Google Analytics Meta Pixel जिला अस्पताल बना अवैध उगाही का अड्डा...पोस्टमॉर्टम के बाद शव के बदले मांगे 2000...जानें क्या है पूरा मामला - Ekhabri.com

जिला अस्पताल बना अवैध उगाही का अड्डा…पोस्टमॉर्टम के बाद शव के बदले मांगे 2000…जानें क्या है पूरा मामला

 

Read Also  बड़ी ख़बर: राहुल गांधी और भूपेश बघेल द्वारा 'छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना' का शुभारंभ, 10 लाख 76 हजार हितग्राहियों को लाभ


जिला अस्पताल सुविधा विहीन होने के साथ-साथ अवैध उगाही के लिए भी जाना जाता है मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम नहीं होने के कारण जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करने वाले स्वीपर मृतक के परिजनों से दबाव बनाकर 2-2 हजार रुपए की वसूली कर रहे हैं। मर्ग करने आए पुलिसकर्मी भी मरीज के परिजनों को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

किरोड़ीमल शासकीय जिला चिकित्सालय अब पूरी तरह से अव्यवस्थित हो गया है। जिला अस्पताल में पदस्थ सिविल सर्जन को जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी का भी प्रभार संभालना पड़ रहा है। जिस कारण वह जिला अस्पताल की ओर कम ध्यान दे पा रहे हैं। ऐसे में जिला अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा दोनों हाथ से मरीज और उनके परिजनों को लूटने का काम किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला बीते दिनों में आया। जानकारी के अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली बईहामुड़ा निवासी 50 वर्षीय धनमति राठिया की जहर खाने से मंगलवार की रात मौत हो गई थी, उसका बेटा मां की मृत्यु होने के बाद पोस्टमार्टम कराने जिला अस्पताल पहुंचा था। जहां पोस्टमार्टम करने से पहले ही स्वीपर ने उनसे 2 हजार रुपए की मांग की। जब उन्होंने इतना पैसा देने में असमर्थता जताई और कहा कि वह गरीब लोग हैं, इतना पैसा कहां से लाएंगे। जिसके बाद मोलभाव का दौर चला तब स्वीपर ने 1600 रुपए लेकर पोस्टमार्टम कराया और शव को ले जाने की अनुमति दिया। इस दौरान थाना से आए विवेचन ने भी मृतक के परिजनों से कागजी कार्यवाही करने के लिए 500 रुपए ऐंठ लिया।

Read Also  NRI दूल्हे को शादी के लिए न्योता देने पहुंची दुल्हन

पीड़ित जयप्रकाश राठिया ने बताया कि उसकी मां की मौत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। जिसका पोस्टमार्टम करने के लिए उसे जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर पोस्टमार्टम करने वाले स्वीपर उसके पास पहुंचे और पोस्टमार्टम करके शव को देने के लिए उन्होंने उसे 2 हजार रुपए की मांग की। इस दौरान शव पंचनामा कार्यवाही करने वाले पुलिस कर्मचारियों ने भी कागजी दस्तावेज पूरा करने के लिए उनसे 500 रुपए मांगा। इसके बाद शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर छत्तीसगढ़ में जागरूकता और टीकाकरण अभियान तेज

By User 6 / July 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं...

अब तक का सबसे तीव्र भूकंप से कापा जापान, सुनामी को लेकर अलर्ट जारी

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...

कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, बढ़ाया देश का मान

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, तीन शहरों के सर्वे में सच्चाई

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026। स्मार्ट मीटर को लेकर प्रदेश में फैलाई जा रही अफवाहों के बीच छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने बड़ा खुलासा किया है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग शहरों में किए गए तीन माह के तुलनात्मक अध्ययन में...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

आज से शुरू हुआ है सावन, जानिए पूजा विधि और मुहूर्त

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...

छत्तीसगढ़ में 4 नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *