स्वामी विवेकानंद भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण रायपुर में दो दिवसीय व्यवहार कौशल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य सीआईएसएफ स्टाफ सदस्यों में उत्साहवर्धन के साथ साथ उनके व्यवहार कौशल के भी प्रशिक्षण की व्यवस्था थी।
इस संदर्भ में भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण रायपुर के निदेशक महोदय राकेश रंजन सहाय ने कहा कि हमें कुशल संचालन और उत्कृष्ट सेवा हेतु तीन आधारभूत बातों को ध्यान में रखना होगा जिसमे टीम, टाइम, डिसिप्लीन शामिल है।
इस दौरान डेप्युटी कमांडेंट, सीआईएसएफ रायपुर पी डी गाई सुंग ने बताया कि हमें अपने व्यवहार और कर्तव्य में उचित सुधार लाते हुए ज्यादा से ज्यादा बेहतर सेवाएं अपने पैसेंजर्स को प्रदान करना है ताकि जनता को ज्यादा अच्छी सेवा मिल सके।
चार सफल सत्रों का कुशल संचालन भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक राजभाषा रजनीश कुमार यादव ने किया । श्री रजनीश ने उक्त प्रशिक्षण में सीआईएसएफ स्टाफ सदस्यों के द्वारा ही मॉक ड्रिल के माध्यम से व्यवहार कौशल की प्रशिक्षण दिया एवम् इसमें लगभग 200 सीआईएसएफ स्टाफ सदस्य लाभान्वित हुए।
सभी सीआईएसएफ स्टाफ सदस्यों सहित भारतीय विमान पत्त न के प्राधिकारियों ने रजनीश कुमार यादव की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए साधुवाद व्यक्त किया।
भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण रायपुर के निदेशक महोदय श्री राकेश रंजन सहाय जी के निर्देशानुसार कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वयन संदीप कुमार राठौर प्रबंधक सीएनएस भारतीय विमान पत्तन रायपुर ने किया। संजीत श्रीवास्तव मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने आभार प्रकट किया ।
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...