Google Analytics Meta Pixel क्रेडा द्वारा ऊर्जा संरक्षण भवन कोड (सीजीईसीबीसी) के सफल क्रियान्वयन हेतु स्टेकहोल्डर्स की बैठक - Ekhabri.com

क्रेडा द्वारा ऊर्जा संरक्षण भवन कोड (सीजीईसीबीसी) के सफल क्रियान्वयन हेतु स्टेकहोल्डर्स की बैठक

 

छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) ने बुधवार 24 जनवरी 2024 को ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) भारत सरकार की सहायता से छत्तीसगढ़ ऊर्जा संरक्षण भवन कोड (सीजीईसीबीसी) के कार्यान्वयन के लिए स्टेकहोल्डर्स की बैठक आयोजित की।

 

क्रेडा द्वारा ऊर्जा संरक्षण भवन कोड (सीजीईसीबीसी) के सफल क्रियान्वयन हेतु स्टेकहोल्डर्स की बैठक

 

सीजीईसीबीसी को 17 मार्च 2023 को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अधिसूचित किया गया था। सीजीईसीबीसी एक तकनीकी कोड है जो विभिन्न भवन डिजाइन और सिस्टम दक्षता मापदंडों के अनुपालन के माध्यम से कुल निर्मित क्षेत्र 1000 वर्गमीटर से अधिक या 50 किलोवाट और उससे अधिक के कनेक्टेड लोड या 60 के-वी.ए- और उससे अधिक की अनुबंध भार के साथ वाणिज्यिक भवनों में ऊर्जा दक्षता प्राप्त करने के लिए न्यूनतम आवश्यकताओं को निर्दिष्ट करता है।

 

कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेश सिंह राणा (आईएएस) ने बताया कि नई इमारतों के लिए ऊर्जा कोड भवन निर्माण क्षेत्र में ऊर्जा दक्षता लाने के लिए एक महत्वपूर्ण नियामक उपाय है। कोड के कार्यान्वयन से ऊर्जा की मांग लगभग 25-30% तक कम हो जाएगी। सीजीईसीबीसी नियमों की अधिसूचना प्रक्रियाधीन है। सीजीईसीबीसी के कार्यान्वयन से नए वाणिज्यिक भवनों के माध्यम से प्रति वर्ष कम से कम 3 करोड़ यूनिट बिजली की बचत होगी जो इसके अंतर्गत आएंगी। श्री राणा ने यह भी बताया कि स्टेकहोल्डर्स के समर्थन से बिल्डिंग By-Laws, बिल्डिंग अनुमति प्रक्रिया में सीजीईसीबीसी को शामिल किया जाना है तथा सीजीपीडब्ल्यूडी एसओआर में ऊर्जा दक्ष सामग्री के विनिर्देशों को शामिल करना आगामी कार्य हैं।

कार्यक्रम में श्री मनोज खरे, प्रबंध संचालक] सीएसपीडीसीएल उपस्थित थे। उन्होंने कहा चूंकि अधिकांश थर्मल पावर प्लांट कोयला आधारित हैं और राज्य में उत्पादित बिजली कई अन्य राज्यों को निर्यात की जाती है, इसलिए औद्योगिक क्षेत्र के माध्यम से कार्बन उत्सर्जन का भार पहले से ही अधिक है। छत्तीसगढ़ के भवन निर्माण क्षेत्र और बुनियादी ढांचे के विकास से इन उत्सर्जन में बढ़ोतरी हो रही है। हमारे पर्यावरण को बचाने के लिए, उद्योगों भवनों, परिवहन, डिस्कॉम और नगर पालिकाओं जैसे विभिन्न क्षेत्रों में ऊर्जा दक्षता पहल लागू की जानी चाहिए। प्रत्येक क्षेत्र की संचयी बचत ग्रीन हाऊस गैस के उत्सर्जन में पर्याप्त बचत हासिल करने में सक्षम होगी।

Read Also  Ekhabri exclusive: छत्तीसगढ़ के मदकू द्वीप में नृत्य करते चतुर्भुजी गणेश प्रतिमा,जानिये क्यों पूजना चाहिये इस स्वरूप के गणेश

 

डिजाइन2ऑक्यूपेंसी सर्विसेज] जयपुर के सस्टेनेबिलिटी कंसल्टेंट और बिल्डिंग एनर्जी विशेषज्ञ श्री मोहित त्रिपाठी ने राज्य में सीजीईसीबीसी के कार्यान्वयन के लिए सभी हितधारकों से एकीकृत दृष्टिकोण के लिए आगे बढ़ने के तरीके पर एक तकनीकी प्रस्तुति दी।

 

बैठक में शहरी प्रशासन और विकास विभाग (यूएडीडी), टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग (टी एंड सीपी), नया रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (एनआरएएनवीपी), मुख्य विद्युत निरीक्षणालय (सीईआई), छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीजीपीडब्ल्यूडी जैसे स्टेकहोल्डर्स विभागों के प्रतिनिधि), छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल), श्री जगत नारायण बैगा, कार्यपालन अभियंता क्रेडा, श्री कुशल तिवारी] परियोजना समन्वयक, क्रेडा, आर्किटेक्ट नीना रायचा, वरिष्ठ सलाहकार एवं इंजीनियर, प्रीति गुप्ता, वरिष्ठ सलाहकार अभियंता, ऊर्जा दक्षता भवन कक्ष, क्रेडा, उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

मुल्ले में सेंड फिल्टर से जल संरक्षण की नई मिसाल, ग्रामीणों को रोजगार

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *