रायपुर. छत्तीसगढ़ में रहने वाले उन लोगों के लिए अब समस्या बढ़ने वाली हैं जिन्होंने अपने घर का बिजली बिल भुगतान नहीं किया, या उनकी अब ये आदत बन गई है कि वे महीनों तक बिजली बिल भुगतान नहीं करते है. लेकिन अब चंद दिनों बाद जब तक आप मोबाइल की तरह अपने बिजली कनेक्शन को रिचार्ज नहीं करेंगे तब तक संभव है कि आपके घर में अंधेरा छाया रहेगा. दरअसल छत्तीसगढ़ में अब 60 लाख से अधिक घरों में स्मार्ट मीटर (Smart Meter) लगाने की तैयारी है.
प्रदेश में स्मार्ट मीटर (Smart Meter) लगाने का काम इस माह से प्रारंभ हो जाएगा. सबसे पहले सरकारी दफ्तरों और ट्रांसफॉमरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे. इसके बाद घरेलू कनेक्शनों में स्मार्ट मीटर लगेंगे. केन्द्र सरकार की रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत विद्युत अधोसंरचना को दुरूस्त करने के साथ ही स्मार्ट मीटर भी लगाए जाएंगे. प्रदेश के पांचों राजस्व संभागों में स्मार्ट मीटर के लिए सर्वे का काम पूरा हो चुका है.
रायपुर राजस्व संभाग में टाटा पावर, बिलासपुर और सरगुजा राजस्व संभाग में हाइप्रिंट सॉल्यूशन तथा दुर्ग और बस्तर संभाग में मेसर्स जीनस पावर सॉल्यूशन को स्मार्ट मीटर लगाने और देखरेख की जिम्मेदारी मिली है.
वहीं ट्रांसफॉर्मरों में इसलिए मीटर लगाए जाएंगे ताकि बिजली सप्लाई लॉस का आकलन किया जा सके. योजना में दी गई शर्तों के अनुसार पावर कंपनी प्रत्येक स्मार्ट मीटर का किराया देगी. स्मार्ट मीटर लगाने वाली एजेंसी 10 साल तक मेंटेनेंस भी करेगी. मीटर में गड़बड़ी अथवा खराब स्मार्ट मीटर लगाने में आने वाले खर्च की 85 फीसदी राशि एजेंसी को खर्च कंपनी प्रबंधन द्वारा अभियंताओं को स्मार्ट करना होगा.
Smart Meter के फायदे और चिंताएं
हर माह मीटर रीडिंग और बिलिंग की जरूरत नहीं.
मोबाइल की तरह स्मार्ट मीटर को घर बैठे रिचार्ज करा सकेंगे.
बकायादारों की संख्या में आएगी कमी.
नेटवर्क की समस्या के चलते ग्रामीण इलाकों में रिचार्ज में आ सकती हैं दिक्कतें.
रीडिंग और बिलिंग में गड़बड़ी की शिकायतों से मिलेगी मुक्ति.
मोबाइल की तरह रिचार्ज होगा स्मार्ट मीटर
स्मार्ट मीटर लगने के बाद हर माह रीडिंग और बिलिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी. मोबाइल की तरह रिचार्ज किया जा सकेगा. हालांकि इसके सिस्टम के संबंध में शीघ्र ही जानकारी एजेंसियों की ओर से प्रदान की जाएगी ताकि उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना न करना पड़े. साथ ही ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि आधी रात बैलेंस खत्म होने पर भी पूरे घर की बिजली सप्लाई बंद नहीं होगी. घर के कुछ हिस्से की बिजली सुबह तक जलेगी. अगर अगले दिन पैसा नहीं पटा अथवा रिचार्ज नहीं कराया तो पूरी बिजली सप्लाई बंद हो जाएगी.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By Reporter 5 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...