Google Analytics Meta Pixel इमरान के कार्यकर्ताओं की लंदन में पाकिस्तानी जज के साथ की धक्का-मुक्की - Ekhabri.com

इमरान के कार्यकर्ताओं की लंदन में पाकिस्तानी जज के साथ की धक्का-मुक्की

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अतहर मिनल्लाह के साथ लंदन में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ यानी पीटीआई के कुछ कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की की। वह लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एलएसई में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद कैंपस से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान उनके साथ बदसलूकी की गई। इस कार्यक्रम का आयोजन पाकिस्तानी छात्रों द्वारा किया गया था।

 

 

व्हाट्सएप ग्रुप में कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में शामिल होने और जज से सवाल पूछने की अपील के बाद एक दर्जन पीटीआई कार्यकर्ता एलएसई पहुंचे थे। जज के साथ धक्का-मुक्की करने वालों में से कुछ पीटीआई कार्यकर्ता वे हैं, जिन्होंने इमरान खान को दोषी ठहराने को लेकर हल विश्वविद्यालय में जज हुमायूं दिलावर का पीछा किया था। न्यायमूर्ति मिनल्लाह ने छात्रों से संविधान की भूमिका और पाकिस्तान में न्याय की स्थिति के बारे में बात की और सवालों के जवाब दिए।
कॉन्फ्रेंस हॉल के अंदर कोई गड़बड़ी नहीं हुई, लेकिन जस्टिस मिनल्लाह के परिसर से बाहर निकलते ही कुछ लोग पीछे लग गए। पीटीआई कार्यकर्ता जज के पास पहुंचे और उनसे पाकिस्तानी राजनीति के बारे में सवाल पूछने की कोशिश की। जब जज ने बोलने से इनकार कर दिया तो कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री खान की रिहाई की मांग करते हुए नारे लगाने शुरू कर दिए। एक कार्यकर्ता जज के करीब आया और उनसे पूछा कि “पाकिस्तान की न्यायपालिका रैंकिंग में नीचे क्यों है और न्याय क्यों नहीं दिया जा रहा है।”

 

 

बैठक के आयोजकों ने न्यायमूर्ति मिनल्लाह को बचाकर कार तक पहुंचाया। वीडियो फुटेज में कुछ छात्र जज को सुरक्षित कार तक ले जाते दिख रहे हैं। इस दौरान पीटीआई कार्यकर्ता जज के पीछे-पीछे चलते रहे और नारे लगाते रहे। योजना बनाकर आए पीटीआई कार्यकर्ताओं से आयोजकों ने शांत रहने की अपील की।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *