अंबिकापुर के कार्मेल स्कूल की कक्षा 6वीं की 12 साल की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृत्यु से पहले उसने सुसाइड नोट में लिखा टीचर्स तंग करती हैं इसलिए मैं मरकर रिवेंज (बदला) लूंगी। उसने क्लास के व्हाट्सएप ग्रुप में भी इसका जिक्र किया है।
बताया जाता है अंबिकापुर के दर्रीपारा निवासी अर्चिशा सिन्हा (12) कार्मेल स्कूल में छठवीं कक्षा में पढ़ती थी। वह पढ़ने में होशियार थी। छात्रा ने मंगलवार रात 11 बजे अपने घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने कार्मेल स्कूल की टीचर्स पर तंग करने का आरोप लगाया है। शिक्षिका ने उसका और अन्य दोस्तों का आईडी कार्ड भी छीन लिया था।
सुसाइड नोट में लिखा है कि मंगलवार को कार्मेल स्कूल की सिस्टर मर्सी ने उसका और उसके दोस्तों का आईडी कार्ड छीन लिया था। इंग्लिश में लिखे पत्र में उसने स्नेचिंग वर्ड लिखा है।
सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा है कि प्रताड़ना के चलते अब उसके पास सिर्फ मरने का ही रास्ता बचा है। उसने लिखा है कि मैं मरकर रिवेंज (बदला) लूंगी। उसने लिखा है कि वो (सिस्टर मर्सी) बहुत बुरी और डेंजरस है। उसने क्लास 6-D के सहपाठियों के ग्रुप में भी इस बारे में लिखा है। उसे बच्चों के सामने अपमानित किया गया था।
छात्रा की खुदकुशी से अभिभावकों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। छात्रा के शव के पास मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद स्कूल में छुट्टी कर दी गई है। वहीं, कार्मेल स्कूल के सामने भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया है।
एसपी विजय अग्रवाल ने कहा छात्रा के सुसाइड मामले पर जांच जारी है पोस्टमार्डम रिपोर्ट मिलने पर एफआईआर किया जा सकता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...
By Reporter 5 /
July 26, 2026 /
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...
By Reporter 5 /
July 25, 2026 /
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में छात्रों के लगातार प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने इस्तीफे में कहा कि बीते...
By Reporter 5 /
July 25, 2026 /
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके वर्तमान मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश...
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी...
By User 6 /
July 27, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले के घटना कोतबा चैकी क्षेत्र के बैगाबहार से बेहद गंभीर खबर सामने आई है जिसमें आरोपी ने पहले बिछड़े को मारा और फिर उसके बाद उसके टुकड़े कर बेचने की कोशिश में थे. पुलिस को मिली मुखबिर...
By User 6 /
July 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
July 27, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने विधायक अनुज शर्मा को बड़ी राहत दी है। सोशल मीडिया पर बढ़ती ऑनलाइन ट्रोलिंग और मानहानि के मामलों के बीच एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। पद्मश्री एवं विधायक अनुज शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट...
By User 6 /
July 26, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
July 26, 2026 /
रायपुर। हिंदू धर्म में हर दिन किसी ना किसी देवता को समर्पित है. रविवार का दिन सूर्य देवता को समर्पित है.कभी कभी ऐसा होता है कि बनते बनते काम रुक जाता है. ऐसे में सूर्यदेव की पूजा बेहद शुभ हो...