जशपुर। जशपुर जिले के घटना कोतबा चैकी क्षेत्र के बैगाबहार से बेहद गंभीर खबर सामने आई है जिसमें आरोपी ने पहले बिछड़े को मारा और फिर उसके बाद उसके टुकड़े कर बेचने की कोशिश में थे.
पुलिस को मिली मुखबिर की सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचे तो सभी के होश उड़ गए. ग्राम कोतबा बैगाबहार और रोकबहार के कुछ लोगों ने सुबह 3 से 4 बजे के बीच बरगोड़ा नाले के पास एक सुनसान इलाके में रंजीत एक्का के एक बछड़े की हत्या कर दी है.
आरोपी अब गोमांस को टुकड़ों में काटकर आपस में बांटने की तैयारी कर रहे हैं. इसकी सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गवाहों को साथ लिया और सीधे घटनास्थल पर छापा मारा. सुनसान इलाके में पुलिस की टीम को अचानक अपने सामने देखकर मांस का बंटवारा कर रहे आरोपितो ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया.
15 किलो गोमांस के साथ मिला आरोपी
मौके पर मुख्य आरोपित रंजीत एक्का को उसकी हीरो मोटरसाइकिल पर एक प्लास्टिक की बोरी में 15 किलो गोमांस ले जाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया.इसके अलावा पुलिस ने मौके से कुल 55 किलो गो मांस के साथ मवेशी के अवशेष, 2000 रूपए नकद और हत्या में प्रयुक्त टांगी व छुरी भी बरामद किए हैं. पकड़े गए आरोपितो के विरूद्व कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 5, 6 और 10 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
आरोपितों का निकाला जुलूस
गिरफ्तारी के बाद सभी 10 आरोपियों को नवीन कोतबा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया. वहां डॉक्टरी मुलाहिजा के बाद से पुलिस ने सभी को हथकड़ी और जंजीरों में जकड़ कर मुख्य मार्ग पर पैदल जुलूस निकाला गया. भरी सड़क पर पुलिस की इस सख्त कार्रवाई को देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई. मुख्य मार्ग से आरोपियों को इस तरह ले जाने के कदम के जरिए पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि जिले में गौ-हत्या जैसे जघन्य अपराधों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अपराधियों से सख्ती से निपटा जाएगा.कार्रवाई में बागबहार के थाना प्रभारी आशीष तिवारी के साथ चैकी प्रभारी उप निरीक्षक बृजेश यादव, अपलेजर खेस, प्रधान आरक्षक अजय खेस, छविकांत पैंकरा, संजय लकड़ा आरक्षक प्रवीण खलखो, सुशील तिर्की, अमित, रघुराज रजक, जेम्स एडवर्ड और महिला आरक्षक जया पैंकरा शामिल रहे.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...
By User 6 /
September 23, 2026 /
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...