Google Analytics Meta Pixel बस्तर में नक्सलवाद खत्म, शांति और विकास का नया युग शुरू   - Ekhabri.com

बस्तर में नक्सलवाद खत्म, शांति और विकास का नया युग शुरू  

रायपुर, 14 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ विधानसभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नक्सलवाद के खिलाफ मिली निर्णायक सफलता को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि राज्य अब शांति, सुरक्षा और विकास के नए युग में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने केंद्र सरकार के सहयोग, सुरक्षा बलों के साहस और बस्तर की जनता के विश्वास को इस सफलता का मुख्य आधार बताया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि दशकों तक नक्सल हिंसा ने बस्तर में विकास, शिक्षा और जनजीवन को गंभीर रूप से प्रभावित किया। लेकिन केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों, सशक्त रणनीति और जनसहयोग के कारण अब हालात तेजी से बदल रहे हैं। उन्होंने इसे निरंतर प्रयास, सुनियोजित नीति और सुरक्षा बलों के पराक्रम का परिणाम बताया।

 

उन्होंने नक्सल विरोधी अभियान में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, छत्तीसगढ़ पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की भूमिका की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए सुरक्षा और विकास आधारित रणनीति अपनाई गई, जिससे अभियान को गति मिली।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2024 में उच्च स्तरीय बैठक के बाद नक्सल उन्मूलन के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार की गई। इसके तहत सुरक्षा अभियानों के साथ-साथ विकास कार्यों को भी प्राथमिकता दी गई। उन्होंने स्वयं बस्तर का लगातार दौरा कर स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित किया और सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ाया।

 

राज्य सरकार ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास के लिए मानवीय और व्यापक नीति लागू की है। इसके तहत आर्थिक सहायता, भूमि, कौशल प्रशिक्षण और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे बड़ी संख्या में लोग मुख्यधारा में लौटे हैं।

Read Also  रायपुर जिले में 3 स्वामी आत्मानंद स्कूलों में एआई क्लब का गठन

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सरकार का फोकस बस्तर के समग्र विकास पर है। ‘बस्तर रोडमैप 2.0’ के माध्यम से पर्यटन, आजीविका, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के विकास को गति दी जा रही है। ‘नियद नेल्ला नार 2.0’ और ‘बस्तर मुन्ने अभियान’ के तहत हजारों गांवों में योजनाओं का संतृप्तिकरण किया जा रहा है, जिससे लाखों लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है।

 

उन्होंने बताया कि बस्तर में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है। लाखों लोगों के जनधन खाते, आयुष्मान कार्ड और राशन कार्ड बनाए गए हैं। वहीं, हजारों परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है।

 

शिक्षा के क्षेत्र में भी सुधार हुआ है, जहां बंद पड़े सैकड़ों स्कूलों को पुनः शुरू किया गया है। साथ ही रेल, सड़क और हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में निवेश और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगारोन्मुख बनाने के लिए कौशल प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम जैसे आयोजनों से सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक गौरव को भी मजबूती मिली है।

 

अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य केवल बुनियादी सुविधाएं देना नहीं, बल्कि बस्तर के लोगों के जीवन स्तर में स्थायी सुधार लाना है। सुरक्षा, विकास और जनकल्याण की एकीकृत रणनीति से बस्तर अब विश्वास, अवसर और समृद्धि की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

बजरंगी भाईजान ने दिखाई दरियादिली….असम बाढ़ पीड़ितों के लिए की यह घोषणा

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *