रायपुर, 14 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान आज परिसर में हरियाली, जनभागीदारी और मातृ सम्मान का अनूठा संगम देखने को मिला। ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के तहत आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रुद्राक्ष का पौधा लगाते हुए कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू होकर आज जनआंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने बताया कि मां के नाम पर पौधा लगाने से व्यक्ति का उस पौधे से भावनात्मक जुड़ाव बनता है, जिससे उसके संरक्षण की भावना स्वतः विकसित होती है।
कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप सहित सभी विधायकों ने अपनी माताओं के नाम पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान विशेष सेल्फी प्वाइंट पर जनप्रतिनिधियों ने तस्वीरें खिंचवाकर प्रदेशवासियों से भी अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग और बढ़ते तापमान जैसी वैश्विक चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण अब केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मानव जीवन की सुरक्षा और भविष्य को सुरक्षित रखने का सबसे प्रभावी माध्यम बन गया है। उन्होंने प्रदेशवासियों से कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का आग्रह किया।
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दे रही है। वन संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि और जनभागीदारी आधारित अभियानों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है।
विधानसभा परिसर से दिया गया यह संदेश पूरे प्रदेश में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसे जनआंदोलन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By User 6 /
August 27, 2026 /
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...
By User 6 /
August 27, 2026 /
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By User 6 /
August 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...