Google Analytics Meta Pixel पति करता था रोज मारपीट, पत्नी ने पेट्रोल छिड़ककर कर दी हत्या - Ekhabri.com

पति करता था रोज मारपीट, पत्नी ने पेट्रोल छिड़ककर कर दी हत्या

रायगढ़ । शराबी पति के आये दिन नशे की हालत में गाली गलौज व मारपीट करने से परेशान एक महिला ने सुनियोजित तरीके से नींद में गफिल पति के उपर पेट्रोल छिड़ककर उसकी हत्या कर दी। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है, पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल दाखिल करा दिया है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में शराबी पति के रोजाना शराब पीकर झगड़ा मारपीट, गाली गलौच से परेशान होकर एक महिला ने सुनियोजित तरीके से अपने ही पति पर पेट्रोल डालकर आग लगाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 9 फरवरी को लैलूंगा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े को इंदिरा नगर लैलूंगा के एक नये बन रहे मकान अंदर एक व्यक्ति का शव जले हालत में पड़े होने की सूचना मिली। जहां मृतक की पहचान राजू रजक पिता अशर्फी लाल रजक उम्र 45 साल निवासी इंदिरा नगर रायगढ़ लैलूंगा के रूप में हुआ। मृतक के छोटे भाई कैलाश रजक ने बताया कि करीब 15 साल पहले उसका भाई राजू रजक ने अनिमा एक्का से प्रेम विवाह किया है, जिनका करीब 14 साल का लड़का है। कैलाश रजक ने यह भी बताया कि उसका भाई राजू करीब 5 साल से ग्राम सरबकोम्बो में रहता था। 6 फरवरी को अपने परिवार के साथ इंदिरा नगर लैलूंगा इनके घर आया था। राजू शराब सेवन का आदी था, 8 फरवरी को भी राजू शराब पिया हुआ था। दोनों पति-पत्नी रात को लड़ाई झगड़ा किये और फिर रात को ही घर से निकल गए। दूसरे दिन 09 फरवरी की सुबह पता चला कि इंदिरानगर में पवन मिंज के नये बन रहे मकान के अंदर भाई राजू का शव पड़ा है। जिसके बाद मौके पर जाकर देखा तो राजू चित हालत में मरा पड़ा था पूरा शरीर जल चुका था। जिसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक की पत्नी अनिमा एक्का (44 साल) को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने योजना के तहत पति की आग लगाकर हत्या करना कबूल करते हुए घटना के संबंध में जानकारी दी। आरोपिया अनिमा एक्का ऊर्फ अन्नू पति स्व. राजू रजक ने बताया कि उसके पति राजू एक्का शराब पीकर आये दिन झगड़ा मारपीट, गाली गलौच करता था जिससे तंग आकर उसने उसकी पेट्रोल से आग लगाकर हत्या करने का प्लान बनाई और दोपहर को स्वयं पेट्रोल पंप से पेट्रोल खरीद कर लायी। 08 फरवरी की रात को उसने राजू को गांव जाने के बहाने घर से इंदिरा नगर में बन रहे नये मकान में लेकर गई, जहां सोये अवस्था में राजू के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी जिससे राजू की मौत हो गई। लैलूंगा पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण साक्ष्य की जप्ती कर आरोपिया को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

राज्य में जल्दी होगी झमाझम बारिश, जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान

By User 6 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती की सौजन्य मुलाकात

By Reporter 5 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...

अगर आपको भी बनाना है वीजा तो हो जाए सावधान, बढ़ गई है फीस नई

By User 6 / June 26, 2026 / 0 Comments
दिल्ली : वीजा के लिए अप्लाई करने वालो के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियमों में संशोधन करते हुए फीस में बढ़ोतरी का फैसला किया है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी, जिसके...

श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...

राज्य में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, परिवहन-भंडारण भी निशाने पर

By User 6 / June 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 जून 2026।छत्तीसगढ़ में खनिज माफियाओं के खिलाफ सरकार की सख्ती अब जमीन पर साफ दिखाई देने लगी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्यभर में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे...

रूफटॉप सोलर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अतिरिक्त बिजली पर मिलेगा क्रेडिट

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *