Google Analytics Meta Pixel कोरबा में राहुल गांधी ने बोला केंद्र सरकार पर हमला, कहा-अग्निवीर योजना छल, GST से पूंजीपतियों को फायदा - Ekhabri.com

कोरबा में राहुल गांधी ने बोला केंद्र सरकार पर हमला, कहा-अग्निवीर योजना छल, GST से पूंजीपतियों को फायदा

कोरबा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों छत्तीसगढ़ में है (Bharat Jodo Nyay Yatra in Chhattisgar)। सोमवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा कोरबा जिले के सीतामढ़ी
से शुरू हुई। इस दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) जीप में सवार होकर आमजन का अभिवादन करते हुए निकले। यात्रा शुरू होते ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और आमजन ने उनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया। यात्रा सीतामढ़ी चौक से शुरू हो होकर ट्रांसपोर्ट नगर पहुंची। यहां राहुल ने गांधी ने चौक पर जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

राहुल गांधी ने कहा कि देश की 74 प्रतिशत आबादी आदिवासी, पिछड़ी और गरीब सवर्ण के लोगों की है। ये लोग परेशान हैं, इन्हें न तो रोजगार (Employment) मिल रहा है और न ही इनमें से कोई उद्योगपति बन सकता है। भाजपा की मोदी सरकार (Modi Government) ने 1 प्रतिशत लोगों को देश के पूरे संसाधन पर कब्जा दे दिया है।

राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी सरकार ने नोटबंदी की, फिर जीएसटी लागू किया गया। सरकार के इन फैसलों की वजह से छोटा व्यापारी तबाह हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि हर सेक्टर को कुछ लोगों को बांटा जा रहा है। राहुल ने कहा कि देश में पॉवर, डिफेंस, हेल्थ, रिटेल, एयरपोर्ट.. किसी भी इंडस्ट्री में चुने हुए लोग हैं, यानी पूरा सिस्टम तीन-चार लोगों के लिए चलाया जा रहा है। बाकी जनता महंगाई से दबी जा रही है। यही आर्थिक अन्याय है। (Bharat Jodo Nyay Yatra in Chhatisgarh)

सामाजिक न्याय के मुद्दे पर सरकार को घेरा
कांग्रेस नेता ने कहा कि देश में पिछड़े वर्ग के 50 फीसदी, दलित 16 फीसदी और दलित 8 फीसदी हैं। इनकी सारी मेहनत का पैसा पूंजीपतियों की कंपनियों में जा रहा है, जबकि उनकी कंपनियों में दलित-पिछड़े नहीं हैं। राहुल ने कहा कि देश के अलग-अलग सेक्टर में दलित-पिछड़ों की भागीदारी नहीं है। बीजेपी हिंदू राष्ट्र की बात करती है, जबकि पिछेड़े, दलित और आदिवासी वर्ग को कुछ नहीं मिल रहा है। राम मंदिर के उद्घाटन के समय भी एक भी गरीब-मजदूर किसान नहीं दिखा।

Read Also  मानसून के एक्टिव होने से लोगों को राहत, मौसम विभाग ने सभी संभागों में अगले पांच दिनों के लिए जारी किया अलर्ट

अग्निवीर योजना को लेकर सरकार को घेरा
अपने भाषण के दौरान राहुल गांधी ने भीड़ में खड़े भूतपूर्व सैनिक को बुला कर अपने पास बैठाया और उनसे बात की। इस दौरान राहुल गांधी अग्निवीर योजना को लेकर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि, चार साल की सेवा के बाद युवाओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। उनको न रोजगार मिलेगा और न ही शहीद का दर्जा मिलेगा।

इस दिन होगा यात्रा का समापन
13 फरवरी को जिला सरगुजा के रायगढ़ बस स्टैंड चौक (उदयपुर) से पदयात्रा शुरू होगी और रात्रि विश्राम झींगो जिला बलरामपुर में होगी। 14 फरवरी को जिला बलरामपुर के पुराना सर्किट हाउस से पदयात्रा प्रारंभ होगी, जिसका समापन छत्तीसगढ़ की सीमा रामानुजगंज जिला बलरामपुर में होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार…अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ‘ओशियन ग्रो गांजा’ बरामद

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को ‘ओशियन ग्रो गांजा’ जैसे विशेष मादक पदार्थ...

नकली दवाओं के अवैध व्यापार का खुलासा, तीन लोगों की हुई गिरफ्तारी

By User 6 / April 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें...

छत्तीसगढ़ में फिर शुरू होगा सुशासन का महाअभियान, इस बार और बड़े पैमाने पर होगी कार्रवाई

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में प्रशासन को जनता के और करीब लाने के लिए सुशासन तिहार 2026 की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को विस्तृत निर्देश जारी करते हुए इस अभियान को प्रभावी और...

सहायक शिक्षक 2292 पदों पर भर्ती, परीक्षा 11 अक्टूबर 2026

By User 6 / April 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की पहल की गई है। इसी...

छोटू एलपीजी सिलेंडर को लेकर बड़े नियम, जान लें रिफिल की टाइमिंग और फायदे

By User 6 / April 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: आम लोगों को रसोई गैस की परेशानी से राहत देने के लिए सरकार ने 5 किलो वाले एलपीजी छोटू सिलेंडर की सप्लाई तेजी से बढ़ा दी है। आसान नियम और कम कागजी प्रक्रिया की वजह से यह सिलेंडर...

सक्ती फैक्ट्री हादसा: मृतकों को मुआवजा, घायलों का इलाज जारी

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता प्लांट में बॉयलर फटने से हुए भीषण हादसे के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। घटना में अब तक 17 श्रमिकों की मौत हो चुकी है,...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का असर, 20 अप्रैल से सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए साय सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। 20 अप्रैल से प्रदेश के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु...

बिलासपुर से अयोध्या धाम स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 श्रद्धालु शामिल

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग से श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत हुई है। बुधवार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन से 850 तीर्थ यात्रियों को लेकर स्पेशल ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इस यात्रा...

Breaking News : छत्तीसगढ़ साय कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता सहित बड़े फैसले

By Reporter 5 / April 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 15 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) के प्रारूप तैयार करने से लेकर महिलाओं,...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 13, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *