Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष- आज के दिन दूसरों के प्रति आपका विनम्र स्वभाव रिश्तों को मजबूत करने वाला हो सकता है, जिसकी वजह से लोग आपकी तारीफ़ भी करेंगे. ऑफिशियल कार्यों में आपका प्रदर्शन प्रसन्नसा के पात्र बनेगा. दिन आर्थिक एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण से लाभदायक रहेगा. खान-पान में मनपसन्दीदा भोजन का लुफ्त उठा सकते हैं. युवा वर्ग को चल रही चिंताओं को समाप्त करने के लिए रास्ते खोजने होगें इसके लिए कुछ देर अकेले बैठना उत्तम होगा. यदि आप संतान का सहयोग करेंगे, तो बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. संपत्ति के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से आज टालना चाहिए.

 

वृष- आज के दिन आलस्य से बचना होगा, वहीं दूसरी ओर व्यवहार में चिड़चिड़ाहट अपनों को परेशान कर सकता है. आज उन कार्यों को पूरा करने में रुचि रख सकते हैं, जिसमें आपको संतुष्टि होती हैं. अचानक कहीं से धन प्राप्ति होने के योग बन रहे हैं. रोगों के प्रति बहुत ही अलर्ट रहने की आवश्यकता है यदि रोग पिछले कई दिनों से परेशान कर रहे हैं तो उसे ठीक करने का रास्ता निकालना चाहिए. आप किसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो परिवार वालों से साझा करें. पुरानी सभी नकारात्मक बातों को भुला कर, नये सिरे से रिश्तों की शुरुआत कर सकते हैं.

 

मिथुन- आज के दिन काम न बनने पर मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं. ग्रहों कि स्थितियों को समझते हुए समय के अनुकूल खुद को ढालना चाहिए. यदि नये बिजनेस को लेकर किसी से मीटिंग हैं तो अपने प्रोजेक्ट को अच्छे से तैयार करें, क्योंकि डील पक्की होने की संभावना है. कार्य को सिद्ध करने के लिए अहंकार को पीछे ढकेलना होगा, हो सकता की ऐसे व्यक्ति से मदद लेनी पड़े जिससे आपकी नहीं बनती. हेल्थ में जिन लोगों की शारीरिक क्षमता कमजोर है वह अपने खान-पान का विशेष ध्यान दें. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा, अपने मजबूत रिश्तों को कमजोर न पड़ने दें.

 

कर्क- आज के दिन ग्रहों की स्थितियों को देखते हुए सलाह दी जाती है की मेहनत करने से पीछे न हटे, वहीं सभी पेंडिंग कार्यो को निपटाने की प्लानिंग करें. व्यापार को लेकर यदि कोई पुराना विवादित मामला चल रहा है तो आज राहत मिलने की संभावना है. राजनीति और प्रशासन से जुड़े लोगों को गरीबों की मदद करने में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना होगा. मुंह में छालों की समस्या ओर दाँतों में दर्द को लेकर अलर्ट रहें. घर में गिर रहे आर्थिक मामलों को लेकर जीवनसाथी से चर्चा करें. कई दिनों से यदि घर में साफ-सफाई नहीं हुई, तो आज इस ओर भी ध्यान दे सकते हैं.

 

सिंह- आज के दिन रिलेक्श होते हुए, धीरे-धीरे कार्यों को पूरा करने पर ध्यान देना होगा, यदि कार्य न पूरा हो तो भी परेशान होने की जरूरत नहीं है. वहीं दूसरी ओर लम्बे समय से जिस अवसर की प्रतीक्षा में थे वो भी अवसर हाथ लग सकता है. कलाक्षेत्र से जुड़े लोगों का प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है. व्यापार में जबर्दस्त लाभ मिलने की संभावना है. सेहत की बात करें तो स्किन से संबंधित परेशानी हो सकती हैं- जैसे खुजली व एलर्जी. विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्ते आएंगे, साथ ही जिनकी बात पहले से चल रही हैं उनका रिश्ता पक्का हो सकता है.

 

कन्या- आज के दिन भाग्य आपके साथ हैं, किसी वरिष्ठ महिला की सलाह काम आएगी. आज एक बात का विशेष ध्यान रखना है, कि बिना सुने किसी की बात का कटाक्ष नहीं करना चाहिए, अन्यथा दूसरों के सामने शर्मिंदा होना पड़ सकता है. ऑफिस में आपके ऊपर अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिसको लेने के लिए तैयार रहना होगा. बिजनेस करने वाले कुछ अलर्ट रहें, पार्टनर के साथ विश्वास में कुछ कमी रहने की आशंका है. स्वास्थ्य की दृष्टि से पेट में जलन रह सकती है. जीवनसाथी को कोई उपहार ला कर दें, छोटी बहन यदि आपसे आर्थिक सहायता मंगती हैं तो उन्हें निराश न करें.

 

तुला- आज के दिन चीटीं की भांति परिश्रमी बनना होगा, कार्य न बने तो हार न मानें, धैर्य के साथ काम करते रहें. शोधपरक कार्यों में लगे लोगों के लिए दिन उत्तम हैं. बिजनेस में नये प्रोजेक्ट की शुरूआत के लिए पैसे कि तंगी लगेगी, वहीं दूसरी ओर नेटवर्क को तलाशेगें तो कोई न कोई रास्ता अवश्य मिलेगा. यदि किसी गंभीर बीमारी के चलते दवाइयों का सेवन करते हैं तो इसे आज खाना न भूलें. यदि कोई विवाद चल रहा है तो निश्चित रूप से लाभ मिलने वाला है. झूठ बोलने वालों से बचकर रहें. कोई नकली सहानुभूति लेकर आपको छल सकता है, इस ओर सचेत रहें.

 

वृश्चिक- आज के दिन बाहर निकलते समय शरीर को ढक कर निकलें, इस समय स्किन से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं. अचानक प्रोमोशन लेटर मिलने के योग बन रहे हैं. व्यापारियों को रोज़गार में अच्छे नतीजे मिलेंगे, ग्राहकों से संबंध मजबूत होगा. आविवाहित लोगों को दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा. वहीं दूसरी ओर विवाहित लोगों का जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध गहरे होंगे. घर की खोई हुई वस्तु वापस मिलने की संभावना है. मां का स्वास्थ्य खराब चल रहा है तो उनका विशेष ध्यान देना होगा रक्तचाप से संबंधित दिक्कतें होने की आशंका है. किसी गरीब महिला को एक पैकट दूध अवश्य दान करें.

 

धनु- आज के दिन दूसरों के प्रति दिमाग में शंका का बीज नहीं बोना है, साथ ही बेवजह के खर्चों पर लगाम लगानी होगी. जल्दबाजी में कार्य करने से बचना चाहिए, अन्यथा बनते कार्य भी बिगड़ सकते हैं. थोक के व्यापारियों को धन का निवेश बिना सोच विचार के करना नुकसान पहुंचा सकता है. विद्यार्थी वर्ग अपने स्वभाव पर ध्यान दें, नहीं तो पिता के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है. यूरिन से संबंधित दिक्कतों के प्रति आज के दिन अलर्ट रहें. परिवार के सदस्यों का सम्मान करें, यदि संतान छोटी है तो उसके साथ समय व्यतीत करें. संध्या के समय अपने आराध्य का ध्यान करें.

 

मकर- आज के दिन दूसरों का सहयोग बहुत काम आने वाला है. आप में ऊर्जा की वृद्धि होगी, इसका सद्पयोग करना चाहिए किसी नये प्रोजेक्ट पर कार्य कर सकते हैं. बॉस आज किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं. व्यापारी वर्ग कार्य पर फोकस करें, उससे अच्छे मुनाफे हाथ लग सकते हैं. जो लोग पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं उनको पार्टनर के साथ ताल-मेल बना कर चलना चाहिए. विद्यार्थियों की बात करें तो चुनौती भरे कार्यों को सफलतापूर्वक अंजाम देंगे. हेल्थ में अस्थमा रोगियों को अलर्ट रहना है दवाइयों का सेवन समय पर करें. नयी सम्पत्ति के लिए प्लानिंग करना उत्तम रहेगा.

 

कुम्भ- आज के दिन अपने कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान दें, कार्य भले ही थोड़ा करें, लेकिन उसमें गलतियों की कोई गुंजाईश नहीं होनी चाहिए. जीवन के कुछ बड़े आर्थिक निर्णय लेने में आप सफल रहेंगे. जिससे आर्थिक ग्राफ़ में भी सुधार आएगा. नौकरी में प्रयासरत लोगों को नौकरी ढूंढने में समस्या आ रही है तो इसको लेकर निराश होने की आवश्यकता नहीं है पुनः प्रयास करें. बिजनेस में मनचाही सफलता प्राप्ति के लिए धैर्य बनाए रखना होगा. हेल्थ की बात करें तो तन और मन को स्वस्थ्य रखने के लिए योग और ध्यान का सहारा लें. परिवार के साथ बिताया वक्त मन में प्रसन्नता लेकर आएगा.

 

मीन- आज के दिन हृदय में किसी के प्रति बेवजह की कुंठा या ईर्ष्या नहीं रखनी है, साथ ही ऐसा कोई काम न करें, जिससे सामने वाला आपसे ईर्ष्या करने लगे. सामाजिक विषयों को लेकर थोड़ा विचार वान रहना होगा. बिजनेस से जुड़े लोगों को निराशा हाथ लग सकती है, बड़े सौदे सोच-विचार कर ही करें. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज एक ही बात समझनी है कि बेवजह घर से बाहर न निकले अन्यथा खामखा रोगों को न्यौता दे सकते हैं. मानसिक रूप से स्ट्रोंग रहना होगा. यदि घर से संबंधित कोई कार्य बहुत दिनों से पेंडिंग चल रहा है, तो आज इसको खत्म करने का प्लान करना चाहिए.

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

CG News: बस्तर में दंतेश्वरी मंदिर में चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
CG News: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान...

MP News: दुबई-शारजाह एयरपोर्ट पर 100 से अधिक यात्री फंसे, जीतू पटवारी ने केंद्र से लगाई गुहार

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण सदस्य की मुलाकात

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मार्च 2026। विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान प्राधिकरण की कार्यप्रणाली,...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *