Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल 20 मई राशिफल 2020 - Ekhabri.com

आज का राशिफल 20 मई राशिफल 2020

मेष- आज के दिन सिर्फ एक बात पर ध्यान देना होगा कि आपका क्रोध वाणी के माध्यम से दूसरों का दिल न दुखाए. नौकरी कि बात करें तो जो लोग अभी तक कंपनी में स्थाई नहीं हैं उनके लिए यह समय चिंताजनक हो सकता है, इसलिए जो भी कार्य करें, उसमें गुणवत्ता को बनाए रखें. व्यापार में चल रही धीमी गति में सुधार होने की आशा है, ग्रहों की स्थितियों को देखते हुए सलाह दी जाती है कि यदि आप सिगरेट का सेवन करते हैं तो तत्काल रुप से छोड़ देना ही सेहत के लिए बेहतर होगा. परिवार में किसी सदस्य कि बीमारी के चलते चिंता हो सकती है.

वृष- आज के दिन सभी लोगों का सम्मान करना है छोटा हो या बड़ा सभी को प्रेम के साथ जवाब दें. ऑफिस में जो लोग इधर कि बातें उधर करते हैं उनसे दूरी बनाए रखनी होगी साथ ही व्यर्थ की बातों में टाइम खराब करने से बचे. बिजनेस कि बात करें तो अधिक परिश्रम के उपरान्त कार्य बनने की संभावना हैं, धैर्य का दामन न छोड़ने में ही आपकी भलाई होगी. हेल्थ कि बात करें तो सिर में दर्द को लेकर परेशान हो सकते हैं, वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर भी अलर्ट रहना होगा. आज अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगा कर रखनी होगी.

मिथुन- आज के दिन अनजाने में हुई ग़लतियों की क्षमा मांगनी चाहिए. यदि जाने अनजाने किसी का आपके द्वारा दिल दुखी हो तो उनसे अपनी ग़लतियों कि क्षमा मांगने से आपके दिल का बोझ कम होने वाला है. ऑफिस के महत्वपूर्ण फाइल को संभाल कर रखें आपसे खोने कि आशंका है. ग्रहों की स्थितियाँ नौकरी संबंधित ठीक नहीं चल रही है. व्यापारी वर्ग ग्राहकों से पैसे को लेकर वाद-विवाद करने से बचे. कल की तरह ही आज भी पुराने रोगों के प्रति अलर्ट रहना होगा. ननिहाल कि ओर से आपको लाभ मिलने कि संभावना दिखाई दे रही है. विवाह योग्य लोगों के विवाह कि बात जोर पकड़ सकती है.

कर्क- आज के दिन घर के छोटों के साथ अधिक समय व्यतीत करना चाहिए, उनकी एक मुस्कान आपकी सभी समस्याओं को दूर कर देगा. ऑफिशियल स्थितियों की बात करें तो आलस्य के चलते कार्य पेंड़िंग हो सकता है, वर्तमान समय में आपको कर्मप्रधान रहते हुए अपने कार्य पर पैनी निगाह बना कर रखनी होगी. व्यापार में यदि किसी क्लाइंट को कोई बड़े सौदे के लिए हामी भर दी हैं तो उनको जल्द पूरा करें अन्यथा उनसे आपके संबंध खराब हो सकते हैं. सेहत में ध्यान-योग के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए. जीवनसाथी को लाभ मिलने के आसार दिख रहें हैं, उनके बनते हुए कार्य आपको प्रसन्न करेंगे.

Read Also  मुख्यमंत्री से पेंशनर्स महासंघ ने की सौजन्य मुलाकात

सिंह- आज के दिन कल की ही तरह धर्म-कर्म पर ध्यान देना है क्योंकि वर्तमान समय में धार्मिक कर्म ही विघ्नों को हरने वाले होंगे. कर्मक्षेत्र से जुड़े लोगों को बॉस और वरिष्ठ लोगों का सानिध्य काम आएगा, वहीं दूसरी ओर ऑफिस की महिला सहकर्मियों से भी तालमेल बना कर चलना होगा. रियल एस्टेट का कारोबार करने वालों को आज अलर्ट रहना है, कोई भी नया सौदा बिना किसी सरकारी दस्तावेज़ के करने से बचे. जो लोग अधिक देर तक झुक कर कार्य करते हैं उनको स्पाइन में दिक्कत होने की आशंकाएं हैं. जीवनसाथी को यदि माइग्रेन की समस्या है तो संभल कर रहने की सलाह दें.

कन्या- आज के दिन कार्य करने से पहले उसकी सूची तैयार कर लेनी चाहिए, हो सकता कि किंहीं कारणों के चलते महत्वपूर्ण कार्य रह जाएं, जिसको लेकर मानसिक तनाव का सामना करना पड़े. वहीं दूसरी ओर ऑफिस से मल्टी टास्क भी करने को मिल सकते हैं. बिज़नेस कि बात करें तो जो लोग लम्बे समय से बिना पुख्ता दस्तावेज़ के पैसे का लेन-देन कर रहें हैं उनको अलर्ट रहना होगा, नकारात्मक ग्रहों की स्थिति पैसे को डूबाने वाली हो सकती है. स्वास्थ्य में बदलते मौसम के चलते आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट देखने को मिलेगी. परिवार में कहीं से शोक समाचार मिलने की आशंका है.

तुला- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला फल लेकर आ सकता है. करियर से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है. अधिकारियों और सहकर्मियों से संबंध मधुर रहेंगें. व्यापारियों को अति महत्वाकांक्षा से बचना चाहिए. यदि कोई बड़ा निवेश करने जा रहे हैं तो अभी रुक जाना ही बेहतर रहेगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता रखनी होगी, क्योंकि भाग्य का पूरा सपोर्ट नहीं मिल पाएगा, लेकिन आपकी मेहनत जाया नहीं जाएगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा वहीं दूसरी मां के स्वास्थ्य का ख्याल रखें. परिजनों के मध्य वैचारिक मतभेद होने की आशंका है, यदि कोई विवाद पहले से ही चल रहा है तो अधिक सचेत रहने की आवश्यकता है.

Read Also  आज का राशिफल 14 जुलाई 2020

वृश्चिक- आज के दिन कि शुरुआत गणेश जी की भक्ति से करें, सभी कार्य सफल होगें. नौकरी पेशा से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है. वहीं दूसरी ओर कार्यों में जल्दबाजी करने से परिणाम उल्टा भी पड़ सकता है. व्यापार करने वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है. जिन विद्यार्थियों के ऑनलाइन पेपर चल रहें हैं उनको पूरी तैयारी करनी चाहिए अच्छे परिणाम मिलने की संभावनाएं दिख रही हैं. हेल्थ में अस्थमा रोगियों को सचेत रहना होगा. घरेलू महिलाओं को आज अपने घर की सज्जा पर विशेष ध्यान देना चाहिए. बिजली से संबंधित चीजों के प्रति अलर्ट रहना होगा.

धनु- आज के दिन महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले वरिष्ठों से सलाह लेना चाहिए, साथ ही आज शाम को अपने पितरों को प्रणाम करते हुए उनके चित्र के आगे धूपबत्ती जलाएं एवं पुष्प माला पहनाएं, उनके आशीर्वाद से आपके कार्य बनना शुरु हो जाएंगे. सॉफ्टवेयर से संबंधित नौकरी करने वालों को कार्य में तेजी रखनी होगी. शेयर से संबंधित व्यापार करने वालों को आज अच्छे ग्राहक मिल सकते हैं. विद्यार्थियों को परिश्रम के अनुरूप परिणाम प्राप्त नहीं होगा. हेल्थ कि बात करें तो कैल्सट्रोल पर आपको पैनी निगाह रखनी होगी. परिवार के साथ भजन-किर्तन करने के लिए दिन उपयुक्त है. आस-पास के लोगों से विवाद करने से बचना होगा.

मकर- आज के दिन आपको प्रतियोगियों कि भांति दूसरों से व्यवहार करने से बचना चाहिए. ऑफिस में किसी से एक टुक बात करने से बचना होगा, अन्यथा विवाद होने कि आशंका है. ऑफिशियल कार्य को करने में कोई लापरवाही नहीं करनी चाहिए. व्यापार कि बात करें तो जिन लोगों के बैंकिग से संबंधित कार्य रुके हुए थे उनको इस ओर अधिक प्रयास शुरु कर देना चाहिए. स्वास्थ्य में पुराने रोगों के प्रति अलर्ट रहना होगा. पिता के सवालों का जवाब क्रोध में आकर न दें, नहीं तो माहौल गरम हो सकता है. यदि आपको क्रोध आ रहा है तो उस पर नियंत्रण रखिये.

Read Also  आज का राशिफल 12 जुलाई 2020

कुंभ- आज के दिन आत्मविश्वास में कमी न आने दें. ईर्ष्या करने वालों कि संख्या में बढ़ोत्तरी होने कि आशंका है, इसलिए सभी के साथ मित्रवत व्यवहार करना होगा. ध्यान रहें आपका तीखा व्यवहार दुश्मनों की लिस्ट को बढ़ा सकता है. जो लोग लोहें का व्यापार करते हैं उनको अच्छा मुनाफ़ा हाथ लग सकता है. विद्यार्थियों को अभ्यास के समय विशेष ध्यान रखना होगा जिनकी परिक्षाएं नज़दीक हैं, उनको लिख-लिख कर याद करना चाहिए. सेहत में आज पीठ के दर्द को लेकर परेशान होना पड़ सकता है. पारिवारिक वातावरण प्रफुल्लित रहेगा. आज अनावश्यक रूप से ख़रीददारी न करें, अन्यथा बाद में दिक्कत हो सकती है.

मीन- आज के दिन कल की ही तरह ज्ञान के आस-पास रहना होगा, ज्ञान के माध्यम से आपको लाभ मिलने की संभावना है. वहीं दूसरी ओर मन में भी प्रसन्नता रहने वाली है. ऑफिस में व्यर्थ की बातों में समय बर्बाद न करें, बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा उनसे कुछ सीखने को मिलेगा. लेकिन ऑफिशियल डाटा को लेकर अलर्ट रहें. बिजनेस में नयी योजनाओं के विषय में प्लान करेंगे, साथ ही महत्वपूर्ण फैसलों में कन्फ्यूजन की स्थितियाँ बन सकती है. सेहत कि बात करें तो नसों से संबंधित रोगों के प्रति अलर्ट रहना होगा, छोटे बच्चों का खासकर ध्यान रखें. घर में कुछ महत्वपूर्ण फेर-बदल करने पड़ सकते हैं.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *