Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल 1 जून राशिफल 2020 - Ekhabri.com

आज का राशिफल 1 जून राशिफल 2020

मेष- आज के दिन उन लोगों से संपर्क करिए, जिनसे बहुत दिनों से बात नहीं हुई है. ऑफिशियल कार्यों को देख सुनकर करें, क्योंकि लापरवाही आपकी छवि को खराब कर सकती है. साथ ही किसी भी डॉक्यूमेंट पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें. व्यवसाय में निवेश करने से पहले अपने अंतर्ज्ञान का पालन करें. हृदय रोग से ग्रसित व्यक्ति अपना रूटीन चेकअप अवश्य कराएं, क्योंकि हृदय से संबंधित समस्या होने की आशंका है. साथ ही बहुत गरिष्ठ भोजन करने से भी बचें. आपका अहंकार घरेलू सौहार्द को प्रभावित कर सकता है. इसलिए कूल रहें. घरेलू मोर्चे पर आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं.

 

वृष- आज के दिन विचारों में नकारात्मकता आ सकती है, इसलिए सकारात्मक सोच रखनी होगी. किसी भी काम में कॉन्फिडेंस कम न होने दें. ऑफिस में फायर सिक्योरिटी सिस्टम पर ध्यान देना होगा, अग्नि दुर्घटना को लेकर सचेत रहें. जो लोग पैतृक व्यापार करते है उन्हें व्यापार से संबंधित कोई भी निर्णय सलाहकारों व बड़ों के साथ विचार करके ही लेना चाहिए. सेहत की बात करें तो ग्रहों की स्थिति अग्नि तत्व को बढ़ा रही है, इसलिए आहार में ठंडी चीजों का सेवन करें, और दिमाग भी ठंडा रखें. जीवनसाथी का प्रतिनिधित्व करने वाले ग्रह तनाव दे सकते हैं,इसलिए उनसे  वैचारिक मतभेद होने की आशंका है.

 

मिथुन- आज के दिन की शुरुआत महादेव जी की पूजा-अर्चना व जलाभीषेक से करें, जिससे सभी कष्टो का निवारण होगा. ऑफिस में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा साथ ही ऑफिशियल कार्यों को और अच्छे से करने के लिए वह आपको  नई-नई टिप्स भी बता सकते हैं. व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई योजना बनानी चाहिए, जिससे व्यापार में लाभ के साथ उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा. पेट में किसी प्रकार की  दिक्कत हो सकती है इसलिए ध्यान रखें छोटी-सी भी परेशानी को नजरअंदाज न करें. घर के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करते हुए प्रफुल्लित वातावरण में रहना आपके लिए अच्छा रहेगा.

 

कर्क- आज के दिन थोड़ा सजग रहना होगा. क्योंकि आज कोई व्यक्ति आपसे झूठ बोलकर अपना उल्लू सीधा कर सकता है. ग्रहों की स्थिति ऐसी है कि सहयोगियों के ऊपर क्रोध आ सकता लेकिन आपको बहुत कूल रहना है. चिकित्सा से संबंधित जो लोग काम करते हैं उनको आज पर्मार्थी स्वभाव रखना होगा. किसी की मदद भी करनी पड़ेगी. व्यापार को लेकर चिंता हो सकती है साथ ही जमा पूंजी को लेकर भी अनिश्चितता बढ़ेगी. अनावश्यक क्रोध करने से बचें साथ ही जिन लोगों को बी.पी की समस्या है उनको अधिक सचेत रहने की आवश्यकता है. छोटे भाई की तरफ से कुछ तनाव मिल सकता है.

Read Also  आज का राशिफल 

 

सिंह- आज के दिन आपका दूसरों के प्रति अधिकार पूर्ण व्यवहार रहने वाला है. लेकिन ध्यान रहे आपका अधिकार किसी के लिए परेशानी का कारण न बन जाए. यानी अधिकार उतना ही दिखाना है जितना सामने वाला आपको समझ सके. ऑफिस में कार्य के प्रति आप ऊर्जावान रहेंगे वहीं दूसरी ओर सहयोगियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. टीम को लीड करते हैं तो दिन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है सबके साथ सामंजस्य बैठाकर चले. व्यापारी छोटे निवेशकों पर धन लगा सकते हैं. स्वास्थ्य के लिए दिन सामान्य रहने वाला है. संतान को  यदि पढ़ाई में कोई दिक्कत है तो उसका समाधान भी आपको ही निकाल कर देना होगा.

 

कन्या- आज के दिन बेवजह की मानसिक उलझने हो सकती है न चाहते हुए भी जिम्मेदारीयों का भार उठाना पड़ेगा. कैरियर में तकनीकी का प्रयोग उन्नति दिलाने में बहुत सहायक होगा. कर्मक्षेत्र में बॉस के सामने ज्ञान का बखान करना आपको मुश्किलों में डाल सकता है. व्यापारियों को धन के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा आर्थिक चोट लग सकती है. सेहत में ग्रहीय स्थिति लीवर संबंधित समस्या दे सकती है, इसलिए अधिक मिर्च-मसले वाले भोजन से बचें. वहीं मां के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना होगा. पारिवारिक वातावरण सुखमय रहने वाला है. बड़े भाई के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे, उनसे संबंध बनाए रखें.

 

तुला- आज के दिन दूसरों की ऊंचाईयों को देखकर ईर्ष्या की भावना जन्म ले सकती है, जो आपके लिए ठीक नहीं. बॉस की बातों को प्राथमिकता देनी होगी. आपके कठोर परिश्रम को देखते हुए बॉस प्रसन्न रहेंगे. व्यापारियों को धन लाभ होने की संभावना है. विद्यार्थियों के लिए आज आलस्य भरा दिन रहेगा, पढ़ाई में मन न लगे तो बेमन से पढ़ाई करने की आवश्यकता नहीं है. आपकी गिरती सेहत का कारण बिगड़ी दिनचर्या हो सकती है इसका अवलोकन करें और उसे ठीक करने की व्यवस्था बनाएं, जिससे आप स्वस्थ्य रहेंगे. परिवार के साथ संध्या आरती करें  व भगवान को फलों का भोग भी लगा सकते है.

Read Also  आज का राशिफल 13 जून राशिफल 2020

 

वृश्चिक- आज के दिन  मन में अनावश्यक द्वंद जैसी स्थिति रह सकती है. आज लोगों से ज्यादा अपेक्षाएँ न रखें. नहीं तो यह आपके दुख का कारण बन सकता है. ऑफिशियल कार्यों को बहुत ही तल्लीनता से करना होगा साथ ही कार्यों को री-चेक भी करते चले क्योंकि कार्यों में त्रुटि होना अच्छी बात नहीं. व्यापारी वर्ग जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, साथ ही व्यवसाय में अपेक्षित लाभ न मिलने से निराशा उत्पन्न हो सकती है. स्वास्थ्य की दृष्टि से देखे तो बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य में नरमी रह सकती है. परिवार के लोगों का व्यवहार कुछ कठोर हो सकता है उसे देखकर निराश न हो.

 

धनु- आज के दिन नकारात्मक ऊर्जा से खुद को दूर रखना है, वहीं किसी बात को लेकर मन में अनावश्यक शंका न पाले. कर्मक्षेत्र में परिस्थितियाँ प्रतिकूल रह सकती है, साथ ही कार्य का अतिरिक्त दबाव भी रहेगा. व्यापार में जो लोग प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं उनकी आज बड़े क्लाइंटो के साथ मीटिंग हो सकती है, जिसका परिणाम सकारात्मक मिलने की संभावना है. सन्तान की शिक्षा में ध्यान देने की आवश्यकता है. युवाओं को कला और संगीत में रुचि जागृत होगी. सेहत में अपने खान-पान पर ध्यान रखें. वहीं माता-पिता की सेहत का भी विशेष ख्याल रखना है. जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करना सुखदायक रहेगा.

 

मकर- आज के दिन मानसिक तनाव दूर होता दिखाई दे रहा है. ईर्ष्या और द्वेष रखने वाले लोग आपसे दूर रहेंगे.  कर्मक्षेत्र में जो उतार-चढ़ाव चल रहें थे उनमें भी अब कुछ राहत देखने को मिल सकती है. जो लोग पार्टनरशिप में व्यापार करते है उन्हें पार्टनर से ताल-मेल बना कर चलना होगा जिससे व्यापार में लाभ होगा. विद्यार्थियों को ऑनलाइन क्लासेस को गंभीरता से लेना चाहिए, अन्यथा आप अन्य से पिछड़ सकते है. कफ संबंधित रोग आपको परेशान कर सकते है. परिवार के साथ स्वादिष्ट पकवानों का आनंद लेंगे. परिवार की स्थिति अनुकूल रहेगी. विवाह योग्य लोगों का विवाह तय हो सकता है.

Read Also  आज का राशिफल 22 जुलाई 2020

 

कुम्भ- आज के दिन धैर्य और विवेक के द्वारा अपने मन में आने वाले विचारों को फिल्टर करते रहना है. कर्मक्षेत्र में स्थितियां लगभग सामान्य रहने वाली है वहीं दूसरी ओर पिछले किए गए प्रयासों के अच्छे परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. व्यापार को बढ़ाने के लिए अवसर प्राप्त हो सकते है. साथ ही एक बात का ध्यान रहें की जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय नहीं लेना है, जिससे की धन हानि का सामना करना पड़े. विद्यार्थियों को अपने पढ़ाई पर अधिक फोकस करने की आवश्यकता है. स्वास्थ्य सामान्य रहने वाला है. छोटे भाई-बहनों के व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे. सुख और विलासिता का भरपूर आनंद उठायेंगे.

 

मीन- आज के दिन नये कार्यों का शुभारम्भ कर सकते हैं. आईटी और ई-कॉमर्स से जुड़े लोगों को अत्यधिक व्यस्तता रहने वाली है. कर्मक्षेत्र में अपनी किसी पुरानी गलती से आज कुछ सीखने को मिलेगा जो कि आपके सफलता में सहायक साबित होगा. व्यवसाय में गति मन्द रहेगी लेकिन इसको लेकर बिल्कुल भी परेशान नहीं होना है. वहीं उधार लेन-देन से भी दूरी बनाकर रखें. आंखों से संबंधित परेशानियां  हो सकती है अगर आप अधिक देर लैपटॉप व मोबाईल का उपयोग करते है तो थोड़ी-थोड़ी देर में अपने आंखों को ठंडे पानी से धोतें रहना चाहिए. ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक को नोटिस, 3 हजार वाहनों का पंजीयन लंबित

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

भण्डारपुरी धाम में मुख्यमंत्री साय की बड़ी घोषणाएं, 29 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

By Reporter 5 / October 22, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आरंग विकासखंड स्थित भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में शामिल होकर क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने लगभग 29 करोड़ रुपये की लागत...

छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों को बड़ी सौगात, अब हर महीने मिलेंगे 30,870 रुपये

By Reporter 5 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगर सैनिकों (होमगार्ड) के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन और अन्य आवश्यक सेवाओं में योगदान देने वाले स्वयंसेवी नगर सैनिकों के मानदेय में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में ‘छत्तीसगढ़ हॉकी लीग’ की शुरुआत आज से, दर्शकों के लिए फ्री एंट्री

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *