Google Analytics Meta Pixel अमेरिका: अश्वेत व्यक्ति की मौत के बाद 14 राज्यों में हिंसा का माहौल, 25 शहरों में कर्फ्यू - Ekhabri.com

अमेरिका: अश्वेत व्यक्ति की मौत के बाद 14 राज्यों में हिंसा का माहौल, 25 शहरों में कर्फ्यू

एक अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस कस्टडी में हुई मौत के बाद भड़की हिंसा अमेरिका के 14 राज्यों में फैल चुकी है. हालात कितने गंभीर इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अमेरिका के 25 शहरों कर्फ्यू लगा दिया गया है. बता दें मिनेपॉलिस में एक अश्वेत व्यक्ति की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी. पुलिस ने जब इस अश्वेत व्यक्ति को पकड़ा था तब उसका वीडियो वायरल हो गया और उसकी मौत के बाद मिनेपॉलिस हिंसा भड़क गई जो कि अमेरिका के कई राज्यों में फैल गई .

व्हाइट हाउस के पास पहुंचे प्रदर्शनकारी

प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को प्लास्टिक की बोतलों में पानी भरकर पुलिसकर्मियों फेंकी. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े. वहीं प्रदर्शनकारियों ने व्हाइट हाउस के नजदीक शेवरलेट की गाड़ियों में आग लगा दी. यह गाड़ियां पुलिस और विशेष सेवा के अधिकारियों द्वारा इस्तेमाल की जाती हैं. पुलिस ने बताया कि अभी तक पूरे अमेरिका 1400 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है.

यहां हो रहे हैं प्रदर्शन

अमेरिका न्यूयॉर्क, ओहायो, ओरेगन, पेंसिल्वेनिया, साउथ कैरोलिना, टेनेसी, उटाह, वॉशिंगटन, विस्कॉन्सिन, कैलिफोर्निया, कोलोराडो, फ्लोरिडा, जॉर्जिया, इलिनॉय, केंटकी और मिनेसोटा में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं.

ट्रंप सरकार की भूमिका पर खड़े हुए गंभीर सवाल

तमाम दावों के बाद हकीकत यही है कि अमेरिका में श्वेत और अश्वेत का फर्क आज तक मिटा नहीं है. ये फर्क अमेरिका के अस्तित्व में शुरू से बरकरार रहा है. एक अश्वेत बराक ओबामा के दो बार राष्ट्रपति बनने के बाद यह फर्क नहीं मिट सका है. वहीं दूसरी ओर इस विवाद में ट्रंप सरकार की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. जानकार मान रहे हैं यह हिंसा आने वाले राष्ट्रपति चुनाव में एक बड़ा विभाजनकारी मुद्दा बन सकती है जिसका फायदा ट्रंप को मिल सकता है. 2015 के राष्ट्रपति चुनाव में डोनल्ड ट्रंप एक ऐसे उम्मीदवार के रूप में उभरे थे जिन्होंने न केवल श्वेत अश्वेत के बीच की दरार को बढ़ावा दिया, बल्कि इसका फ़ायदा भी उठाया.

Read Also  आज से लोगो को मिलेगी चौबीस घंटे आरटीजीएस सुविधा

ट्रंप अपनी घरेलू नीतियों में श्वेत अश्वेत का यह विभाजन बढ़ाते रहते हैं. जब वह नौकरी की बात करते हैं तो उनका ध्यान उन इलाक़ों में अधिक रहता है जहाँ श्वेत अधिक बसते हैं. वे जब ‘अमेरिका फ़र्स्ट’ की नीति की बात करते हैं तो जिस कॉरपोरेट वर्ग को खुश करना चाहते थे, उनके मालिक मोटे तौर पर श्वेत हैं.

ट्रंप ने किए भड़काऊ ट्वीट

अश्वेतों के प्रदर्शन के बाद ट्रंप के किए गए भड़काऊ ट्वीट भी इसी ओर इशारा करते हैं कि ट्रंप को चुनाव के लिए एक विभाजनकारी मुद्दा मिल गया है. बता दें ट्रंप ने ट्वीट किया था, ‘जब लूटपाट शुरू होती है तो फ़ायरिंग भी शुरू होती है.’ उन्होंने इसी तरह के एक ट्वीट में प्रदर्शनकारियो को ‘ठग’ यानी लुटेरा भी कहा था – जिसे हिंसात्मक और भड़काऊ बताते हुए ट्वीटर ने डिलीट भी कर दिया.

क्या है वह घटना जिसके बाद शुरू हुई हिंसा?

मिनेपोलिस में 26 मई को जॉर्ज फ्लॉयड नाम के शख्स को पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया था. इससे पहले एक पुलिस अफसर ने फ्लॉयड को सड़क पर दबोचा था और अपने घुटने से उसकी गर्दन को करीब आठ मिनट तक दबाए रखा था.

इस घटना एक वायरल हो गया. इसमें 40 साल का जॉर्ज लगातार पुलिस अफसर से घुटना हटाने की गुहार लगाता रहा. धीरे-धीरे फ्लॉयड की हरकत बंद हो जाती है. इसके बाद अफसर कहते हैं, ‘उठो और कार में बैठो’ तब भी उसकी कोई प्रतिक्रिया नहीं आती. इस दौरान आस-पास काफी भीड़ जमा होती है. उसे अस्पताल ले जाया जाता है, जहां उसकी मौत हो जाती है

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई रफ्तार, चित्रकोट समेत 20 स्थल होंगे विकसित  

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई गति देने के लिए पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में हुई बैठक में मंत्री...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *