Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल 22 मई राशिफल 2020 - Ekhabri.com

आज का राशिफल 22 मई राशिफल 2020

मेष- आज के दिन किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना होगा सोशल मीडिया से जुड़े लोगों को पर्सनल बातें शेयर न करें. कर्मक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है. इसलिए अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना अति लाभकारी होगा. कारोबार की बात की जाए तो व्यापारियों की कलात्मक बोली उनके बेहद काम आने वाली है आज इस कला को बनाए रखना होगा. जो लोग विदेशी भाषाओं का ज्ञान लेना चाहते हैं उनके लिए समय उपयुक्त है. स्किन संबंधित समस्याओं को लेकर अलर्ट रहें. वहीं राजकीय भोजन का आनंद ले सकते हैं. इलेक्ट्रानिक वस्तुओं की ख़रीददारी के लिए समय उपयुक्त है.

वृष- आज के दिन खुद को सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे. ग्रहों का सपोर्ट भी आपको बखूबी मिल रहा है. जो कि नियम बनाने और खुद को डिवेलप करने के लिए परफेक्ट है. ग्रहों की स्थिति को समझते हुए अपने बिगड़े हुए नियम को बनाने चाहिए और यदि कोई कोर्स आदि करना चाहते हैं जैसे पर्सनालिटी डवलपमेंट के लिए तो कर सकते हैं. बॉस की महत्वपूर्ण सलाह पर गौर करें. व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा. स्वास्थ्य कि दृष्टि से उन चीजों का सेवन करें जो आपके हेल्थ के लिए लाभकारी से हो. मां के पैरों में दर्द रहता है तो उनके पैर दबाने चाहिए.

मिथुन- आज के दिन सरकार के नियमों का उल्लंघन करना मुश्किलों में डाल सकता है, यदि घर से किसी कारणवश बाहर निकलना पड़ता है तो नियमों का बखूबी पालन करें. वहीं दूसरी ओर घर के बड़ों का सम्मान करें. ऑफिशियल कार्यों को गैर जिम्मेदारी से करना वर्तमान समय के लिए ठीक नहीं, कार्य के प्रति सजग होकर रहना होगा. जो व्यापारी नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं या उसकी योजना तैयार कर रहे हैं तो किसी वरिष्ठ की सलाह अवश्य लें. सेहत को लेकर क्षणिक क्रोध स्वास्थ्य में गिरावट कर सकता है. घर में अचानक खर्चों की लिस्ट लंबी होने की आशंका है.

कर्क- आज के दिन सभी लोगों के साथ बैलेंसिंग व्यवहार करना होगा हंसी मजाक भी उतना ही करें, जितने की आवश्यकता हो क्योंकि आपका मजाक किसी को चोट पहुंचा सकता है. अपने कार्य के प्रति पॉजिटिव रहें, तभी विजय का पताका फहरा पाएंगे. आज किसी व्यापारिक परियोजना अथवा प्रोपर्टी में निवेश करने की सोच रहें हो तो समय इसके प्रतिकूल चल रहा है इसलिए इससे बचना चाहिए. पौष्टिक डाइट को महत्व दें. कड़ी मेहनत करने के लिए आहार भी अच्छा लेना अनिवार्य है साथ ही दिन में कुछ ड्राई फ्रूट का सेवन भी कर सकते हैं. पिता को यदि शुगर है तो सचेत रहने की सलाह दें.

Read Also  लॉकडाउन में जब अक्षय कुमार ने सुबह-सुबह सुनी फिल्म 'बेल बॉटम' की स्क्रिप्ट, तस्वीरें हुईं वायरल

सिंह- आज के दिन आपके कर्मक्षेत्र का हाउस काफी एक्टिव है, नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को अपने कार्य में लगना होगा, वहीं दूसरी और जो लोग नई नौकरी की तलाश में है उनको कंपनियों से संपर्क बनाने चाहिए, दूसरी जगह से सकारात्मक सूचना मिल सकती है. सरकारी विभाग से जुड़े लोगों को कार्य में तेजी बनाए रखनी होगी. जो लोग दवाइयों से संबंधित व्यापार करते हैं उनको लाभ मिलने की संभावनाएं हैं. वहीं लग्जरी सामान की बिक्री करने वालों को भी लाभ होगा. रात का भोजन हल्का करें डिहाइड्रेशन होने की आशंका हैं. कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पूर्व सभी की राय लेनी चाहिए.

कन्या- आज के दिन हो सकता है कार्यों में रुकावट अधिक आए लेकिन आपको मेहनत करने से पीछे नहीं हटना है, मेहनत बेकार नहीं जाएगी. ऑफिशियल कार्यों की बात करें तो दिन की शुरुआत बहुत गर्मजोशी से करना होगा कार्य बने या न बने आपको दिन के अंत तक हार नहीं माननी है. बिज़नेस यदि पार्टनरशिप में शुरू करने की सोच रहें है तो अभी कुछ समय के लिए रुक जाना चाहिए. स्वस्थ्य रहने के लिए अपनी फिटनेस का ध्यान दें. घर पर ही सही लेकिन कुछ देर वर्कआउट करना चाहिए. संतान यदि छोटी है तो उसके बिहेवियर पर ध्यान देते हुए संस्कारों को बताना होगा.

तुला- आज के दिन कार्य को लेकर बेवजह चिंता करने से बचे, वर्तमान समय में सोचे गए कार्य अगर पूर्ण नहीं हो रहे हैं तो कुछ समय के लिए रुक जाना ही आपके लिए बेहतर होगा. वहीं दूसरी ओर सिर से उधारी का बोझ भी थोड़ा- थोड़ा करके कम करते चलना होगा. ऑफिस कि बात करें तो बॉस से आपको ताल-मेल बना कर रखना है, उनके द्वारा दिए गए टास्क को पूरा करने पर ध्यान दें. ट्रांसपोर्ट से संबंधित कारोबार करने वालों को मुनाफा हाथ लगेगा. पेट में अग्नि प्रधान ग्रह जलन की समस्या दें सकते हैं. पितामह (दादा जी) के स्वास्थ्य में गिरावट होने की आशंकाएं हैं.

Read Also  आज का राशिफल 16 जुलाई 2020

वृश्चिक- आज के दिन घर का माहौल शांत रहें इस पर विशेष ध्यान रखें वहीं दूसरी ओर यदि बिजली से संबंधित कोई समस्या चल रही है तो उसे जल्दी ठीक कराना होगा, ग्रहों की स्थितियाँ अग्नि संबंधित दुर्घटनाएँ करा सकती हैं. स्वास्थ्य अगर ठीक नहीं हो तो आज के दिन बहुत अधिक कार्यभार लेने से बचना चाहिए, साथ ही आराम करने से आपकी स्थितियों में सुधार आएगा. कुछ काम बनते-बनते रुक सकते हैं लेकिन आपको परेशान नहीं होना है. एक बात हमेशा ध्यान रखिए कि गणपति जी यदि कोई काम रोक रहे हैं उसमें भी आपका भला है. विद्यार्थी वर्ग अति आत्मविश्वास में न रहें.
धनु- आज के दिन खुद को एक्टिव रहना है यानी शारीरिक और मानसिक रूप से आलस्य न करें. दिन भर कुछ न कुछ एक्टिविटी करते रहना होगा. वहीं दूसरी ओर कर्ज लेकर सुख-सुविधाएं लेने से बचना चाहिए. जो लोग सेल्स संबंधित जॉब करते हैं वह अपनी बात प्रभावशाली तरीके से रखते हुए, अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल हो. व्यापारी ग्राहकों कि संख्या बढ़ाने के लिए उनकी सुख-सुविधाओं पर ध्यान दें ताकि कोई भी ग्राहक दुकान से खाली हाथ न जाएं. जिन लोगों को स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल रहा है तो डॉक्टर की सलाह से पैथी बदल सकते हैं. बहन भाई के साथ आपको अच्छा बर्ताव रखना होगा.

मकर- आज का दिन आपके लिए बहुत शानदार रहने वाला है. ग्रहों की स्थितियाँ जैसी चल रही है उसको देखते हुए दिमाग में कई क्रिएटिव आइडिया आएंगे. सकारात्मक ऊर्जा को लेते हुए रुके हुए कार्य पर ध्यान देना होगा. जो बैंकिंग सेक्टर में जॉब करते हैं उनको बैंक की ओर से कई टारगेट मिल सकते हैं. जो लोग फाइनेंस संबंधित व्यापार करते हैं उनको बिना सोचे-समझे पैसे का लेन देन नहीं करना चाहिए, अन्यथा भविष्य में धन हानि होने की आशंका है. सेहत में दिमाग शांत रहेगा तो आप भी स्वस्थ महसूस करेंगे. अपने खान-पान में दूध को अवश्य शामिल करें. रिश्तेदारों से मेलजोल बढ़ा कर रखना होगा.

Read Also  घर में घुसकर सैफ अली खान पर चाकू से हमला; ऑपरेशन के बाद खतरे से बाहर बॉलीवुड अभिनेता

कुंभ- आज के दिन यदि कार्य के चलते घर से बाहर जा रहे हैं, तो कीटाणु से रोकथाम के लिए सभी नियमों का पालन करें. सुरक्षा को लेकर कहीं भी कोई लापरवाही नहीं करनी चाहिए. मुख में मास्क सैनिटाइजर आदि का प्रयोग करते रहें. जिन लोगों ने हाल ही में पुनः ऑफिस ज्वाइन किया है उनको कार्य पर ध्यान देना चाहिए. व्यापार में जो लोग कई दिनों से आर्थिक समस्या को लेकर परेशान चल रहे थे, अब जल्दी उनको समाधान मिलता हुआ दिख रहा है. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा. विवाह योग्य लोगों के विवाह की बात जोर पकड़ सकती है.

मीन- आज का दिन आपको कई ऐसे महत्वपूर्ण सीख देगा जो भविष्य में बहुत कारगर साबित होंगे. दूसरों से सीखना अति आवश्यक है, क्योंकि भविष्य में आने वाली चुनौतियाँ के लिए खुद को तैयार करना होगा. काम को पूरा करने के लिए दूसरे के सहारे की आपको आवश्यकता पड़ेगी. व्यापारियों को पहचान बनाने के लिए कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसके लिए आज आपको तैयार रहना होगा. विद्यार्थी वर्ग मित्रों से नोट्स शेयर करते समय सावधानी बरतें. सेहत में मांसपेशियों से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. पारिवारिक कलह से आपको बहुत अलर्ट रहना होगा. किसी भी बात को तूल नहीं देना चाहिए.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

गांव से शहर तक जले दीये, छत्तीसगढ़ में दिखी अभूतपूर्व जनभागीदारी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *