Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल 6 जून राशिफल 2020 - Ekhabri.com

आज का राशिफल 6 जून राशिफल 2020

मेष- आज के दिन मन में सकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा. सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे. आज से आप नयी जीवनशैली की शुरूआत करेंगे जिसमें आपके प्रयास फलीभूत होंगे. सफलता के लिये काफी जोश और धैर्य की आवश्यकता है. प्राइवेट नौकरी में प्रयासरत लोगों को  काफी मेहनत करनी पड़ेगी. बिजनेस की बात करें तो चल रही समस्याओं का समाधान कर पायेंगे, साथ ही आपकी बातों और नीतियों में काफी प्रोत्साहन मिलने वाला है. स्वास्थ्य की दृष्टि से अनिद्रा और थकान स्वास्थ्य में गिरावट करने वाली है. परिवार में कुछ खटपट होने की आशंका बनी हुई है, ग्रहों की स्थिति को देखते हुए शांत रहें.

 

वृष- आज के दिन मन में अनावश्यक विचार आ सकते हैं, जिनको लेकर अत्यधिक सोचने की जरूरत नहीं है. पूजा-पाठ में मन लगाना अत्यंत आवश्यक है. ऑफिस की बात करें तो बॉस के साथ बहस होने की आशंका है. कार्य में सहयोगियों से अच्छी मदद मिलेगी. सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों का कार्यभार ज्यादा रहेगा. सोने-चांदी का कारोबार करने वालों को नुकसान हो सकता है. हेल्थ में नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक करना आपके लिए सर्वोत्तम रहेगा. पिता के अनुशासित व्यवहार से आप कुछ परेशान हो सकते हैं. दाम्पत्य सम्बन्ध मजबूत रहेंगे. परिवार में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी.

 

मिथुन- आज के दिन हो सकता है स्वभाव में क्रोध की अधिकता रहें, वहीं दूसरी ओर मन में विचलन की स्थितियां भी आपको परेशान कर सकती है. पैसों से जुड़े मामले में उलझने से बचना होगा, आज उधार के लेन-देन से बचें. ऑफिस में अपमान-जनक स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. किन्हीं बातों के चलते लोग आपका मज़ाक भी बना सकते हैं. पार्टनरशिप में व्यापार कर रहें लोग अपने सम्बन्धों को प्रभावित न होने दें. हेल्थ में मिर्च-मासाले से युक्त भोजन न ही करें तो बेहतर होगा. परिजन नाराज हो सकते हैं. परिवार में क्लेश उत्पन्न न हो इसका ध्यान रखें. शेयर में पैसा लगाने से बचना चाहिए.

 

कर्क- आज के दिन धैर्य न खोएं और मजबूती से अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ते रहें. मन की उदासी दूर होगी, चित्त में प्रसन्नता रहेगी. कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों से विशिष्ट पहचान बनेगी और कार्यों में यश भी मिलेगा. कारोबार की बात करें तो गुणवत्ता में वृद्धि होगी, ग्राहकों के अनुसार सामानों को अप ग्रेट करते रहना होगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई से संबंधित कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. सेहत की बात करें तो  दिन सामान्य रहेगा शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ दिखाई दे रहें हैं. परिवार के महत्वपूर्ण फ़ैसलों में सक्रिय भूमिका निभाने का मौका मिल सकता है.

Read Also  आज का राशिफल 10 जुलाई 2020

 

सिंह- आज के दिन स्वतंत्र विचारों को महत्व देंगे कोई मनोवांछित इच्छा पूरी हो सकती है. ऑफिस में बॉस आपके कार्य की प्रसन्नता करेंगें साथ ही, जिससे आपके अधीनस्थ व कर्मचारियों के लिये आप प्रेरणा के स्रोत बन सकते है. व्यापार में कुछ निवेश करने के योग बन रहे हैं, वहीं दूसरी ओर व्यापार से संबंधित किसी पुरानी समस्या का समाधान ढूँढने में भी कामयाब होंगे. स्वस्थ्य की दृष्टि से आपकी अधिक उदासी आपकी बीमारी का कारण बन सकती है इसलिए खुश रहें, मूड ऑफ होने पर हल्की-फुल्की व कॉमेडी मूवी देखें. पारिवारिक वातावरण को प्रफुल्लित रखें सभी के साथ हंसी मज़ाक करें.

 

कन्या- आज के दिन मन में काल्पनिक विचारों का प्रभाव रहेगा. अपनी समझदारी का परिचय देते हुए, भ्रम की स्थिति से निकलना होगा. ऑफिस में मानसिक श्रम आज ज्यादा करना पड़ेगा आप अपने सहयोगियों से मदद भी ले सकते हैं, वे आपकी बातों को काफी गंभीरता से लेंगे. जो व्यापारी नया व्यापार शुरू कर रहे हैं तो उसको लेकर पूरी तैयारी पहले ही कर लें अन्यथा आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. हेल्थ की बात करें तो बी.पी पेसेन्ट को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है उनको हाई बी.पी की समस्या हो सकती है. मित्रों के साथ काफी अच्छा वक्त गुजरेगा.

 

तुला- आज के दिन कार्यक्षेत्र में थोड़ी परिस्थितियाँ विपरीत रहेंगी त्रुटि मुक्त कार्य करने पर भी उसमे गलतियां निकल आएंगी साथ ही अपनी फाईल व कीमती पेपर को सम्भालकर रखें. व्यापार की बात करें तो  जिन लोगों का बुक से संबंधित व्यापार है उनको मुनाफा होने की संभावनाएं है लेकिन एक बात का अवश्य ध्यान रखें कि आज उधार में धन देने से बचना होगा. सेहत की बात करें तो अत्यधिक जंकफूड का सेवन आपके स्वास्थ्य में गिरावट कर सकता है. परिवार में किसी से वार्तालाप करते समय शब्दों को तोलकर कर बोलना आज हितकर होगा. अन्यथा घर के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं.

Read Also  आज का राशिफल

 

वृश्चिक- आज के दिन आध्यात्मिक विचारों से युक्त रहेंगे और भगवत् भजन में समय व्यतीत होगा. जो लोग आईटी और मीडिया से संबंधित  जॉब करते है उनका मनचाहे स्थान में स्थानातरण होने की संभावना दिखाई दे रहीं है. डिज़ाइनिंग से संबंधित कारोबार करने वालों को सफलता मिलेगी. विद्यार्थी वर्ग इधर-उधर कि बातों में समय बिताने से अपना कीमती समय बर्बाद कर सकते हैं. जो महिलाएं काफी दिनों से ब्यूटी ट्रीटमेंट लेने की सोच रही है उनके लिए दिन उपयुक्त है. सेहत की बात करें तो आपको मानसिक तनाव व आलस्य से बच कर रहना होगा. पूरे परिवार के साथ हनुमान चालीसा पढ़ने का प्लान बना सकते हैं.

 

धनु- आज के दिन कड़ी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने में संदेह रहेगा, वहीं दूसरी ओर शत्रु आज सक्रिय रहेंगे, जो आपके कार्य में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं. ऑफिस में सभी लोगों के साथ ताल-मेल बना कर चलना होगा. व्यापारी वर्ग महत्वपूर्ण निर्णय लेने में कुछ चूक कर सकते हैं. विद्यार्थियों को अपने नोट्स को संभाल कर रखने चाहिए चोरी व खोने की आशंका है. जिन लोगों को सर्दी जुखाम की समस्या अधिक दिनों से है तो आज डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें अन्यथा आपकी लापरवाही महंगी पड़ सकती है. पारिवारिक जीवन में कुछ असन्तुष्टि महसूस होगी साथ ही सम्बन्धों को लेकर थोड़े सजग रहने की आवश्यकता है.

 

मकर- आज के दिन स्वभाव में कुछ परिवर्तन करने होंगे जिससे लोगों के बीच और अधिक छवि मजबूत हो. राजनीति और प्रशासन से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ रहने वाला है वहीं दूसरी ओर चिकित्सा पेशे से जुड़े लोगों के लिये विशेष रूप से दिन उपलब्धियों वाला रहेगा,धन लाभ होने के योग बन रहे हैं. व्यापार की बात करें तो कल ही भांती  व्यापार में बुद्धि व बल लगाना ठीक नहीं. बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए हो सके तो घर के खाने का लुफ्त उठाएं. यदि घरेलू तनाव उत्पन्न होते हैं तो उसमें सकारात्मक भूमिका निभाते हुए माहौल को प्रफुल्लित करना है.

Read Also  शारदीय नवरात्रि पर प्रमुख स्थलों पर चिकित्सा शिविर लगाने के निर्देश जारी

 

कुंभ- आज के दिन  मन में बहुत सारे विचार एक साथ आएँगे. प्रशंसा और चापलूस में अंतर करने की आवश्यकता है. ऑफिशियल कार्य भार अधिक रहेगा, साथ ही लोग आज आप पर काफी हद तक निर्भर रहेंगे.  जो लोग खाद्य पदार्थों का व्यापार  करते हैं उनको मुनाफे के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ेगा. मेहनत के अनुपात में लाभ प्राप्त न होने से मन खिन्न रह सकता है. हेल्थ में शुगर के रोगियों को ध्यान देने की आवश्यकता है, वहीं दूसरी ओर आँखों में भी दिक्कत हो सकती है. पारिवारिक वातावरण प्रफुल्लित रहेगा. घर से संबंधित पुराने कर्ज खत्म होना शुरू होते दिखाई दे रहें हैं.

 

मीन- आज के दिन आपके द्वारा लिये गये निर्णय भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगे. आर्थिक मामलों में बढ़ोत्तरी होती दिखाई दे रही है. नौकरी पेशा से जुड़े लोगों के लिए कठोर मेहनत का बेहतर परिणाम हासिल होगा. जो लोग संगीत से जुड़े हुए हैं उनके लिए आज का दिन उत्तम है. व्यापार में आय बढ़ने की सम्भावना है. शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी, छात्र पढ़ाई से संतुष्ट रहेंगे. सेहत में अस्थमा के रोगियों को विशेष ध्यान रखना चाहिए. वहीं वाहन चलाते वक्त बहुत ही सावधान रहें, दुर्घटना होने की आशंका है. ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई रफ्तार, चित्रकोट समेत 20 स्थल होंगे विकसित  

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई गति देने के लिए पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में हुई बैठक में मंत्री...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *