Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल 13 जून राशिफल 2020 - Ekhabri.com

आज का राशिफल 13 जून राशिफल 2020

मेष- आज के दिन सभी के साथ विनम्रता से बात करें, क्योंकि अहंकार आपके जीवन में बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है लिहाजा घर हो या ऑफिस सभी जगह प्रेम पूर्ण वातावरण बना कर रखें. ऑफिशियल कार्यों में  परिवर्तन हो सकता है, इसलिए आपको जो भी कार्य दिया जाएं उसे प्रसन्नता से करने में लगे रहना चाहिए. व्यापार में पिछले दिनों की गई प्लानिंग में सफलता मिलेगी. विद्युत उपकरणों का कारोबार करने वालों को अधिक मुनाफा प्राप्त हो सकता है. सेहत में कंधों का दर्द परेशान कर सकता है. जिन लोगों ने कई बड़े कर्ज ले रखे हैं उनको इसको लेकर चिंता हो सकती है.

वृष- आज के दिन धैर्य का परिचय देना होगा क्योंकि ग्रहों कि स्थितियां कार्य अटका सकती हैं. वहीं आपकी छवि एक परिश्रमी,  मेहनती और ईमानदार कर्मी की है इस छवि को बनाएं रखें. ऑफिस के सहकर्मियों से पूर्ण सहयोग और स्नेह प्राप्त होगा जिसकी वजह से कठिन कार्यों को भी सरलता से कर पाएंगे. जो व्यापारी साझेदारी में व्यापार करते हैं उनका पार्टनर के साथ मन मुटाव होने की आशंका है, ऐसी स्थिति में मामले को शांतिपूर्वक निपटाने में ही समझदारी होगी. कल की ही भांति आज भी अधिक मिर्च-मसाले वाले भोजन के सेवन से बचना चाहिए. मामा के घर से कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है.

मिथुन- आज के दिन दूसरों की बातों पर भरोसा करने से ज्यादा स्वयं पर भरोसा करना सही रहेगा क्योंकि दूसरे अघात भी पहुंचा सकते हैं. ऑफिशियल स्थिति की बात करें तो कार्य को लेकर कोई भी बड़े निर्णय लेने से पहले बॉस या उच्चाधिकारी से सलाह कर लेना उत्तम रहेगा.  टेलिक्युनिकेशन से संबंधित कारोबार करने वालों को लाभ होता दिखाई दे रहा है. अभिभावक छोटे बच्चों पर ध्यान दें, नकारात्मक स्थितियां उनको अपनी चपेट में ले सकती हैं. स्वास्थ्य में करंट और धारदार चीजों से चोट लगने की आशंका बनी हुई है, इस ओर सचेत रहें. परिवार में किसी के खराब स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी.

कर्क- आज के दिन सामाजिक दायरे को और मजबूत करने के लिए कुछ नए अवसरों की तलाश करनी चाहिए. सरल भाषा में कहें तो करियर बनाने के लिए नया रास्ता खोजने का सही समय है. ऑफिस में कार्य को लेकर जो कठिनाई आ रही थी, वह अब उच्चाधिकारियों के सहयोग से खत्म होती दिखाई दे रही है. मेडिकल से संबंधित कारोबार करने वालों के लिए दिन ठीक नहीं है. पुराने रोग आज के दिन सक्रिय हो सकते हैं. परिवार के सदस्यों पर बेवजह का क्रोध न करें, बल्कि सबके साथ बैठकर हंसी-मज़ाक करें. पारिवारिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा.

Read Also  आज का राशिफल 4 जून राशिफल 2020

सिंह- आज के दिन आप घर और बाहर के कामों में बहुत अधिक व्यस्त रहेंगे. अधूरी कार्य योजनाओं को पूरा करने का समय आ गया है. कर्मक्षेत्र में वरिष्ठों की सलाह उन्नति के द्वार खोल सकती है, वहीं दूसरी ओर ऑफिस में बैकबाइटिंग करने वाले लोगों से भी सचेत रहना होगा. लोहें का कारोबार करने वालों को बड़े सौदों से बचना होगा. ट्रैवेल्स से संबंधित कारोबार करने वालों को लाभ हो सकता है. हेल्थ को लेकर सजग रहें, बेवजह बाहर जाना और बिगड़ा खान-पान आपके स्वास्थ्य पर दुष्परिणाम डाल सकता है. पैतृक सम्पत्ति से लाभ मिलने की संभावना है. तनाव होने पर जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.

कन्या- आज के दिन दिमाग में विचार बहुत अधिक मात्रा में आएंगे. इनको अपने विवेक से फिल्टर करना होगा और जो काम के विचार हैं उनको ही प्रयोग में लाना चाहिए. अपनी बातों से लोगों को संतुष्ट करेंगें. मार्केटिंग और विज्ञापन से जुड़े हुए लोगों की सफलता मिलने की संभावना है. किसी पुराने मित्र से लाभ मिल सकता है. छोटे व्यापारियों की पिछली समस्या समाप्त होती दिख रही हैं. लेकिन वहीं दूसरी ओर फंड, साझेदारी , पूँजी निवेश आदि से बचना चाहिए.  कृषि से संबंधित लोगों के परिवार में खुशहाली आ सकती है. रक्त से संबंधित बीमारी को लेकर सावधानीयां रखें. अविवाहितों की विवाह चर्चा जोर पकड़ सकती है.

तुला- आज के दिन कि शुरुआत उत्साह के साथ करें, अपने लक्ष्य की ओर लगातार बढ़ते रहें, समय को बर्बाद न होने दें. नौकरी के लिए यदि कोई ऑफर मिलता हैं तो बिना सोचे-समझे हामी न भरे अन्यथा बाद में अपने फैसले पर पछतावा हो सकता है. युवाओं को नयी नौकरी से संबंधित कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा. व्यापारिक कार्यों में छोटे-मोटे सफलता मिलने की संभावना है. सॉफ्टवेयर से संबंधित कारोबारियों को लाभ मिलेगा. विद्यार्थियों को टीचर का मार्ग दर्शन मिलेगा. पित्त प्रधान रोगियों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देना चाहिए. गरीष्ठ भोजन के सेवन से बचें. माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी.

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक- आज के दिन जल्दबाजी व तैश में आकर कोई भी फैसला न लें यदि कोई पॉलिसी कराना चाहते हैं तो पहले उसके बारे में विस्तार से समझ लें. ऑफिस के नियमों का पालन करें, अन्यथा बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं. जो लोग साझेदारी में व्यापार करते हैं, तो उनके लिए दिन लाभ लेकर आने वाला है. थोक का व्यापार करने वालों की आय में वृद्धि हो सकती है, वहीं कारोबार के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ेगी. सेहत की बात करें तो आज मोटे अनाज का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए उत्तम रहेगा.पिता से वैचारिक मतभेद आपको तनाव दे सकता है.

धनु- आज के दिन मन शांत रहने वाला है. वहीं दूसरी ओर ग्रहों की मानें तो दूसरों पर अत्यधिक भरोसा संकट में डाल सकता है इसलिए आज किसी अन्य व्यक्ति पर अधिक विश्वास करने से बचें. ऑफिस में बेवजह किसी से कहा सुनी हो सकती है, साथ ही आलस्य कार्य में बाधक हो सकता है. व्यापारी वर्ग सचेत रहें निकट के लोग उन्नति में बाधक बन सकते हैं.  किराने का काम करने वाले व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है. किडनी से संबंधी रोग के प्रति सचेत रहें. आर्थिक मामलों में सजग रहें, बेवजह के खर्च होने की आशंका है. बड़े भाई के स्वास्थ्य पर ध्यान रखें.

मकर- आज के दिन ग्रहों के हिसाब से आपको सत्य का साथ नहीं छोड़ना चाहिए क्योंकि अंततः विजय सत्य की ही होगी. कठिन परिश्रम जारी रखें, उन्नति के द्वार खुल सकते हैं. ऑफिशियल स्थिति की बात करें तो सहयोगियों के साथ वाद-विवाद से बचना होगा, वहीं कार्य करने के लिए नवीन प्रस्ताव भी आपको मिल सकते हैं. व्यापारियों को आर्थिक नुकसान के प्रति सतर्क रहना होगा, बड़े क्लाइंट से अनबन हो सकती है. फिट्नेस पर ध्यान देते हुए अपने खान-पान पर भी ध्यान देना आवश्यक है. किसी दोस्त या रिश्तेदार का मूड आपकी वजह से खराब हो सकता है. परिवार में बेवजह बहस करने से बचें.

Read Also  आज का राशिफल

कुम्भ- आज के दिन आपके लिए शांति बहुत महत्वपूर्ण है. अध्यात्म चिंतन में वृद्धि होगी, वहीं दूसरी ओर एक विशेष बात और ध्यान रखनी है कि किसी भी चीज की अति बहुत खराब है, धन कमाने के लिए हमेशा भागना सेहत के लिए अच्छा नहीं है, धन की अहमियत को स्वास्थ्य से नीचे ही रखें. ऑफिशियल डाटा को संभालकर रखें. सैन्य विभाग से जुड़े लोगों को ट्रांसफर लेटर मिल सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज कमर में दर्द रहेंगा जो आपकी परेशानी का कारण बन सकता है. भूमि में निवेश करना अच्छा रहेगा. छोटे भाई-बहन का मार्ग दर्शन करना पड़ सकता है.

मीन- आज के दिन खर्चों पर नियंत्रण रखें अधिक खुला हाथ आगे के लिए दिक्कतें पैदा कर सकता है. धन को योजनाबद्ध तरीके से संचित करें. ऑफिस में आपको कोई बड़े प्रोजेक्ट कार्य करने को मिलेगा. प्लास्टिक का कारोबार करने वालों की कमाई बढ़ेगी, जिससे चल रही चिंताएं भी कम होगी. सेहत में हाई बी.पी के मरीजों को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान चाहिए. परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा. बड़े भाई की प्रसन्नता और उनका आशीष आपके आत्मबल में वृद्धि करेगा. संतान की ओर से चल रही चिंताओं से मुक्ति मिलेगी. लंबे समय से चढ़ा कर्ज, अब उतर नजर आ रहा है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *