Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके कामों से परेशान रहेंगे। यदि आप साझेदारी में कोई व्यवसाय करने की सोच रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है।
वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने शत्रुओं से सतर्क रखते रहने की आवश्यकता है। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपको अपने खानपान पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आप अपने कुछ पेंडिंग कामों को भी समय से निपटाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आर्थिक स्थिति को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे। आपकी किसी बात को लेकर माताजी से खटपट हो सकती है। आपको अपने खर्चों को लेकर भी टेंशन बनी रहेगी।
मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को अक्समात लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम को लेकर गति काफी तेज रहेगी। आपको अपने कानूनी मामलों को समय रहते निपटाने की आवश्यकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप अपने व्यवसाय पर पूरी निगरानी बनाकर रखे, नहीं तो साथी इसका फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है।
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा। वाहनों का प्रयोग आपको सावधान रहकर करना होगा। आप अपने कामों में किसी तरह की कोई लापरवाही ना करें। परिवार के सदस्यों का आप पूरा आनंद लेंगे। आपका कोई पुराना काम लंबे समय से रुका हुआ था वह अब काम पूरा हो सकता है। आपको इधर-उधर खाली बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगाएं। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा।
सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आपके अत्यधिक खर्च करने की आदत के कारण आपकी समस्या बढ़ सकती है। आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे, लेकिन आपको अपने पेट का भी खास ख्याल रखना होगा। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। व्यापार में आप किसी के साथ पार्टनरशिप करने से बचें, नहीं तो आपको धोखा मिलने की संभावना है। आप अपने घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे।
कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार के सदस्य के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपकी कुछ पुरानी यादें भी ताजा होंगी। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। सुख और भोग के साधनों में वृद्धि होगी। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई में किसी काम को लेकर यदि परेशान थे, तो उनकी वह समस्या भी दूर होते दिख रही है।
तुला राशि : आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। सामाजिक कार्यों में आपकी अच्छी पैठ रहेगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको अपने पारिवारिक मामलों को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है। आपको किसी काम के समय से पूरा न होने से मन परेशान रहेगा। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कोई बात सोच समझकर कहनी होगी।
वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपके सुख साधन में वृद्धि होगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपके खर्चे बढ़ेंगे, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगे। आपको किसी अनजान व्यक्ति से तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है। आप किसी के बहकावे में ना आए। भाई और बहनों से प्रॉपर्टी को लेकर कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है, जो कोर्ट कचहरी तक जा सकता है। आपको संतान की पढ़ाई को लेकर कोई महत्वपूर्ण डिसीजन लेना होगा।
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिल सकते हैं, जिसमें आप पुराने गिले शिकवे न उखाड़ें। प्रेम जीवन में आपसी सहयोग बना रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी खटपट होने की संभावना है। आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आपको अपने धन को लेकर बजट बनाकर चलने की आवश्यकता है।
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आपको कुछ मौसमी बीमारी होने की संभावना है, जिससे आपको सावधान रहना होगा। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आपको किसी पुरानी गलती को करने से परिवार में किसी सदस्य से डांट खानी पड़ सकती है। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं, जिनसे आपको बचना होगा।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आपको बिजनेस में एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी, लेकिन आपको उससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती हैं। आपको घर और बाहर के कामों में तालमेल बनकर चलना होगा। आप कार्यक्षेत्र के कामों को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें।
मीन राशि : आज का दिन आपके लिए सेहत पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा, क्योंकि अकस्मात गिरावट आने से आपकी कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है। आपके व्यापार में काम को लेकर टेंशन अधिक रहेगी। आपके मन में यदि किसी काम को लेकर संशय है, तो आप उस बात पर ढील बिल्कुल ना करें। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों से सलाह लेकर चलना बेहतर रहेगा।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

कचना, लामांडी और सड्डू में अब सुनियोजित विकास की नई तैयारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

छत्तीसगढ़ में तबादलों की बड़ी सूची जारी, 125 डिप्टी कलेक्टर प्रभावित

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *