रायपुर, 15 मई 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर जिला मुख्यालय में सुशासन तिहार के तीसरे चरण के तहत उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिक्षा, पेयजल, रोजगार और आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने बीजापुर जिले के भू-जल स्तर और पेयजल स्रोतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दीर्घकालिक समाधान और वैकल्पिक स्रोतों की योजना पर काम करने को कहा।
शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने समर कैंप और ‘बाल शिक्षा मित्र’ जैसे नवाचारों की सराहना की और इन्हें अधिक संगठित व प्रभावशाली बनाने के निर्देश दिए।
ग्रामीण संपर्क के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना के अंतर्गत बस्तर और सरगुजा संभाग को प्राथमिकता देने की बात कही। बीजापुर और दंतेवाड़ा कलेक्टरों को रूट चिन्हांकन कर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए।
नक्सलियों के आत्मसमर्पण के बाद पुनर्वास, आवास और कौशल प्रशिक्षण की समुचित व्यवस्था पर बल देते हुए मुख्यमंत्री ने एनएमडीसी और निजी क्षेत्रों में रोजगार के लिए प्लेसमेंट कैंप आयोजित करने को कहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने स्वयं सुशासन तिहार में भागीदारी कर जमीनी हकीकत का मूल्यांकन किया है। उन्होंने दावा किया कि बीते डेढ़ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अधिकांश वादे पूरे किए गए हैं और बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय समुदाय की आर्थिक उन्नति के लिए उन्हें उनकी प्रकृति के अनुरूप कार्यों से जोड़ना होगा। उन्होंने बताया कि अटल सेवा केंद्रों के माध्यम से अब ग्रामीणों को गांवों में ही बैंकिंग सेवाएँ उपलब्ध हो रही हैं।
अंत में उन्होंने कहा कि टीम भावना से ही प्रशासनिक और विकासात्मक लक्ष्य पूरे किए जा सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे जनता के कल्याण के लिए इसी भावना से कार्य करें।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 2, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...
By User 6 /
September 2, 2026 /
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...