Google Analytics Meta Pixel गोंडवाना ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ आदिवासी महाकुंभ, मुख्यमंत्री पहुंचे - Ekhabri.com

गोंडवाना ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ आदिवासी महाकुंभ, मुख्यमंत्री पहुंचे

  • आदिवासी संस्कृति के रंग में रंगा रामनगर, मुख्यमंत्री ने किया संबोधित

 

रामनगर (मंडला), 4 मई 2025। मध्यप्रदेश के मंडला जिले के रामनगर में आयोजित ‘आदि उत्सव’ में रविवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पारंपरिक लोकगीत और लोकनृत्य के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री और सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने गोंडवाना ध्वज फहराकर आयोजन की शुरुआत की।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदि उत्सव जनजातीय समाज के रीति-रिवाज, परंपरा, संस्कृति और इतिहास को जानने-समझने का महाकुंभ है। उन्होंने जनजातीय समाज की उपस्थिति को गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि यह आयोजन पूरे समुदाय को जोड़ता है।

 

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में पहुंचने से पहले चौगान स्थित मढ़िया में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ का बड़ा भाई है और यहां आकर उन्हें हमेशा आत्मीयता का अनुभव होता है।

 

इस दौरान केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य, मध्यप्रदेश की मंत्री संपतिया उइके, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजीव गौंड, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, कांकेर सांसद भोजराज नाग सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने जनजातीय समाज के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। इनमें धरती आबा योजना, जनमन आवास योजना, बिजली, सड़क और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

 

उन्होंने कहा कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय ऐतिहासिक है। डबल इंजन सरकार के चलते राज्य को विकास की नई गति मिल रही है।

Read Also  चैत्र नवरात्रि कल से, पहले दिन पूजी जाएंगी शैलपुत्री, जानें उपासना विधि, क्या लगाएं भोग, कौन सा पढ़ें मंत्र

 

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत का संकल्प साकार किया जा रहा है। पर्यटन को बढ़ावा देने और नक्सलवाद को समाप्त करने पर सरकार लगातार काम कर रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

शारदीय नवरात्र शुरू, जानिए शुभ मुहूर्त और विधि 

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज यानी 11 अक्टूबर से हो गई है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *