Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल 1 जुलाई 2020 - Ekhabri.com

आज का राशिफल 1 जुलाई 2020

मेष- आज के दिन यदि कोई उधारी मांगता है तो उसकी जरूरत को देखते हुए धन दें, अन्यथा धन डूब सकता है. ऑफिस के कार्यों को और अच्छे ढंग से करने पर आपकी गुणवत्ता बेहतर हो सकती है. खुदरा व्यापारियों को छोटे-मोटे लाभ होते रहेंगें. विद्यार्थियों के लिए कला से संबंधित कार्य करना उत्तम रहेगा. स्वास्थ्य में अपने शरीर को फिट रखने के लिए बस एक ही इलाज है की अपने मन को शांत रखें और प्रसन्नचित रहें, वर्तमान समय में यही सबसे बड़ी औषधि है. घर में सदस्यों के साथ हंसी मजाक करें, जिससे घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा इस कार्य में जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग भी मिलेगा.

 

वृष- आज के दिन आप में आत्मविश्वास और संतोष दोनों ही भरपूर मात्रा में रहेंगे. ऑफिस के कठिन कार्य को आप सरलता से मैनेज करने में सफल होगें, जिससे उच्च अधिकारी आपके कार्यों की काफी प्रशंसा करेंगे वहीं दूसरी ओर सैन्य विभाग से जुड़े लोगों को कठोर मेहनत करनी पड़ेगी. व्यापार को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं जिसके चलते व्यापारिक स्थितियाँ सामान्य होगी. स्वास्थ्य की दृष्टि से जोड़ों में दर्द होने की आशंका है, आर्थराइटिस के मरीज दर्द को लेकर सजग रहें. परिवार के दायित्वों के प्रति गंभीर रहें व अपनी जिम्मेदारियों को बोझ न समझें. पुराने मित्रों से मुलाकात होगी.

 

मिथुन- आज के दिन पूजा-पाठ करने में मन लगेगा संभव हो तो घर के पूजा स्थल की साफ-सफाई भी कर सकते हैं. ऑफिशियल कार्यों को पूर्ण करने में फोकस करना चाहिए नहीं तो भविष्य में कार्यभार बढ़ता जाएगा. वहीं जो लोग कारोबार करते है उनका दिन सामान्य रहने वाला है. विद्यार्थियों को पढ़ाई के और भी तरीके खोजने होंगे जैसे- ऑनलाइन , ई बुक आदि. जिन लोगों का लगातार वजन बढ़ रहा है वह लोग घर पर ही एक्सरसाईज व योग करते रहें. परिवार से संबंधित कोई निर्णय लेने में बड़े-बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा साथ ही उनके साथ कुछ समय व्यतीत करना आपके लिए उत्तम रहेगा.

 

कर्क- आज के दिन भाग्य का साथ मिलेगा. ऑफिशियल कार्यभार अधिक हो सकता है इसको लेकर चिंतित न हो सभी कार्य समय से पूर्ण हो जाएंगे. वहीं मीडिया से जुड़े लोगों को प्रोमोशन मिलने की संभावना दिखाई दे रहीं है. बड़े व्यापारियों को लाभ के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नहीं करनी है क्योंकि छोटी सी भी लापरवाही आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाने वाली होगी, इसलिए सचेत रहें. संतान के साथ समय व्यतीत करें यदि आपको अपने बच्चे का एडमिशन करना था और लॉक डाउन की वजह से व रूक गया इसलिए घर पर ही पढ़ाई से संबंधित एक्टिविटी कराए.

Read Also  आज का राशिफल

 

सिंह- आज के दिन आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहने वाले हैं यह सकारात्मक ऊर्जा पॉजिटिव कार्यों में लगाएंगे तो उत्तम होगा. ऑफिस के कार्य को लेकर आप अपने सहयोगियों का मार्ग दर्शन करने में सफल रहेंगें जिससे की वह सभी कार्य को त्रुटी मुक्त कर सकें और अच्छा परिणाम प्राप्त हो. व्यापारियों को सरकार की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना दिखाई दे रहीं है. स्वास्थ्य की बात करें तो पैर में मोच आने की आशंका है, जिसकी वजह सूजन जैसी स्थिति भी बन सकती है. जीवनसाथी के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे. वहीं जो लोग अविवाहित है उनके विवाह से संबंधित चर्चा हो सकती है.

 

कन्या- आज के दिन कार्य को लेकर आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है जिसे आपको पूरी निष्ठा के साथ करना होगा और एक बात ध्यान रखने वाली है कि कार्यों को धैर्य के साथ करें अन्यथा जल्दबाजी में किया गया कार्य गलत भी हो सकता है. व्यापारियों के खर्चों में बढ़ोत्तरी हो सकती है, वहीं दूसरी ओर व्यापार को लेकर आपके गुप्त शत्रु आज सक्रिय रहेंगें इस ओर सचेत रहने की आवश्यकता है. स्वास्थ्य सामान्य रहने वाला है. जीवनसाथी अगर आपसे कुछ कह रहें है तो उनकी बातों को सुनें और समझे क्योंकि ताल-मेल न बैठने से विवाद की स्थिति बन सकती है.

 

तुला- आज के दिन काम को करने में मन नहीं लगेगा. वहीं ऑफिशियल कार्य में भी गलती या भूल के कारण उच्चाधिकारी और बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं, इसलिए जो भी कार्य करें उसे रिचेक भी करते चलें. व्यापार के मामले में दिन शुभ रहने वाला है वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को आलस्य से बचना चाहिए नहीं तो व्यापार में धन हानि हो सकती है. हेल्थ में बदलते मौसम के कारण अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आने की आशंका है, इस ओर अलर्ट रहें. घर से रिलेटेड महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर अधीर न हों सभी कार्य समयानुसार हो जाएंगे. बेवजह दूसरों पर गुस्सा करने से बचे.

Read Also  आज का राशिफल

 

वृश्चिक- आज के दिन प्रतिभा का पूरा इस्तेमाल कर सकते हैं साथ ही लोगों को सकारात्मक सोच के प्रति जागरूक भी करने में सफल रहेंगें. लोग आपकी बातों पर विश्वास करेंगे. ऑफिशियल कामों को आज पूरे फोकस के साथ करने में लगना होगा. व्यापारियों को अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए गम्भीरतापूर्वक कार्य करने की कोशिश करनी चाहिए. स्वास्थ्य की दृष्टि से अस्थमा के रोगियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है. परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है. यदि ऐसी स्थिति नहीं हैं तो संतान के स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहना होगा. वर्तमान परिस्थियों को देखते हुए धैर्य के साथ घर पर रहें.

 

धनु- आज के दिन मन में उत्साह की भावना रहेगी, जिससे सभी कार्य बनते नजर आएंगे. प्रभु पर भरोसा रखते हुए स्वास्थ्य लाभ लेना होगा. बैंक से जुड़े लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. सरकार द्वारा चलाए जा रहें, अभियान में मुख्य भूमिका निभानी होगी. फंसे हुये ऑफिशियल कार्यों को ठीक करने में आप सफल रहेंगें. स्वास्थ्य की दृष्टि से पाचन में थोड़ी गड़बड़ी है इसलिए बहुत अधिक गरिष्ठ और तला व चिकनाईयुक्त भोजन करने से बचें. यदि आप सोशल मीडिया से जुडे हैं तो एक्टिव रहें ग्रहों कि स्थितियाँ आपको कोई अच्छा लाभ दिला सकती हैं. पारिवारिक समस्याओं को हल करने की कोशिश सफल रहेगी.

 

मकर- आज के दिन नकारात्मक बातों को सोचने से बेहतर होगा की सकारात्मक बातों पर ध्यान दिया जाएं जिससे मन भी प्रसन्नचित रहें. वहीं ऑफिशियल कार्यों को लेकर बॉस से अपनी बातों को मुखरता से कहें व उन्हें अपनी बात सही ढंग से समझाएं अन्यथा बॉस आपकी बातों को समझ नहीं पाएंगे जिससे वह कनफ्यूज हो सकते हैं. व्यापारियों को रुके हुए कार्यों को लेकर अभी तक जो उलझने थी वह अब कुछ हद तक समाप्त होती दिखाई दे रहीं है. स्वास्थ्य में प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखने के लिए पौष्टिक आहार लें परिवार में सभी के साथ स्वादिष्ट भोजन व घर की सुख-सुविधाओं का आनंद उठायेंगे.

Read Also  22 जुलाई: आज का राशिफल

 

कुम्भ- आज के दिन नकारात्मक विचारों की अधिकता रहेगी इसलिए किसी से फालतू बातें न कहें न ही दूसरों की बातें सुनें. यदि घर से ही ऑफिस के कार्य कर रहें है तो सहयोगियों की फोन एवं मेल से मदद करनी पड़ सकती है. व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा. विद्यार्थी वर्ग अवसरों का लाभ नहीं उठा पायेंगे. स्वास्थ्य में चल रहे विषाक्त रोगों को लेकर मन भयभीत हो सकता है. बेवजह भयभीत होने से अच्छा है कि नियमों का पालन करें. परिवार के विरूद्ध कोई ऐसा कार्य न करें जिससे की माता-पिता व घर के बड़े नाराज हो जाएं मां के साथ अधिक समय व्यतीत करें.

 

मीन- आज के दिन चल रही आर्थिक कमज़ोरी को लेकर आप परेशान रहेंगें. ऑफिशियल कार्यों की अधिकता रहने के कारण आज आराम करने का समय बिल्कुल नहीं मिलेगा. व्यापारियों को लाभ होने की संभावना दिखाई दे रहीं है वहीं दूसरी ओर व्यापार को लेकर कोई भी समझौता करने से बचे अन्यथा घाटे का सामना करना पड़ सकता है. विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई पर ध्यान दें पढ़ाई में मन लगेगा जिससे वह अपने कठिन विषयों को याद करने में सफल हो सकते हैं. हेल्थ में बेवजह के तनाव से बचने के लिये योग और प्रणायाम का सहारा लें. परिवार में कहीं से शोक समाचार मिलने की आशंका है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

क्या आप जानते है धनतेरस से जुड़ी यह खास बातें, भूल कर ना करें यह काम

By User 6 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: सारंग एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम की फुल ड्रेस रिहर्सल देख थमी निगाहें

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का जश्न इस बार बेहद अलग अंदाज में देखने को मिल. आसमान में उड़ते हेलीकॉप्टर ने सभी को चकित कर दिया. रायपुर का आसमान रविवार को भारतीय वायु सेना (IAF) के अदम्य शौर्य, पराक्रम और हैरतअंगेज...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ी स्वाद का संगम, महिलाओं की मेहनत बनी आकर्षण

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और स्थानीय व्यंजनों की अनूठी झलक देखने को मिल रही है। राज्योत्सव में लगाए गए गढ़ कलेवा के स्टॉल पर नागरिक छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों का भरपूर आनंद ले...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *