Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल 5 जुलाई 2020 - Ekhabri.com

आज का राशिफल 5 जुलाई 2020

मेष- आज के दिन आपकी सलाह से दूसरों की समस्याओं का समाधान हो सकता है. गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर घर के ग्रंथों की विधिवत पूजा करें, और गुरुजनों का सम्मान करें. ऑफिशियल कार्य को लेकर सहकर्मी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा,  क्योंकि कार्य में गड़बड़ी की वजह से मूड ऑफ हो सकता है. व्यापारियों को गलत फैसले के चलते नुकसान उठाना पड़ेगा. जो विद्यार्थी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहें हैं, उनको अपने कमजोर विषयों पर वर्तमान समय में ध्यान देना चाहिए. स्वास्थ्य सामान्य ही रहने वाला है. संध्या के समय सपरिवार मिलकर आरती  व भगवत् भजन अवश्य करें. प्रभु को भोग लगाना भी उत्तम रहेगा.

 

वृष- आज के दिन संभव हो तो गुरु की सेवा से दिन का आरंभ करें यदि दुर्भाग्यवश इस दुनिया में नहीं है उनके नाम पर ब्राह्मण को भोजन आदि कराएं. कई सकारात्मक विचार मन में आएंगे, जिसको देखते हुए भविष्य के लिए अच्छी प्लानिंग कर सकते हैं. ऑफिस में कड़ी मेहनत करते हुए कार्यों को पूरा करना होगा, इससे आपको कार्यों में पॉजिटिव रिजल्ट प्राप्त होंगे. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन संतोषजनक रहेगा. सेहत में पेट संबंधित दिक्कत हो सकती है, अगर आप भोजन करने के बाद तुरन्त सो जाते है तो इस आदत को त्याग दें. विवाह के लिए प्रपोजल मिल सकता है.

 

मिथुन- आज के दिन गुरु का सम्मान कर उन्हें उपहार भेंट करें. वहीं दूसरी ओर कुछ काम बनते-बनते रुक सकते हैं, लेकिन आपको परेशान नहीं होना है. बल्कि धैर्य का परिचय देना होगा. एक बात हमेशा ध्यान रखिए कि गुरु की कृपा सदैव आपके बिगड़े हुए कार्य को बना देगी. ऑफिशियल कार्यों में अपनी प्रबंधन क्षमता दिखाने का समय आ गया है.  व्यापारियों को धन के मामले में थोड़ा सतर्क रहना होगा. एटीएम, ई-वालट या चेक आदि का उपयोग करते समय सावधानी बरते. स्वास्थ्य में कल की ही भांती आज भी पैरो में दर्द को लेकर परेशान हो सकते हैं. ननिहाल पक्ष में किसी से विवाद हो सकता है.

 

कर्क- आज के दिन गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर गौ माता की सेवा करें, साथ ही उनके चारे की व्यवस्था भी करनी चाहिए. कार्यक्षेत्र की बात करें तो कार्य को पूरा करने में थोड़ा विलंब जरूर हो सकता है, लेकिन अंततः कार्य अवश्य बनेंगे. छोटे व्यापारियों को धन से संबंधित चिंताओं में कुछ राहत मिलने की संभावना है , ग्राहकों में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है. आंखों से पानी गिरना व जलन जैसी समस्या होने की आशंका है, इसलिए मोबाईल, टी.वी. एवं लैपटॉप का प्रयोग कम करें. माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा. पारिवारिक वातावरण को प्रफुल्लित बनाए रखना आपके लिये लाभदायक साबित हो सकता है.

Read Also  आज का राशिफल 20 जून राशिफल 2020

 

सिंह- आज के दिन इस राशि के लोगों को श्री हनुमान जी को गुरु मानते हुए उनकी आराधना करनी चाहिए. कार्य के प्रति आपका रुझान रहने वाला है. ऑफिस में जूनियर्स एवं सीनियर्स दोनों का सहयोग मिलने से आप का मनोबल ऊंचा बना रहेगा. होटल व रेस्टोरेंट का व्यापार करने वालों के लिए दिन महत्वपूर्ण है व्यापार पर ध्यान दें. युवा वर्ग दूसरों के बहकावे में आने से बचें. स्वास्थ्य की दृष्टि से साइटिका और कमर दर्द परेशान कर सकता है. परिवार में वाणी के माध्यम से किसी का दिल न दुखे इस पर निगाह बनाए रखें, अनजाने में दूसरों को वाणी के माध्यम से चोट पहुंचा सकते हैं.

 

कन्या- आज के दिन की शुरुआत माता-पिता के आशीर्वाद से करें, साथ ही उनकी आवश्यकताओं पर भी ध्यान दें. ऑफिशियल स्थितियों की बात करें तो कार्य की व्यवस्था एवं अधिकता के कारण मेंटली प्रेशर अधिक रहेगा, इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि उच्चाधिकारी से इस विषय पर चर्चा करनी चाहिए, वह समस्याओं को समझते हुए कोई सुझाव अवश्य देंगे.  नौकरी की तलाश कर रहें लोगों को रोज़गार के नए अवसर प्राप्त होंगे. खुदरा व्यापारियों को जी-तोड़ मेहनत करनी होगी. फिसलने वाली जगहों पर संभल कर चलें गिर कर चोट लग सकती है. परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब होने से भागदौड़ व धन खर्च होने की आशंका है.

 

तुला- आज के दिन किसी जरूरतमंद कन्याओं को पुस्तकों का दान करें, इससे गुरु की कृपा प्राप्त होगी. घर हो या बाहर सभी अयामों में बैलेंस बनाएं रखना होगा. आज ऑफिशियल पॉलिटिक्स से बच कर रहना होगा, पीठ पीछे लोग बॉस से आपकी बुराई कर सकते हैं.  व्यापार से जुड़े लोगों को कानूनी दिक्कतों का सामना कर पड़ सकता है, थोड़ा धैर्य से काम लें किसी भी विवाद में पड़ने से पहले हर पहलू पर गौर से विचार करें. युवा वर्ग को वाद-विवाद करना मुश्किलों में डाल सकता है. वैश्विक महामारी को देखते हुए नियमों का पालन करें. स्थाई संपत्ति को खरीद या बेच सकते हैं.

Read Also  आज का राशिफल

 

वृश्चिक- आज के दिन परिवार के लोगों के साथ मिलकर पूर्णिमा की पूजा आदि करनी चाहिए, क्षमतानुसार किसी जरूरतमंद व्यक्ति को चने की दाल दान करें. अचानक आर्थिक लाभ होने के अवसर बन रहें हैं, इसलिए आपको इन अवसरों को गंवाना नहीं चाहिए बल्कि मिलने वाले अवसरों को भुनाना होगा. ऑफिस में सहकर्मियों और अधिकारियों से वैचारिक मतभेद होने की आशंका है. व्यापारियों का रुका हुआ पैसा मिल सकता है, पैसा या उधारी में समान दे रखा हो तो आज रिमाइंड करा दें. दिनचर्या को व्यवस्थित करें, योग व व्यायाम करने के लिए समय उपयुक्त है. नकारात्मक ग्रहों का प्रभाव दांपत्य जीवन में कुछ तनाव दे सकता है.

 

धनु- आज के दिन गुरु का सानिध्य प्राप्त होगा यदि आप उन से प्रत्यक्ष रूप में मिल सकते हैं तो उनके साथ दिन व्यतीत करें. यदि ऐसा नहीं हो पाएगा तो उनके बताए गए मार्गदर्शन का पालन कर दूसरों की मदद करें. जिस काम विलंब हो रहा था वह अब आसानी से पूरे होते दिखाई दे रहें हैं. सरकार के द्वारा चलाए गए नियमों का उल्लंघन करने से बचना होगा. व्यवसाय में जोखिम पूर्ण कार्यों में धन लगाना हानिकारक हो सकता है. स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा गंभीर रहना होगा, क्योंकि ग्रहों की स्थिति इस दौरान परेशान कर सकती है. परिवार में बड़ों की बातों का मान रखें.

 

मकर- आज के दिन जो गुरु दीक्षा लेने की सोच रहे थे वह ले सकते हैं, साथ ही गुरु के नियमों का पालन कर उनके बताए गए दिशा-निर्देश पर चले. क्रोध और वाणी पर संयम रखें. वाद-विवाद से दूर रहते हुए भगवत् भजन में अधिक समय दें. कार्यक्षेत्र में दृढ़ आत्मविश्वास और मनोबल से सभी कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे. व्यापारी वर्ग आर्थिक मामलों में योजना बना सकते हैं साथ ही धन लाभ होने की भी सम्भावना दिखाई दे रहीं है. जो बीमारियों के चलते काफी समय से परेशान हैं वह किसी अन्य डॉक्टर की सलाह भी ले सकते हैं. जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें.

Read Also  8 अगस्त: आज का राशिफल

 

कुम्भ- आज का दिन  उन सभी लोगों का मान सम्मान करें और उपहार भेंट करें, जिन्होंने अभी तक किसी न किसी रूप में आपका मार्गदर्शन किया है. ऑफिस के महत्वपूर्ण कार्यों में सावधानी तथा जल्दबाजी में निर्णय न लेते हुए धैर्य पूर्वक निर्णय लेना चाहिए. लोहें से संबंधित व्यापार करने वालों को घाटे का सामना करना पड़ सकता है. विद्यार्थियों के लिए यह दिन संघर्ष पूर्ण रहेगा. सेहत की बात करें तो तत्कालीन रोगों से मुक्ति मिलेगी तथा जटिल एवं पुराने रोगों में अपेक्षित सुधार भी होगा. महिलाओं को कमर दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. मित्रों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा.

 

मीन- आज दिन का आरंभ घर में पाठ पूजा से शुरू करें, वहीं दूसरी ओर अपने बूढ़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त करें. घर के छोटों को भी शिष्टाचार सिखाते हुए गुरु के महत्व को समझाना होगा. दिन के मध्य से आपको शुभ फल प्रदान कराने वाला होगा साथ ही आपके रुके हुये कार्य में भी सफलता मिलेगी. यदि आप कोई नया व्यवसाय करना चाहते हैं तो पूरी तरह से सावधानी रखें, व्यापारिक कार्य में विघ्न या रुकावटे आ सकती हैं. वर्तमान समय को देखते हुए अपने स्वास्थ्य पर पैनी निगाह बनाएं रखनी है, खान-पान में लापरवाही आपको परेशान कर सकती है. संभव हो तो गुरु दर्शन के लिए अवश्य जाएं.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

प्लेन हाइजैक की खबर के बीच, जयपुर एयरपोर्ट में की गई एयर इंडिया की इमरजेंसी लैंडिंग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-2030) की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षा एजेंसियों को इस फ्लाइट को लेकर हाईजैक का अलर्ट मिला था, जिसके बाद...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *