Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल 22 जून राशिफल 2020 - Ekhabri.com

आज का राशिफल 22 जून राशिफल 2020

मेष- आज के दिन धैर्य रखना अति आवश्यक है स्वभाव में अत्यधिक चंचलता ठीक नहीं. आज लोगों से बातचीत करते समय शब्दों का इस्तेमाल थोड़ा ध्यान से करें. ऑफिस में फ़िजूल की बातें करने वालों से दूर रहें और अपने काम पर ध्यान दें. जिन लोगों का आज इंटरव्यू है या ऑनलाइन पेपर देने जा रहें हैं तो पूरी तैयारी कर लें. व्यापारियों के लिए दिन थोड़ा सजग रहने वाला है नया सौदा सोच-समझकर करें, अन्यथा नुकसान होने की आशंका है. मानसिक उलझनरहने वाली है, वहीं डीहाईड्रेसन की समस्या भी परेशान कर सकती है. परिवार में यदि छोटे बच्चें हैं तो उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

वृष- आज के दिन दूसरों की बुराई करने से बचें, यदि आपसे कोई अन्य व्यक्ति की बुराई करता है तो उसकी हां में हां न मिलाए. ऑफिशियल स्थिति की बात करें तो बॉस आपको डांट सकते हैं इसलिए उनकी बातों को दिल पर न लें, बल्कि अपनी गलतियों को सुधार कर बॉस की अपेक्षाओं पर खरा उतरना चाहिए. व्यापारियों के लिए दिन सामान्य  रहने वाला है. सेहत में अचानक सिर दर्द होने की आशंका है. परिवार में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य खराब है, तो उनकी देखरेख करें, और उनकी जरूरतों पर ध्यान दें. इलेक्ट्रॉनिक संबंधित वस्तु खरीदने के लिए विचार कर रहें है तो उसके लिए दिन  उपयुक्त है.

मिथुन- आज के दिन मानसिक तौर पर दबाव रहने वाला है वहीं अधिक क्रोध करने से बचना होगा नहीं तो आक्रोश में आकर अपना ही नुकसान कर बैठेंगे. ऑफिशियल कार्य न बनने पर चिंता रहेंगी जिससे खामखा की उलझनों में फंसकर कार्य को बिगाड़ सकते हैं. लोहें का कारोबार करने वालों के लिए दिन अच्छा है, साथ ही कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की प्लानिंग करना अच्छा रहेगा. वर्तमान समय में चल रहें ग्रहीय स्थिति को देखते हुए बाहर का भोजन खाने से परहेज करें क्योंकि पेट में इंफेक्शन होने की आशंका दिखाई दे रही है. किसी जरूरत मंद परिवार की मदद करें.

कर्क- आज के दिन आपका मूड बहुत तेजी से स्विंग करेगा. जिसमें कि कभी मन बहुत अच्छा हो जाएगा तो कभी मन एकदम से खराब हो जाएगा. वहीं दूसरी ओर मन और आत्मा का बेहद नज़दीक से कनेक्शन बना हुआ है. जो लोग विदेशी भाषा सिखना या विदेशी पढ़ाई करना चाहते हैं उनके लिए समय उपयुक्त चल रहा है. ऑफिस में नयी जिम्मेदारीयां आपको मिलेगी क्योंकि समय कठोर मेहनत करने का चल रहा है. व्यापारियों को ग्राहक के साथ मेलजोल बना कर रखना होगा. सेहत में हड्डियों से संबंधित शिकायतें रहेगी, डॉक्टर की सलाह से कैल्शियम की दवा ले सकते हैं. वाहन दुर्घटना के प्रति सचेत रहें.

Read Also  आज का राशिफल 4 जुलाई 2020

सिंह- आज के दिन समाज में आपकी छवि मजबूत होगी. आपके अंदर निस्संदेह बहुत प्रतिभा है बस इसे बाहर प्रदर्शित करना होगा. आत्मबल को मजबूत रखें. ऑफिस में लक्ष्यों के प्रति केंद्रित रहें, सफलता मिल सकती है. व्यापारियों को सचेत रहना होगा क्योंकि ग्रहों की स्थितियां नुकसान कराने के फिराक में हैं. विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में आ रहें व्यवधानों से मुक्ति मिलेगी. हेल्थ में यदि कई दिनों से किसी रोग से जूझ रहें हैं तो अब उसमें आराम मिलने वाला है. घर के वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा. बेवजह की यात्रा करने से बचें, अगर जरूरी हो तो नियमों को ध्यान में रखते हुए ही यात्रा पर जाएं.

कन्या- आज के दिन कुछ अकेलापन सा महसूस होगा. वहीं दूसरी ओर कामों की जिम्मेदारी केवल आप पर होने की वजह से मन उदास भी हो सकता है. इसलिए परेशान होने के बजाय, प्रभु का ध्यान और स्मरण करें इससे आपका मनोबल मजबूत होगा. ऑफिस में महिला सहयोगियों का मान-सम्मान आपके लिए अति महत्वपूर्ण है. होटल व रेस्टोरेंट से संबंधित बिजनेस करने वालों के लिए दिन मुनाफा भरा हो सकता है. है. स्वास्थ्य की दृष्टि से किडनी के मरीजों को साफ-सफाई का विशेष तौर पर ध्यान रखना होगा. परिवार में कहीं से शोक समाचार मिलने की आशंका है. शंका है. बिजली से संबंधित दुर्घटना के प्रति अलर्ट रहें.

तुला- आज के दिन ग्रहों की स्थिति को देखते हुए आपको भाग्य से ज्यादा कर्म पर भरोसा रखना होगा. वहीं कार्यों में रुकावटों का सामना भी करना पड़ सकता है. जो कार्य पहले से तय हैं, उनके पूरे  होने की संभावना कम है. ऑफिस में आपकी बात को वरीयता मिलेगी. व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है. ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कोई योजना बना सकते हैं. सेहत में पीठ दर्द परेशान कर सकता है, वहीं दूसरी ओर पितामाह के स्वास्थ्य में कोई दिक्कत होने की आशंका  है. परिवार के साथ बैठें, कभी-कभी सबके साथ बैठने से भी कई समस्याओं का हल निकल आता है.

Read Also  24 जुलाई: आज का राशिफल

वृश्चिक- आज के दिन खूब मेहनत करनी है. इस बात का भी ध्यान रखना है कि आज कम आराम करने का मौका मिलेगा, क्योंकि वर्तमान समय में ग्रहीय स्थिति मेहनत करवाना चाहती है. कार्यक्षेत्र में बॉस की अपेक्षाएँ आपसे बढ़ सकती हैं जिसके चलते आपकी मेहनत भी बढ़ेगी. व्यापारियों को आकस्मिक लाभ होने की संभावना है, वहीं दूसरी ओर पुराना ऋण भी वापस मिल सकता है. घर के निकट कूड़ा या गंदापानी सड़ रहा हो तो उसको हटवाने की व्यवस्था बनाएं, क्योंकि इस समय विषाक्त रोग होने की प्रबल आशंका है. माता पक्ष की ओर से किसी से विवाद हो सकता है, वर्तमान समय में शांत रहना चाहिए.

धनु- आज के दिन सभी पार्टनर के साथ ताल-मेल बना कर चलें.रिश्तों में दूरियों को कम करने पर ध्यान दे. यदि कम्युनिकेशन गैप के कारण किसी से आपके संबंध खराब चल रहे हों तो इस दूरी को आज कम करने का प्रयास किया जा सकता है. ऑफिस के कार्यों में गलतियों को दोहराना आपको नुकसान पहुंचाने वाला होगा वहीं दूसरी ओर ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करने वालों के लिए दिन लाभप्रद रहेगा. आंतो से संबंधित समस्या हो सकती है. पारिवारिक विवाद के चलते बात बिगड़ने पर कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें, धैर्य का साथ देते हुए समय को निकालना है क्योंकि भविष्य में परिस्थितियां सामान्य होती दिख रही है.

मकर- आज के दिन कार्य को समय पर किया जाएं इस बात पर ध्यान देना होगा. ऑफिशियल स्थिति की बात करें तो सहकर्मियों के साथ कम्पटीशन होने की आशंकाएं बनी हुई है. यदि बिजनेस की शुरुआत करने जा रहें हैं तो प्रोजेक्ट में नये साझेदार जुड़ सकते हैं, साथ ही नये सम्पर्कों से लाभ भी मिलेगा. गायन में रुचि रखने वालों को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिलेगा. स्वास्थ्य ही सभी सुखों का आधार है, इसलिए हमें वर्तमान समय में अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी है. जीवनसाथी के साथ किन्हीं बातों पर चर्चा हो सकती हैं, मित्रों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा.

Read Also  आज का राशिफल

कुम्भ- आज के दिन सुख और आनंद के साथ समय व्यतीत करना है, इसलिए अनावश्यक रूप से मानसिक तनाव नहीं लेना चाहिए. ऑफिस में अगर आपका बैठने का स्थान बदल दिया जाए तो इसको नकारात्मक न समझें बल्कि यह आपके प्रोमोशन का संकेत हो सकती है. कपड़ों का व्यापार करने वालों को नुकसान हो सकता है. जो विद्यार्थी ऑनलाइन एजुकेशन लेने के प्रयास में है उनको इस ओर शुभ सूचना प्राप्त होगी.  हेल्थ में यदि आपको गैस्ट्रिक समस्या है तो आज सचेत रहने की जरूरत है. खान-पान में हैवी और बाहर की चीजों का सेवन न करें. किन्हीं बातों के चलते बड़े भाई से मनमुटाव हो सकता है.

मीन- आज के दिन हर चीज से कुछ सीखना होगा. जो स्थितियां नकारात्मक लग रही है पर उतनी है नहीं. ऑफिस में कोई भी काम कल के लिए न छोड़े क्योंकि ऐसी स्थिति भविष्य में काम का बोझ बढ़ाएगी. व्यापारियों को यह ध्यान रखना होगा कि पुराने ग्राहक आपकी बातों से रुष्ट न हो, ग्राहक की संतुष्टि और उसकी प्रसन्नता को सर्वोपरि रखना होगा. मीठा खाने पर नियंत्रण रखना चाहिए. यदि शुगर हाई रहता है तो अधिक सचेत रहने की जरूरत है. माईग्रेन रोगी सतर्क रहें.  ससुराल पक्ष से विवाद होने की आशंका है, लेकिन गंभीर व्यक्तित्व का परिचय देते हुए, विवाद को समाप्त करने पर जोर देना होगा.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

द्रोणाचार्य संगम में शिक्षकों का सम्मान, राज्यपाल ने बताया सफलता का मंत्र

By User 6 / September 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *