Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल 10 जुलाई 2020 - Ekhabri.com

आज का राशिफल 10 जुलाई 2020

मेष- आज के दिन किए गये कार्यों का अच्छा फल प्राप्त होगा. सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. समाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेने का मौका मिले तो बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें. विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में कुछ नयी खोज करने की इच्छा बढ़ेगी, और जो लोग सॉफ्टवेयर से संबंधित कार्य करते हैं उन्हें भी लाभ मिलने की संभावना है. व्यापार के लिए नये परिवर्तन करना श्रेयस्कर होगा. विद्यार्थियों के लिए यह दिन अनुकूल रहेगा पढ़ने-लिखने में मन लगेगा. सेहत में पाचनशक्ति कमजोर हो सकती है, खान-पान में नियमित रखें, वैश्विक महामारी को देखते हुए स्वास्थ्य पर ध्यान दें. सन्तान के लिए यह समय उत्तम एवं उन्नतिदायक रहेगा.

 

वृष- आज के दिन विवादों वाली स्थितियों में मौन रहें. नये जोश के साथ दिन व्यतीत करना होगा. ऑफिस में महिला बॉस या सहकर्मी के सपोर्ट से उन्नति व सफलता प्राप्त हो सकती है. बिज़नेस की बात करें तो व्यवसाय को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा. लकड़ी का कारोबार करने वालों को अच्छा मुनाफा हाथ लग सकता है. छोटी कक्षा के विद्यार्थियों को स्वास्थ्य में गिरावट की वजह से पढ़ाई में रुकावटे आ सकती हैं. गर्दन कमर में खिचाव व ऊपरी हिस्से में दर्द रहने की आशंका है. जीवनसाथी के साथ आपका अच्छा ताल-मेल देखने को नजर आएगा, उनको अधिक से अधिक समय दें.

 

मिथुन- आज दिन का प्रारम्भ कुछ कष्टदायक स्थितियों वाला हो सकता है, जिसके कारण स्वतंत्र अस्तित्व को ठेस भी लगने की आशंका है. ऑफिशियल कार्य में मन न लगने से कार्य का निष्पादन योजनानुसार नहीं हो सकेगा. इलेक्ट्रॉनिक से संबंधित सामानों का बिज़नेस करने वालों को अच्छा मुनाफा हाथ लगेगा. युवा वर्ग कलात्मक कार्यों में रूचि लेंगे, भीतर के गुणों को महत्व दें. सेहत में इस दौरान अनिद्रा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, नींद पूरी हो इस पर विशेष ध्यान दें. जिन लोगों के रिश्ते कि बात काफी समय से चल रही है लेकिन पक्की नहीं हो रही थी उनको इस ओर कोई शुभ सूचना मिल सकती है.

 

कर्क- आज के दिन इधर-उधर की बातों पर ध्यान दिया तो कार्य में हानि उठानी पड़ सकती है, वहीं सत्य या असत्य की खोज किए बिना निर्णय लेना महँगा पड़ने वाला है. जो लोग नयी नौकरी की तलाश में है उनको प्रयास जारी रखने होगें. कारोबार में यदि आप कुछ नया करने जा रहे हैं आपकी सूझ-बूझ अच्छे लाभ दिलाएगी. विद्यार्थी वर्गों को कुशलता का परिचय देना होगा, आने वाली प्रतियोगिता के लिए तैयार रहें.  हेल्थ की बात करें तो एलर्जी के चलते परेशान होना पड़ सकता है. घर-परिवार में धार्मिक वातावरण रहेगा, पूजा-पाठ कराने की सोच रहें हैं तो दिन शुभ है.

Read Also  आज का राशिफल

 

सिंह- आज के दिन शारीरिक एवम् मानसिक परिस्थिति दोनों मिश्रित फलदायक रहेगी, इसलिए दोनों का समाजस्य बैठा कर चलें. मीडिया से जुड़े लोगों को सफलता हाथ लगेगी. ऑफिशियल कार्य के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है. खान-पान से संबंधित व्यापार करने वालों को लाभ मिलने की संभावना दिखाई दे रही है. विद्यार्थी वर्ग को इन दिनों सोशल मीडिया में समय गंवाने के बजाय पढ़ाई और परीक्षा में ध्यान देना चाहिए. चल रही चिंता रोगों को न्यौता दे सकती हैं, बेवजवह के चिंतन से दूर रहें. ससुराल पक्ष के महत्वपूर्ण फ़ैसलों में हिस्सा लेना पड़ सकता है. जीवनसाथी के साथ विवाद चल रहा हो तो शांत रहें.

 

कन्या- आज के दिन की शुरुआत किसी जरूरतमंद को दान करने से करें. ऑफिस के कार्यों में अपनी क्षमता का पूर्ण उपयोग करना होगा एवं सहकर्मी व अधीनस्थों से मधुर सम्बन्ध बना कर रखें. कारोबार की बात करें तो कई बड़े निवेश करने पड़ सकते हैं, लेकिन उसके प्रति उत्तर में कम मुनाफा मिलता नजर आ रहा है. विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ेगा, सतर्कता एवं एकाग्रता की अत्यंत आवश्यकता रहेगी. सेहत की बात करें तो मौसमी बिमारीयां परेशान कर सकती हैं. जमीन-जायदाद से संबंधित कोई फैसला लेने जा रहें हैं तो आदर्श एवं जानकार लोगों की सलाह अवश्य लें.

 

तुला- आज के दिन कल की ही भांति नकारात्मक विचारों का त्याग करते हुए, अपनी सोच को सकारात्मक बनाने का प्रयास करना होगा. ग्रहों कि स्थितियों आपको अहंकारी साबित कर सकती है, इसलिए सहकर्मियों के साथ पारिवारिक माहौल बना कर रखें. कार्य न बनने पर मन शांत रखें, क्योंकि क्रोध करना परेशानी को और बढ़ाएगा. व्यवसाय से जुड़े लोगों को लोभ-लालच से हानि हो सकती है. यदि व्यवहारिक एवं व्यापारिक कार्यों को मिलाएगें तो आर्थिक हानि हो सकती है. स्वास्थ्य की दृष्टि से अंतरिक्ष में ग्रहों की स्थिति इम्यूनिटी को कमजोर करने वाली चल रही हैं, इसलिए खान-पान को गुणवत्ता युक्त रखना होगा. पारिवारिक वातावरण प्रफुल्लित रहेगा.

Read Also  आज का राशिफल 24 जुलाई 2020

 

वृश्चिक- आज के दिन नये मित्रों सम्पर्क बनेंगे व उनका सहयोग आपको तरक्की की ओर ले जा सकता है. सरकारी विभाग से जुड़े लोगों को अपने कार्य को समय पर पूरा होगा. बड़े विभाग से कभी भी कार्य की समीक्षा की जा सकती है. व्यापार की बात करें तो बड़े दुकानदारों को मंदी का सामना करना होगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन लगभग सामान्य ही रहने वाला है, कोरोना को लेकर अलर्ट रहें. घर के छोटों से आपका ताल-मेल बहुत अच्छा रहेगा जहां एक ओर आप उनके फेवरेट होंगे तो वहीं दूसरी ओर आपको भी उनका समय-समय पर मार्गदर्शन करना पड़ सकता है.

 

धनु- आज के दिन मानसिक शांति बनी रहेगी, साथ ही मन मुताबिक कार्य होने पर आप प्रसन्न रहने वाले हैं. वहीं दूसरी ओर खुद को अपडेट करने पर भी ध्यान देना चाहिए क्योंकि आपकी बुद्धि बहुत प्रखर है. नौकरी पेशा से जुड़े लोग आज सोचे गए कार्यों को कर पाने में सक्षम रहेंगे. व्यापार में शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है. बड़े क्लाइंटों की ओर से अच्छे प्रस्ताव एवं सहयोग भी मिलने की संभावना दिखाई दे रही है. विद्यार्थी वर्ग पूर्ण उत्साह के साथ पढ़ाई में आगे बढ़ सकते हैं. सेहत में लीवर से संबंधित मरीज अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें. परिवार से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा.

 

मकर- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रहने वाला है, कई ऐसी परिस्थितियां सामने आएगी जिसको लेकर आप चिंतित हो सकते हैं. ऑफिस में  भी कई ऐसे कार्य करने पड़ सकते हैं जिसमें नई चीजें सीखने को मिलेगी जो आपके ज्ञान वृद्धि में सहायक होगी. कारोबार कि बात करें तो जिन लोगों का कई समय से बकाया धन चल रहा है उन्हें लौटाने की व्यवस्था बनानी चाहिए. स्वास्थ्य में कल की तरह आज भी अधिक तला व चिकनाईयुक्त भोजन करने से बचना चाहिए अन्यथा पेट संबंधित दिक्कत परेशान कर सकती है. सपरिवार मिलकर वृक्षारोपण करें ऐसा करना घर में सुख-शांति लेकर आएगा. पिता के साथ समय बिताएं.

Read Also  आज का राशिफल 17 जून राशिफल 2020

 

कुंभ- आज के दिन समझदारी के साथ समाधान करेंगे तो समस्या को निपटा सकेंगे. जो लोग नौकरी पेशा से जुड़े हैं उन्हें अपने उच्चाअधिकारी से सराहना मिलेगी, सहयोगियों का सहयोग भी प्राप्त होगा. छोटे व्यापारियों को व्यापार के विस्तार के साथ-साथ कर्ज को निपटाने की भी योजना बनानी होगी, वहीं दूसरी ओर व्यवसाय में तेजी हो सकती है. विद्यार्थी वर्ग अपने अध्ययन पर ध्यान केन्द्रित करके रखें सफलता मिलने की संभावना है. हेल्थ में आपका मनोबल मजबूत होता नजर आयेगा, आत्मविश्वास बढ़ने से पुराने एवं जटिल रोगों में मानसिक शांति प्राप्त होगी. जायदाद के बँटवारे को लेकर विवाद हो सकता है. छोटे भाई-बहनों का मार्गदर्शन करना पड़ेगा.

 

मीन- आज के दिन भाग्य से ज्यादा कर्म का सपोर्ट मिलेगा इसलिए सभी समस्याओं का समाधान खुद खोजने का प्रयास करें. ऑफिस के कार्य में मन नहीं लगने से कार्य का तारतम बिगड़ सकता है. व्यवसाय से जुड़े लोग अलर्ट रहें कहीं बातों के चलते व्यापारिक पार्टनर व बड़े क्लाइंटों से कहा सुनी हो सकती है. विद्यार्थी वर्ग को अच्छे अंक प्राप्ति के लिए संघर्ष करना होगा. दैनिक नियमावली में परिवर्तन की आवश्यकता है, अत्यधिक भोजन एवं आलस्य की वजह से स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है. कहीं जाने का प्लान है तो आज रुक जाएं क्योंकि ग्रहों की स्थिति दुर्घटना कराने के फिराक में है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त राज्यपालों को दी बधाई

By Reporter 5 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...

नोनी सशक्तिकरण योजना से निकिता के सपनों को मिला संबल, पढ़ाई के लिए मिले 20 हजार रुपये

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *