Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल 11 जून राशिफल 2020 - Ekhabri.com

आज का राशिफल 11 जून राशिफल 2020

मेष- आज के दिन आत्मा और मन का कांबिनेशन आपको लाभ की ओर आकर्षित करेगा. वहीं दूसरी ओर सोशल नेटवर्क को बढ़ाने पर ध्यान देना होगा. ऑफिशियल स्थिति की बात करें तो वर्तमान समय में ऑफिस जा कर कार्य करने से अच्छा है की घर से ही ऑनलाइन कार्यों को करने पर फोकस करें.  ग्रहीय स्थितियों को देखते हुए व्यापारियों को आज के दिन कानूनी दांव-पेंच से बचकर रहने की सलाह दी जाती है. गायन में रूचि रखने वालों को अच्छा मौका हाथ लग सकता है. सेहत में हृदय रोगियों को सचेत रहना चाहिए. कल की भांती आज भी मां को खान-पान व दिनचर्या ठीक करने की सलाह दें.

 

वृष- आज के दिन की शुरुआत धर्म-कर्म से करनी चाहिए, वहीं किसी ज़रूरतमंद कि मदद करने से पीछे न हटें, ऐसा करना आपके भाग्य को बढ़ाने वाला होगा. ऑफिशियल कार्यों को पूर्ण करने में सहयोगी पूरा साथ देंगे वहीं उच्चाधिकारियों का भी सानिध्य प्राप्त होगा. छोटे व्यापारियों को ग्राहकों से वार्तालाप करते समय शब्दों पर ध्यान विशेष ध्यान देना चाहिए,अन्यथा वह नाराज हो सकते हैं. जो विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई कर रहें हैं, वह अपनी आंखों कि केयर भी करते रहें. स्वास्थ्य में कमजोरी महसूस करेंगे इसलिए भोजन की थाली में पौष्टिक आहार को शामिल करें. अविवाहितों के विवाह की बात जोर पकड़ सकती है.

 

मिथुन- आज के दिन नकारात्मक ग्रहों का प्रभाव होने की वजह से उचित निर्णय लेने में बाधा रहेगी. बेवजह के खर्चों पर अंकुश लगाएं अन्यथा आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. ऑफिशियल कार्यों के विस्तार के लिए दिन महत्वपूर्ण है, अपने बॉस या उच्चाधिकारियों को निराश न करें. जो लोग स्टेश्नरी का कारोबार करते हैं उनको व्यापार से संबंधित नकारात्मक सूचना मिलने की आशंका हैं. मादक पदार्थों का सेवन करने वालो को अलर्ट हो जाना चाहिए लगातार ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए खतरे की घंटी है. मित्रों की बातों को गंभीरता से समझें, उनकी बातों को अनदेखा करना ठीक नहीं है.

 

कर्क- आज के दिन नियमों को भंग करने का विचार मन में आ सकता है, इसलिए आज अपने विचारों को शुद्ध करते हुए चलना होगा, और एक विशेष बात ध्यान रखें कि सोशल मीडिया में किसी भी अफ़वाह या भ्रामक बात को कतई फारवर्ड न करें. घर से ऑफिशियल काम कर रहें हैं तो आज पेंडिंग कामों को सबसे पहले समाप्त कर लीजिए. व्यापारियों को आज अपना नफा- नुकसान देखकर ही आगे बढ़ना चाहिए. सेहत में बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य में गिरावट की आशंका है. घर में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन संतुलित रहते हुए पूरे वातावरण को प्रफुल्लित रखना होगा.

Read Also  महिला आयोग अध्यक्ष डाॅ.किरणमयी नायक ने लिया संज्ञान, मुक्तिधाम में गुजर-बसर करने वाली महिला को इलाज के बाद मिलेगा आशियाना

 

सिंह– आज के दिन लाभ को देखकर कहीं निवेश नहीं करना चाहिए, ग्रहों कि नकारात्मक स्थिति आपको भ्रम कर सकती हैं जोकि भविष्य में ठीक नहीं है. कर्मक्षेत्र की बात की जाए तो सॉफ्टवेयर कंपनी से जुड़े लोगों को अपने कार्य पर ध्यान देना चाहिए. इलेक्ट्रॉनिक से संबंधित व्यापार करने वालों को सोचे हुए मुनाफे प्राप्त होगें. युवा वर्ग इधर-उधर की बातों में अपना किमती समय बर्बाद कर सकते हैं. स्वास्थ्य की दृष्टि से पेट के रोगों के प्रति अलर्ट रहना होगा. गर्भवति महिलाएं भी सेहत की प्रति अलर्ट रहें. कुल में कहीं से शुभ समाचार मिलने की संभावना है, जिसे सुनकर आप प्रसन्न होंगे.

 

कन्या- आज के दिन कर्मक्षेत्र पर पैनी निगाह बना कर रखनी है. वहीं दूसरी ओर यदि आप घर से कार्य कर रहें हैं तो कार्य के प्रति लापरवाही न करें, वर्तमान समय में बॉस कि गुड बुक कि लिस्ट में जगह बना कर रखनी होगी. व्यापारियों के लिए दिन मंदी भरा रह सकता है लेकिन आपको निराश नहीं होना चाहिए. सेहत की बात करें तो जिन लोगों का रक्तचाप बढ़ा रहता है उन लोगों को आज अधिक क्रोध करने से बचना चाहिए साथ ही कोशिश यह करें की मन शांत ही रहें. पिता व सन्तान से वैचारिक मतभेद रह सकते हैं.

 

तुला- आज का दिन देश में फैली महामारी के प्रकोप से बचने के लिए अपने आस-पास के लोगों को जागरुक करना होगा. जितनी ऊर्जा और जितनी तेजी आपके भीतर हैं, उसका सदुपयोग करना अति आवश्यक है. बॉस की बातों को गंभीरता से लें उनके साथ वाद-विवाद करना नौकरी के लिए ठीक नहीं. जो लोग पैतृक व्यापार करते हैं, उनको पितरों को प्रणाम कर ही दिन की शुरुआत करनी चाहिए. वहीं रियल स्टेट का कारोबार करने वालों को लाभ होगा. बैक्बोन सीधा रखें, बहुत झुककर कार्य करते हैं तो दिनचर्या में योग को शामिल करना अति आवश्यक है. आज घर के कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए.

Read Also  शादी के बाद युजवेंद्र चहल पत्नी धनाश्री के साथ पहुंचे दुबई: भालू को खिलाया खाना

 

वृश्चिक- आज के दिन कार्य न बनने पर मानसिक तनाव व उलझनें रह सकती हैं, दरअसल आपके ऊपर काम का काफी बोझ भी है लेकिन सब कुछ भूलते हुए हर्षित होकर दिन व्यतीत करना है. ईश्वर से प्रार्थना करें वह आपके सभी विध्नों को हरेगें. ग्रहों को देखते हुए आपको सलाह दी जाती है कि कार्य करने से पूर्व उसकी प्लानिंग कर लें. विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता है. स्वास्थ्य चल रही पिछली दिक्कतों में कुछ राहत मिलने की संभावना है. परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर प्रेम-पूर्वक सकारात्मक विचारों का आदान प्रदान करना लाभकारी रहेगा.

 

धनु- आज के दिन मेहनत करने से पीछे नहीं हटना है, साथ ही मनोरंजन को भी कम न करें ऐसा करने से आप मानसिक स्ट्रोंग होंगे. ऑफिशियल कार्यों में अधिक फोकस करना होगा, टेलिकम्युनिकेशन से संबंधित जॉब करने वालों के टार्गेट पूरे होने की संभावना दिखाई दे रही है. भूमि-भवन या रियल स्टेट का कारोबार करने वालों को धन संबंधित फैसले सोच-समझकर लेना होगा. वहीं व्यापारिक विरोधी परास्त होंगे. अंतरिक्ष में फेफड़े से संबंधित ग्रह आपके फेफड़ों पर दबाव बना रहें हैं इसलिए व्यायाम अवश्य करते रहें, यदि उपासना के बाद शंख बजा सकते हैं तो अवश्य बजाए. कल की तरह आज भी बड़ों से जिद्द न करें.

 

मकर- आज के दिन अनावश्यक रूप से स्ट्रेस लेने से बचें. ऑफिशियल काम के लिए दिन अच्छा है, कार्यों को पूर्ण करने में टेक्निक का अधिक प्रयोग करना चाहिए.  व्यापारियों को व्यापार को लेकर चिंता रह सकती है. लेकिन चिंता करने के बजाए चिंता मुक्त होने के उपाय खोजने चाहिए. हेल्थ की बात करें तो वर्तमान समय में इम्यून सिस्टम कुछ कमजोर रहेगा इसलिए स्वास्थ्यवर्धक आहार लेना आपके लिए अत्यंत आवश्यक है. जीवनसाथी के साथ कुछ नोक-झोंक हो सकती है लेकिन आपको प्रयास करना है कि बात बहुत बढ़े नहीं. बच्चों को इंडोर गेम खेलने चाहिए और आराम करना भी उन्हें रोगों से दूर रखेगा.

Read Also  आज का राशिफल 22 मई राशिफल 2020

 

कुम्भ- आज के दिन आपको अपने भीतर की प्रबंधन क्षमता को संतुलित करके रखना होगा. इस बात का ध्यान रखें की ऑफिस में प्रबंधन की कला और घर में प्रबंधन की कला में अंतर है सभी के साथ प्रेम-पूर्वक व्यवहार करें. स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत लोगों के लिए दिन अति व्यस्त रहने वाला है. जो लोग कारोबार करते है उन्हें आज कहीं धन-निवेश करने से बचना चाहिए क्योंकि ग्रहिय स्थितियाँ व्यापार में घाटा करने के मूड में चल रही है. स्वास्थ्य में जो बीमार चल रहे हैं, खासकर हृदय के रोगी तो आज उन्हें अधिक सचेत रहने की सलाह दी जाती है. बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा.

 

मीन- आज के दिन साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें. कोरोना रूपी वायरस से बचने के लिए थोड़ी-थोड़ी देर में हाथ धोतें रहें, और ध्यान रहें हाथ धोने में कोई जल्दबाजी न करें. ऑफिशियल  स्थितियाँ सामान्य रहने वाली है, लेकिन ऑफिशियल पॉलटिक्स से बच कर रहना होगा. वहीं कल की भांती आज भी फुटकर व्यापारियों को धन के लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए. विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई को लेकर चिंतित रहेंगे. हेल्थ में पैक्ड फूड या बासी भोजन खाने से बचना चाहिए, जिससे आप पेट के संक्रमण से बच सकें. जीवनसाथी व पूरे परिवार के साथ संयुक्त रूप से कुछ भजन-कीर्तन करना बहुत अच्छा रहेगा.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

नौनिहाल छात्रवृत्ति ने संवारा बेटी का भविष्य, पढ़ाई को मिली नई उड़ान

By User 6 / October 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

बस्तर में आईईडी पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, लगेंगे विशाल शिविर

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *