छत्तीसगढ़ की गोठान योजना फिर चर्चा में है। इस बार चर्चा गोठानों की विशेषताओं को लेकर नहीं, बल्कि गोबर खरीदी में कथित घोटालों को लेकर है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर गोबर खरीदी में घोटाले का आरोप है। विधानसभा में भाजपा विधायक लता उसेंडी ने गोबर खरीदी के भुगतान में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया। भाजपा ने सरकार से गोबर घोटाले के जांच की मांग करते हुए दावा किया कि यह बिहार के चारा घोटाले से भी बड़ा घोटाला है। इस आरोप पर कांग्रेस ने सीधे कुछ कहने की बजाए भाजपा पर अनावश्यक विवाद खड़ा करने का आरोप लगाया है।
छत्तीसगढ़ के तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देशभर में गोठान योजना को छत्तीसगढ़ मॉडल के रूप में पेश किया था। इस योजना को कई भाजपा सरकारों ने भी अपनाने की बात कही थी। वहीं आरएसएस ने भी इस फै़सले का स्वागत किया था। मगर, अब विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक लता उसेंडी ने गोबर खरीदी के भुगतान में गड़बड़ी का मसला उठाया। अजय चंद्राकर ने भी गोधन योजना पर सवाल उठाए। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रश्न संदर्भ समिति इसकी जांच करेगी विधानसभा अध्यक्ष ने भी सहमति दे दी।
विधानसभा में गोबर खरीदी में घोटाले का आरोप लगा तो नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि गोबर-पैरा कोई जांच करने का विषय है? मैं कह रहा हूं बाघ मर गया। आपकी लापरवाही से मर गया। वन में जाते हुए बाघ को नहीं संभाल सके, जबकि उसको जेड प्लस का दर्जा था। ऐसे जेड प्लस वाले बाघ को आप मार देते हो। मारने वालों को खोज नहीं रहे हो, एक छोटे से बीट गार्ड को सस्पेंड कर रहे हो। विष्णुदेव सरकार किसी प्रकार की जांच करने की जरूरत नहीं समझती। उत्तर दे रहे हैं बिना पढ़े लिखे कि हम न्यायिक जांच कर रहे हैं। इस तरह से हत्याएं हो रही हैं। बड़े-बड़े जानवर मारे जा रहे हैं। पशु मारे जा रहे हैं। चोरी हो रही है। छोटी मोटी बातों पर जांच करके आप सरकार का धन बर्बाद करना चाहते हैं। इसकी मैं निंदा करता हूं।
छत्तीसगढ़ के तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना शुरू की थी। कांग्रेस सरकार ने दावा किया था कि इस योजना के जरिए सरकार किसानों और पशुपालकों से गाय का गोबर की खरीदेगी। साथ ही ख़रीदे गए गोबर का इस्तेमाल वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने में किया जाएगा। यह भी दावा किया गया था कि इस योजना से किसानों और पशुपालन करने वाले लोगों की आय में तो वृद्धि होगी ही, साथ ही गोबर का भी दाम मिलने की वजह से कोई भी गाय को खुले में नहीं छोड़ेगा। अब अगर गोबर खरीदी में घोटाले का आरोप लगा है तो निश्चत रूप से जांच होनी चाहिए। आखिरकार सरकारी योजनाओं पर पैसा तो लोगों से वसूले गए टैक्स का खर्च होता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि...
By User 6 /
August 2, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...