मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए दो प्रमुख दलों भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों का नामों का ऐलान जल्द हो सकता है। भाजपा इस बार भी कांग्रेस से दो कदम आगे बढ़कर 29 में से 23 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित करने की तैयारी कर चुकी है। इसके लिए भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक जारी है। वही, कांग्रेस भी राहुल गांधी की यात्रा के दौरान उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर देगी।
लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। दोनों ही राजनीतिक पार्टियाँ अपने सिपहसालारों को चुनावी मैदान में उतरने की कवायद में जुट गई है। मध्य प्रदेश भाजपा को केंद्रीय नेतृत्व से प्रदेश की 23 लोकसभा सीटों पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से रायशुमारी कर संभावित दावेदारों के नाम खोजने के निर्देश मिले थे। वर्चुअल मीटिंग में प्रदेश सरकार के एक मंत्री के साथ प्रदेश पदाधिकारी को एक-एक लोकसभा क्षेत्र में जाकर रायशुमारी करने को कहा गया था। सभी सीटों पर रायशुमारी हो चुकी है। रायशुमारी के दौरान प्रदेश से भेजे गए नेताओं ने स्थानीय पदाधिकारियों, विधायकों सहित अपेक्षित कार्यकर्ताओं को एक फॉर्मेट दिया, जिसमें लोकसभा सीट के लिए संभावित तीन दावेदारों के नाम लिखकर मांगे गए। इसमें खुद का नाम छोड़कर अन्य किसी का नाम लिखना था। आज इन सभी नामों की पर्चियां निकालकर तीन-तीन नामों का पैनल तैयार किया जाएगा।
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवार तय करने के लिए पिछले दिनों दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक की थी। इस कमेटी की एक बैठक ओर होनी है, लेकिन राहुल गांधी की न्याय यात्रा जब मध्य प्रदेश से निकल जाएगी, इसके बाद कमेटी की बैठक होगी। जिन सीटों पर नाम फाइनल होंगे, उनकी घोषणा दिल्ली से होगी जाएगी। उम्मीद है कि 10 मार्च के पहले कुछ सीटों के उम्मीदवार घोषित हो सकते हैं। राज्य की 29 लोकसभा सीटों में 13 सीटें ऐसी हैं, जहां उम्मीदवारों के पैनल में विधायक और एक महापौर का नाम शामिल है। कांग्रेस ने रीवा, सीधी, शहडोल, छिंदवाड़ा, बैतूल और धार के लिए सिंगल नाम का पैनल तय किया है।
मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं। 2019 के चुनाव में भाजपा 28 सीटें जीतने में सफल रही। कांग्रेस को केवल 1 सीट मिली थी। 2024 के चुनाव में भाजपा के सामने पुराना प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है तो कांग्रेस के सामने मौजूदा सीट बचाने के साथ अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य होगा। अब देखना होगा कि 2024 के रण में इस बार कौन से नए चेहरे मतदाताओं के सामने होंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...