Google Analytics Meta Pixel नवीन जिंदल दुनिया का सबसे बड़ा बेवकूफ, सरोज पांडेय कोरबा को 44 दिन में कैसे समझेंगी : डॉ चरणदास महंत - Ekhabri.com

नवीन जिंदल दुनिया का सबसे बड़ा बेवकूफ, सरोज पांडेय कोरबा को 44 दिन में कैसे समझेंगी : डॉ चरणदास महंत

नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने उद्योगपति व पूर्व कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल के बीजेपी में शामिल होने पर तीखी टिप्पणी की है। कोरबा से उनकी पत्नी कांग्रेस कांग्रेस प्रत्याशी है। वहीं भाजपा ने सरोज पांडेय को प्रत्याशी बनाया है। इस पर उन्होंने कहा कि वह 44 दिन में कोरबा को कहां समझ पाएगी। उन्होंने अप्रत्यक्ष तौर पर सरोज पांडेय को बाहरी बताया। प्रदेश में कांग्रेस की हार पर कहा कि बड़े नेताओं से चूक हुई है, इस वजह से हमें हार मिली।

पिछले दिनों हरियाणा कांग्रेस के नेता नवीन जिंदल ने भाजपा का दामन थापा। उनकी मां ने भी बीजेपी ज्वाइन की। इस बारे में जब मीडिया ने डॉ चरणदास महंत से प्रतिक्रिया ली तो उन्होंने जिंदल को दुनिया का सबसे बड़ा बेवकूफ करार दे दिया। वहीं उनकी मां के संबंध में कुछ भी नहीं कह सकता, पर नवीन को इतनी बेवकूफी नहीं करनी चाहिए थी।

कांग्रेस के बड़े नेताओं से हुई चूक
भूपेश है तो भरोसा है, का नारा लोकसभा चुनाव में गायब है। इस सवाल पर डॉ महंत ने कहा कि यह हम स्वीकार करते हैं कि कांग्रेस के बड़े नेताओं से चूक हुई है, इसलिए हमें छत्तीसगढ़ में हार का सामना करना पड़ा। पर इस बात को झूठलाया नहीं जा सकता कि जितना विकास भूपेश सरकार के कार्यकाल में हुआ है, उतना न तो भाजपा ने अपने तीन कार्यकाल में किया और ना ही अब कर सकती है। वहीं उपमुख्यमंत्री अरूण साव को लेकर कहा कि आए अभी तीन माह ही हुआ है। देखना है वो कितने दिन टिकते हैं। बता दें कि साव ने ही भूपेश है तो भरोसा है पर सवाल उठाया था।

Read Also  राजस्व मंत्री ने सोमनाथ मंदिर में पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

कमरे में बैठकर उगाही
डॉ महंत ने आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा के मंत्री होटल के कमरे में बैठकर उगाही कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने मंत्री का नाम नहीं बताया। डॉ महंत ने कहा कि भाजपा हमारे नेताओं को ईडी व अन्य जांच एजेंसियों के माध्यम से धमका रही है। पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ एफआइआर कर दिया, हमारे कई नेताओं को अभी भी डरा धमका कर’ भाजपा में प्रवेश करने का दबाव बनाया जा रहा है।

‘सरोज पांडेय दुर्ग में रहती हैं’
खनिज न्यास मद (डीएमएफ) में घोटाले में सांसद ज्योत्सना महंत के शामिल होने का आरोप सरोज पांडेय ने लगाया है। इस पर जवाब देते हुए कहा कि वो तो दुर्ग में रहती हैं। लोगों से कोरबा के लोगों से भौगोलिक जानकारी ले रही हैं, वो भला क्या बताएंगी कि कहां किसने घोटाला किया है। हम इस क्षेत्र में 44 साल से मौजूद हैं, सरोज पांडेय भला 44 दिन में कोरबा को क्या समझेंगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

आज तीसरा सावन सोमवार और नाग पंचमी, जानिए क्यों खास है आज का दिन

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
आज 17 अगस्त 2026 को सावन का तीसरा सोमवार व्रत रखा जाएगा। यह दिन सभी शिव भक्तों के लिए खास रहेगा, क्योंकि इस शुभ अवसर पर कई विशेष योग बन रहे हैं। इस दिन रवि योग और सिंह संक्रांति का...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

वंदेमातरम् की धुन पर सजी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, दिखा अद्भुत संगम

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस की संध्याकालीन बेला में राजधानी रायपुर स्थित मुक्ताकाशी मंच, महंत घासीदास संग्रहालय परिसर में देशभक्ति, राष्ट्रभावना और छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक एवं जनजातीय संस्कृति का मनोहारी संगम देखने को मिला। वंदेमातरम् की रचना के 150 वर्ष पूर्ण...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *