Google Analytics Meta Pixel रायपुर तहसील में बोझिल दिल - Ekhabri.com

रायपुर तहसील में बोझिल दिल

रायपुर के तहसील कार्यालय में रोजाना सैंकड़ों फरियादी आते हैं। मगर, साहबों की उदासीनता और गैरमौजूदगी उनकी उम्मीदों पर पानी फेर देती है। दिनभर बेसब्री से इन्तजार करके बोझिल दिल लिए लौट जाते है। यह हाल कोई एक या दो दिन का नहीं, बल्कि सिलसिला महीनों और सालों से बदस्तूर जारी है। अदालतों में तो फरियादी को अगली तारीख मिलती है और वे दोबारा तय तारीख पर आते हैं, लेकिन ये ऐसे फरियादी हैं जिनको रोज हाजिरी लगाना मजबूरी है। साहबों के दफ्तरों का चक्कर काटने के बावजूद उनका काम और समाधान नहीं हो पा रहा है। अव्वल तो कई दिनों तक साहब मिलते नहीं, अगर मिलते हैं तो समाधान नहीं करते। जनमत से बनने वाली सरकार की नाक के नीचे जनता जनार्दन का यह हाल है तो राजधानी से दूर इलाकों में कैसी तस्वीर होगी, इसका सहज अनुमान लगाया जा सकता है।

 

 

रायपुर तहसील कार्यालय में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की फ़ौज आमजन की समस्या का समाधान करने के लिए है, लेकिन इस फ़ौज के कुछ साहब और उनके मातहत समाधान के बजाय समस्या बने हुए हैं। सरकारी अधिकारी और कर्मचारी होने का उनका अहम कर्तव्य करने से रोक देता है। नतीजा यह है कि यहाँ लोग जमीन, आधार कार्ड, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र समेत कई समस्याओं को लेकर आते हैं। मगर, समाधान होने के बजाय उनको परेशानी झेलनी पडती है। लोग दफ्तर के चक्कर काटकर थक जाते हैं। यहां पदस्थ अधिकारी और कर्मचारी अक्सर अपने चेंबर में नहीं रहते या रहते भी हैं तो लोगों को टरका देते हैं।

Read Also  हाइवा और कार के बीच में फंसी वैन, पांच घायल

 

 

 

तहसील कार्यालय में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली से पीड़ितों ने बताया कि कई महीनों से तहसील दफ्तर का चक्कर लगा रहे हैं। इसके बावजूद उनका काम नहीं हो रहा है। रायपुर के डूमर तालाब निवासी सालीराम गजेन्द्र पिछले 6 महीने से अपनी जमीन पर किए गए कब्जे को लेकर परेशान हैं, लेकिन हल नहीं हो पाया। अपनी सुनते समय सलीराम की आंखे नम हो गईं। उन्होंने कहा कि कई महीनों से हम कलेक्ट्रेट और तहसील दफ्तर का चक्कर लगा रहे हैं। इसके बावजूद हमारा काम नहीं हो पा रहा है। इस बाबत जब अतिरिक्त तहसीलदार से बात की गई तो उन्होंने सीधे जवाब देने की बजाए मामले को टालने का प्रयास किया।

 

 

तहसील कार्यालय में समस्याओं के समाधान के लिए पहुँचे लोगों का आरोप है कि यहां पदस्थ अधिकारी और कर्मचारी अक्सर दफ्तर में नहीं होते हैं। वहां से रटारटाया जवाब मिलता है कि साहब दौरे पर हैं। जब दफ्तर में होते हैं तो बताया जाता है कि बीजी हैं। लोगों का यह भी आरोप है कि अधिकारियों को टेबल के नीचे से भी कुछ देना पड़ता है। काम इसलिए पेंडिंग में डाल दिए जाते हैं, ताकि अधिकारियों को उपरी इनकम हो सके और इसके लिए सभी का हिस्सा भी बंधा रहता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

सोना 2026 में कहाँ जा रहा है एक्सपर्ट्स ने दिया बड़ा संकेत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...

सुकमा में 116 पुनर्वासित युवाओं को मिला मतदान अधिकार  

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

अमित शाह ने बंगाल चुनाव से पहले भाजपा का घोषणापत्र जारी किया  

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है।   घोषणापत्र...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, पिकनिक के दौरान युवक पर जानलेवा हमला

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *