Google Analytics Meta Pixel साल का पहला सूर्यग्रहण आज : भारत में सूतक काल मान्य है या नहीं, जानें समय - Ekhabri.com

साल का पहला सूर्यग्रहण आज : भारत में सूतक काल मान्य है या नहीं, जानें समय

साल का दूसरा ग्रहण और पहला सूर्य ग्रहण आज यानी 8 अप्रैल को लग रहा है. आज लग रहे सूर्य ग्रहण को बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि यह पूर्ण सूर्य ग्रहण है जिसमें लगभग 7.5 मिनट तक आकाश में अंधेरा रहेगा. इस दौरान सूर्य नजर नहीं आएगा. सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है. सूतक काल में कुछ नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है. जानिए इस दौरान क्या करें, क्या नहीं करें. ग्रहण का समय क्या रहेगा, सूतक काल कितने बजे लगेगा और यह किन-किन जगहों पर दिखाई देगा.

ग्रहण का समय?
भारतीय समय अनुसार, साल का पहला सूर्य ग्रहण रात करीब 09:12 से शुरू होगा और इसका समापन रात 01:25 पर होगा. इस दौरान भारत में रात रहेगी जिसके कारण ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और न ही इसका कोई प्रभाव होगा.

कब लगेगा सूतक काल?
सूर्य ग्रहण लगने से ठीक 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है. जैसा कि साल के पहले सूर्य ग्रहण के समय भारत में रात रहेगी, जिसका असर यहां नहीं होगा इसके कारण सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. सूतक काल सनातन धर्म में विशेष महत्व है. सूतक काल से ग्रहण खत्‍म होने तक कुछ खास नियमों का पालन करना चाहिए.

सूतक काल से ग्रहण खत्म होने तक क्या नहीं करें?
1. इस दौरान भगवान की तस्‍वीरों, मूर्तियों को स्पर्श न करें, भगवान का पूजा पाठ न करें.
2. सूतक काल से ग्रहण खत्म होने तक भोजन नहीं पकाएं और न ही भोजन ग्रहण करें. बीमार, बुजुर्गों, प्रेगनेंट महिलाएं और बच्‍चे के लिए ये नियम लागू नहीं है.
3. ग्रहण को भूलकर भी खुली आंखों से न देखें इसके लिए एक्सरे का इस्तेमाल करें.
5. सूतक लगने के बाद से ही गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए.
6. इस दौरान गर्भवती महिलाएं सिलाई, कढ़ाई न करें इसके अलावा धारदार जैसे चाकू, ब्लेड कैंची आदि वस्तुओं का इस्तेमाल न करें.

Read Also  अयोध्या में रामनवमी का नौ दिवसीय उत्सव, 12 बजे सूर्य तिलक

सूतक काल से ग्रहण खत्म होने तक क्या करें?
1. सूतक काल लगने से सूर्य ग्रहण खत्म होने तक किसी भी मंत्र का मानसिक जाप करें.
2. खाने की चीजों में सूतक लगने से पहले ही तुलसी पत्ता डाल दें. दूध और अन्य डेयरी प्रोडक्ट में जरूर डालें.
3. ग्रहण लगने से पहले गर्भवती महिलाएं अपने पेट पर गेरू लगाएं.
4. इस दौरान प्रगनेंट महिलाएं अपने पास नारियल रखें. ऐसा करने से ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव खत्म हो सकता है.
5. सूतक काल या ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं, बीमार, बच्चे और बुजुर्ग लोग भूख लगने पर तुलसी पत्ता डला भोजन ग्रहण करें.

कहां-कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण?
साल का पहला सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण है जो भारत को छोड़कर कई देशों में दिखाई ग्रहण पश्चिमी यूरोप पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भाग, कनाडा, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र और आयरलैंड में दिखाई देगा.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त राज्यपालों को दी बधाई

By Reporter 5 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...

नोनी सशक्तिकरण योजना से निकिता के सपनों को मिला संबल, पढ़ाई के लिए मिले 20 हजार रुपये

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *