Google Analytics Meta Pixel जोश-जज्बे और इमोशन्स से भरी है 'मैदान' - Ekhabri.com

जोश-जज्बे और इमोशन्स से भरी है ‘मैदान’

सुपर हीरोज की कहानियां पसंद होती हैं। सुपरमैन, बैटमैन, स्पाइडर-मैन…सुपरहीरो हमारे बीच रहने वाले आम दिखने वाले लोग होते हैं, जिनके पास हमसे थोड़ी ज्यादा ताकत होती है, जो हर मुश्किल का सामना करने के लिए सबसे आगे होते हैं। जिंदगी की भागदौड़ में हम काल्पनिक कहानियों में इतना खो जाते हैं कि असल जिंदगी के ‘सुपर हीरोज’ पर हमारा ध्यान ही नहीं जाता। ऐसे ही एक अनजाने ‘सुपरहीरो’ की कहानी को फिल्म ‘मैदान’ के साथ लेकर अजय देवगन बड़े पर्दे पर आए हैं।

 

 

 

देश के इतिहास में ऐसे कई लोग रहे हैं, जिन्होंने हमें दुनिया की नजरों में जगह दी। एक ऐसे मुकाम पर पहुंचाया, जिसकी उम्मीद किसी ने कभी की ही नहीं थी। ऐसे ही एक शख्स थे सैयद अब्दुल रहीम। रहीम साहब ही वो शख्स हैं, जिन्होंने भारत की कई फुटबॉल टीम को एशियन गेम्स में उसका पहला गोल्ड मेडल दिलवाया था। उनकी हिम्मत और जज्बे पर बनी फिल्म ‘मैदान’ काफी धमाकेदार है। इस फिल्म में फुटबॉल के साथ-साथ पॉलिटिक्स, रोमांच और इमोशन्स भी हैं।
फिल्म की कहानी की शुरुआत होती है साल 1952 से, फुटबॉल के मैच को भारत के खिलाड़ी नंगे पैर खेल रहे हैं। किसी के पैर में चोट लगती है तो कोई दूसरे खिलाड़ी को टैकल करने में पीछे रह जाता है। इसी तरह भारतीय टीम मैच हार जाती है। कलकत्ता के फेडरेशन ऑफिस में भारतीय फुटबॉल टीम की हार का ठीकरा सैयद अब्दुल रहीम (अजय देवगन) के सिर फोड़ा जाता है। रहीम कहते हैं कि अगर हार की जिम्मेदारी उनकी है तो अपनी टीम का चुनाव भी वो खुद करेंगे। इसके बाद वो निकल पड़ते हैं देशभर में अपनी टीम के लिए बेस्ट खिलाड़ियों की तलाश करने।

Read Also  आर्थिक तंगी से गुजर रही हैं एक्ट्रेस नुपुर अलंकार, रेणुका शहाणे ने सोशल मीडिया पर की लोगों से मदद की अपील

 

 

 

कलकत्ता से लेकर सिकंदराबाद, केरल और यहां तक की पंजाब तक घूम-घूमकर रहीम अपनी टीम तैयार करते हैं। इस टीम में पीके बनर्जी (चैतन्य शर्मा), चुनी गोस्वामी (अमर्त्य रे), जरनैल सिंह (दविंदर गिल), तुलसीदास बलराम (सुशांत वेदांडे) और पीटर थंगराज (तेजस रविशंकर) संग कई बढ़िया खिलाड़ी शामिल हैं। यही वो टीम है जिनके साथ खून पसीने की मेहनत कर रहीम एशियन गेम्स स्वर्ण पदक जीतना चाहते हैं।
फेडरेशन में बैठे शुभांकर सेनगुप्ता, रहीम साहब को पसंद नहीं करते और टॉप न्यूजपेपर के सीनियर जर्नलिस्ट रॉय चौधरी (गजराज राव) रहीम को भारतीय फुटबॉल टीम के कोच की पोजीशन से बेदखल करने के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। इस मंजिल में ढेरों कांटे हैं, एक से बढ़कर एक चुनौती है और दुश्मन जब घर के अंदर ही बैठा हो, तो मंजिल तक पहुंचना और मुश्किल हो जाता है। ऐसे में किस तरह सैयद अब्दुल रहीम और उनकी फुटबॉल टीम एशियन गेम्स 1962 के स्वर्ण पदक तक पहुंचेगी, यही फिल्म में देखने वाली बात है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

पुल पार करते समय कार बही पानी में, पांच को जान में खेल कर बचाया पुलिस वालो ने

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *