Google Analytics Meta Pixel पुलिस पब्लिक स्कूल को मिली सीबीएसई की मान्यता, नर्सरी से 12वीं तक - Ekhabri.com

पुलिस पब्लिक स्कूल को मिली सीबीएसई की मान्यता, नर्सरी से 12वीं तक

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल राज्य में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए सदैव प्रयासरत रहते हैं। इसी क्रम में विशेष प्रयास से पेंशनबाड़ा स्थित पुलिस पब्लिक स्कूल को सीबीएसई ने 12वीं कक्षा तक मान्यता प्रदान कर दी है। उल्लेखनीय है कि स्कूल भवन कई वर्षों से खाली पड़ा जर्जर हो रहा था। नई सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री  ने इसकी मरम्मत कराकर स्कूल को अच्छे से संचालित करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद से नए सिरे से योजना बनाकर स्कूल को संचालित किया जा रहा है।

सीबीएसई की विशेष टीम के निरीक्षण में सभी मानक पूरे पाए गए, जिसके बाद मान्यता प्रदान की गई। अभी तक स्कूल आठवीं कक्षा तक संचालित हो रहा था। इस सत्र से यहां के छात्र-छात्राएं 9वीं में एडमिशन ले सकेंगे। स्कूल में पुलिसकर्मियों के अलावा आम नागरिकों के बच्चों को भी प्रवेश दिया जाता है।

डीजीपी डी.एम.अवस्थी ने बताया कि इस स्कूल की खास बात है कि यहां पुलिसकर्मी ही शिक्षक की भूमिका निभाते हैं। सभी योग्यताएं पूरी करने वाले पुलिसकर्मियों को ही यहां पदस्थ किया गया है। यहां पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी भी सिखाई जाती है। इसके अलावा खेलकूद और अन्य गतिविधियां भी लगातार संचालित होती रहती हैं। स्कूल में कम्प्यूटर लैब, प्ले ग्राउंड, म्यूजिक क्लास जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। वर्तमान में स्कूल बिना किसी व्यवसायिक लाभ की अपेक्षा से संचालित किया जा रहा है। यही वजह है कि पुलिस पब्लिक स्कूल में फीस अन्य स्कूलों की अपेक्षा बहुत ही कम है। पिछले वर्ष स्कूल में 185 बच्चे अध्ययनरत थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...

मुंबई में BOCW का राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, निर्माण श्रमिकों की सुरक्षा पर मंथन

By User 6 / September 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *