ईरान ने देर रात इजरायली क्षेत्र पर 300 से अधिक मिसाइलें दागीं। इससे बड़े पैमाने पर तनाव बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। देर रात अचानक सायरन बजने लगे और फिर गड़गड़ाहट और धमाकों की आवाज सुनी गईं। ईरान ने इजरायल पर 300 से ज्यादा अलग-अलग तरह के ड्रोन हमले किए, इनमें किलर ड्रोन से लेकर बैलिस्टिक मिसाइल और क्रूज मिसाइलें शामिल हैं। वहीं, इजरायली सेना ने एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिवेट कर दिया है। सेना को हाई अलर्ट कर दिया गया है।
ईरान द्वारा इजरायल पर मिसाइल हमले के बाद इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने रक्षात्मक और आक्रामक तरीके से जवाब देने की कसम खाई है और बोले कि इजरायल वर्षों से ईरान के सीधे हमले की तैयारी कर रहा है। हमारी रक्षात्मक प्रणालियां तैनात हैं। नेतन्याहू ने इजरायली पीएमओ द्वारा एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें कहा कि हम रक्षात्मक और आक्रामक दोनों तरह से किसी भी स्थिति के लिए तैयार हैं। इजराइल राज्य मजबूत है, आईडीएफ मजबूत है, जनता मजबूत है।
इजरायली पीएम नेतन्याहू ने कहा कि हम अमेरिका के इजरायल के साथ खड़े होने के साथ ब्रिटेन, फ्रांस और कई अन्य देशों के समर्थन की सराहना करते हैं। नेतन्याहू ने फिर दोहराया कि जो भी हमें नुकसान पहुंचाएगा, हम उन्हें नुकसान पहुंचाएंगे। हम किसी भी खतरे से अपना बचाव करेंगे और ऐसा निष्ठापूर्वक और दृढ़ संकल्प के साथ करेंगे। इजरायल की जनता से कहा कि हम भगवान की मदद से एक साथ खड़े होंगे और हम एक साथ अपने सभी दुश्मनों पर विजय प्राप्त करेंगे।
एक अप्रैल को सीरिया की राजधानी दमिश्क स्थित ईरानी दूतावास पर हवाई हमले में सीनियर जनरल समेत ईरानी सेना के सात सैन्य अधिकारियों के मारे जाने के बाद ईरान ने इजरायल को दंडित करने का एलान किया है। इस हमले के लिए ईरान ने इजरायल को जिम्मेदार माना है। इसके बाद ईरान में मिसाइलों और हमलावर ड्रोन को लेकर हलचल देखी गई है।
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव, एंटोनियो गुटेरेस ने ट्वीट किया कि ईरान द्वारा इजरायल पर बड़े पैमाने पर किए गए हमले से उत्पन्न गंभीर वृद्धि की कड़ी निंदा करता हूं। मैं इन शत्रुताओं को तत्काल समाप्त करने का आह्वान करता हूं। उन्होंने लिखा कि न तो क्षेत्र और न ही दुनिया एक और युद्ध बर्दाश्त कर सकती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By User 6 /
September 25, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 23, 2026 /
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...