रायपुर। तेलीबांधा क्षेत्र में दिनांक 18.04.2024 को होटल अशोका बिरयानी में हुई घटना में, थाना तेलीबांधा ने अपराध क्रमांक 291/24 के तहत धारा 304,34 भादवि के मुख्य आरोपी कृष्णकांत तिवारी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ होटल के दो अन्य आरोपी, रोमिना मण्डल और रोहित चंद्र, जो पहले से ही जेल में हैं, उनके रिहा होने पर भी गिरफ्तारी की जाएगी।










