Google Analytics Meta Pixel कांग्रेस की स्पष्ट हार देख कर अब झूठ की नाव में सवार हो गए भूपेश बघेल – विष्णु देव साय - Ekhabri.com

कांग्रेस की स्पष्ट हार देख कर अब झूठ की नाव में सवार हो गए भूपेश बघेल – विष्णु देव साय

 

कांग्रेस की स्पष्ट हार देख कर भूपेश बघेल अब झूठ की नाव में सवार हो गए हैं। जनता के बीच गलतफहमी फैला रहे हैं। इनके बहकावे में नहीं आना है, करारा जवाब देना है।बलरामपुर के शंकरगढ़ में मुख्यमंत्री ने भूपेश बघेल पर यह आरोप लगाते हुए कहा कि अब वे जनता के बीच मोदी और उनकी सरकार के खिलाफ झूठ बोलकर भ्रम फैला रहे हैं। मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर संविधान खत्म हो जाने का झूठ, आरक्षण खत्म हो जाने का झूठ, चुनाव के बाद महतारी वंदन योजना का पैसा बंद हो जाने का झूठ, धान की इकतीस सौ रुपए खरीदी न होने का झूठ, पीडीएस का चावल बंद हो जाने का झूठ वे लगातार बोल रहे हैं।

 

साय ने स्पष्ट किया कि मोदी और भाजपा के रहते आरक्षण को कोई छू भी नहीं सकता। अस्सी से ज्यादा बार संविधान से छेड़छाड़ करने वाली कांग्रेस का यह कयास हास्यास्पद है कि मोदी के फिर प्रधानमंत्री बनने पर संविधान खत्म हो जाएगा।

 

सीएम साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना की तीसरी किश्त कल जारी कर दी गई है। यह योजना तब तक जारी रहेगी जब तक जनता का आशीर्वाद उनकी सरकार को मिलता रहेगा। जब तक हम सरकार में रहेंगे, यह योजना बंद नहीं होगी। माता-बहनों का पैसा हर महीने के पहले सप्ताह में उनके खाते में पहुँचता रहेगा। धान की खरीदी इकतीस सौ रूपये होती रहेगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा भूपेश बघेल केवल 5 किलो चावल देने का आरोप हम पर लगा रहे हैं। जबकि 5 किलो चावल तो मोदी की गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मिल ही रहा है और हमारी सरकार भी गरीबों को उनके हक का राशन दे रही है।

Read Also  विष्णुदेव साय आज दिल्ली में पीएम मोदी के सामने पेश करेंगे छत्तीसगढ़ का विजन डॉक्यूमेंट

 

भूपेश की सभाओं में नहीं आ रहे लोग

 

सीएम ने कहा कि कल भूपेश बघेल अपने झूठ की दूकान लेकर उनके कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में सभा लेने पहुंचे मगर लोग नहीं जुटे। बमुश्किल हजार-बारह सौ लोग ही जुटाए जा सके। पूर्व मुख्यमंत्री की सभा में भीड़ का न आना उनके दौर में उनकी सरकार के कामकाज का आईना दिखाता है। कांग्रेस की संभावित हार देखकर भूपेश बघेल लोगों को भरमाने का काम कर रहे हैं। लेकिन जनता उनके बहकावे में नहीं आएगी, उनके झूठ का उन्हें करारा जवाब देगी।

 

कांग्रेस ने जल जीवन मिशन को भी नहीं छोड़ा

 

कांग्रेस को घेरते हुए विष्णु देव साय ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने मोदी सरकार के जल जीवन मिशन योजना में भ्रष्टाचार किया। जिससे कि हर घर में नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य पूरा नहीं पाया। अब हमारी सरकार आ गई है सभी घरों में नल से जल पहुँचाने का काम हो रहा है। लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा होगा।

 

पूर्व विधायक स्व. अमीन साय को दी श्रद्धांजलि

 

जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने उद्बोधन के शुरुआत में क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व. अमीन साय को अपनी अपनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि अविभाजित मध्यप्रदेश में हम सब एक साथ विधायक थे। उनको अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। उन्होंने भगवान से उनकी आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। श्री साय ने भाजपा नेता शंकर मरावी के पिता के निधन पर भी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Read Also  पर्यटन मंत्री ने चंदखुरी में कौशल्या माता मंदिर क्षेत्र में निर्माणाधीन कार्यों का किया अवलोकन

 

भाजपा का संकल्प पत्र – मोदी की गारंटी

 

सक्ती के मालखरौदा में आयोजित जनसभा में भाजपा के संकल्प पत्र का हवाला देते हुए श्री साय ने कहा कि हम अपने संकल्प पत्र को मोदी की गारंटी भी कहते हैं। मोदी सरकार में अब 70 साल तक के बुजुर्गों का भी मुफ्त में आयुष्मान भारत योजना में इलाज होगा। मुद्रा योजना के तहत बेटे-बेटियों को 10 लाख की जगह 20 लाख तक का लोन मिलेगा। अब पाइपलाइन के माध्यम से रसोई गैस घर-घर तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वो पूरा भी करती है, कांग्रेस की तरह झूठ नहीं बोलती।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मोदी की कार्ययोजनाओं में देश और गरीबों के विकास के लिए अभी बहुत कुछ है। मोदी की 10 साल की सरकार में कुल 4 करोड़ पीएम आवास बने। आगामी 5 वर्षों में 3 करोड़ नए पीएम आवास बनाने की घोषणा हमारे प्रधानमंत्री जी ने कर दी है। अब देश-प्रदेश में किसी भी गरीब के मकान कच्चे नहीं रहेंगे। सबको पक्का मकान मिलेगा।

 

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को विनाश की ओर धकेला

 

देर शाम मुंगेली पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस ने प्रदेश को विकास की दृष्टि से बहुत पीछे छोड़ दिया था। 36 वादे में एक भी वादे को उसने ठीक से पूरा नहीं किया। छत्तीसगढ़ को अत्याचार, भ्रष्टाचार और अपराध को गढ़ बना दिया था। वे नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी में घोटाला करके गोबर का पैसा भी खा गए। छत्तीसगढ़ को लूट-लूट कर कंगाल बना दिया। उन्होंने कहा कि यही कारण था कि छत्तीसगढ़ की जनता ने पिछले चुनाव में कांग्रेस को आउट कर दिया और इस बार लोकसभा चुनाव में भी जनता उसको बाहर करेगी।

Read Also  सुपोषण अभियान से लौटी दानिका की मुस्कान

 

साय ने जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि अब छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है। जिसने मात्र 3 महीने में ही मोदी की गारंटी के सभी प्रमुख वादों को प्राथमिकता से पूरा किया है। अब छत्तीसगढ़ का समुचित विकास भाजपा सरकार के हाथों में है। आप सबके आशीर्वाद से हम सब छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने की दिशा में काम करेंगे।

 

विष्णु देव साय ने सरगुजा लोकसभा के लिए चिंतामणि महाराज, जांजगीर-चांपा के लिए श्रीमती कमलेश जांगड़े और बिलासपुर के लिए तोखन साहू के पक्ष में जमकर मतदान करने का आग्रह किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

पुरी से कोरापुर जाने वाले नई ट्रेन को जगदलपुर तक चलाए जाने की मांग

By User 6 / July 6, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी बात है कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में पुरी से कोरापुट के लिए एक नई यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पुरी स्टेशन से नई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे....

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं समयबद्ध शासकीय सेवाएं

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...

ekhabri धर्म दर्शन: दान-पुण्य और पूजा से जीवन में बढ़ती है शांति, सकारात्मकता और संतुलन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...

साय सरकार का प्रशासनिक विस्तार, बोर्ड और आयोगों में नई टीम, दी बधाई 

By Reporter 5 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नई नियुक्तियों को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन नियुक्तियों पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...

रायपुर में RDA प्रॉपर्टी बुकिंग ऑनलाइन, 121 संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...

रायपुर में 8 जुलाई को आधुनिक थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापार को नई दिशा

By User 6 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...

पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन, लोकसंस्कृति की अमर आवाज़ खामोश

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 05 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने वाली प्रख्यात पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई का रविवार तड़के रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थीं।...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *