मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक कारोबारी के यहां पुलिस ने देर रात रेड मारी तो वहां से जो कुछ मिला उससे खुद पुलिस वाले भी दंग रह गए। कारोबारी के मकान से पुलिस ने बड़ी तादाद में नोटों की गड्डियां बरामद कीं। पुलिस को कारोबारी के हवाला कारोबार से जुड़े होने का संदेह है। ये गड्डियां एक रुपये से लेकर 500 के नोटों की हैं।
भोपाल जोन की डीसीपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि कैलाश खत्री पंथ नगर अशोका गार्डन में स्वयं के मकान में पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। वह जहांगीराबाद में दुकान का संचालन करता है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की कारोबारी के घर में बड़ी संख्या में कैश रखा है। आचार संहिता के चलते उसके घर पर देर रात को दबिश दी गई। यहां से पुलिस को बड़ी संख्या में पुराने फटे और कटे नोटों के साथ नए नोट मिले हैं। इन नोटों में 1 रुपए के नोटों से लेकर पांच सौ रुपए तक के नोट की गडि्डयां शामिल हैं।
पुलिस ने कैलाश खत्री से पूछताछ की तो उसने बताया कि वो पुराने कटे फटे नोट एक्सचेंज करने का काम करता है। इसके एवज में वह कमिशन लिया करता है। फटे नोट एक्सचेंज कराने पर एक लाख रुपए के बदले 75 हजार रुपए देता है। आरोपी ने अब तक की पूछताछ में पुलिस को बताया कि तीन साल पहले तक पुराने नोट एक बैंक में एक्सचेंज किया करता था, लेकिन अब बैंक ने नोट एक्सचेंज करना बंद कर दिया है। आगरा और मुंबई में इन नोटों को कमिशन देकर बेचा करता है।
डीसीपी की मानें तो प्रथम दृष्टया में मनी एक्सचेंज की बात आई सामने आई है, लेकिन कारोबारी इस बात का सही से कोई जवाब नहीं दे पाया कि उसने घर में इतनी रकम क्यों रखी है। इसी के साथ उसके पास नोट एक्सचेंज कारोबार से जुड़े होने का कोई लीगल दस्तावेज भी नहीं है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
July 30, 2026 /
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...
By User 6 /
July 30, 2026 /
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...
By User 6 /
July 30, 2026 /
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...