छत्तीसगढ़ में बिजली विभाग के गोडाउन में 5 अप्रैल का वह अग्निकांड, जिसने पूरी राजधानी झकझोर कर रख दिया था. रायपुर शहर के बीचों बीच इस गोडाउन में घंटों तक धधकती लपटों से सरकार के करोड़ों रुपये की बिजली मशीनरीज जलकर तबाह हो गई। महीने भर बाद जब बिजली विभाग ने जांच रिपोर्ट शासन को सौंपी है। तब चौंकाने वाले बिंदु सामने आए हैं। रिपोर्ट में बिजली प्रबंधन ने छत्तीसगढ़ सरकार को बताया है कि 5000 से अधिक नए पुराने ट्रांसफार्मर, बिजली के केबल, हजारों लीटर ऑयल समेत 50 करोड़ रुपये से भी अधिक की बिजली मशीनरीज जलकर खाक हो गई है, लेकिन आगजनी कैसे हुई ? यह अब तक नहीं बताया जा सका है। और ना ही महीने भर बीत जाने के बावजूद विभाग ने आज तक किसी भी अधिकारी पर कार्रवाई की। या उन्हें नोटिस देकर जवाब मांगने की जहमत उठाई।
जबकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को सचेत करते हुए कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए थे। ऐसे में बड़े भ्रष्टाचार के सुगबुगाहट के बीच बिजली विभाग के जांच रिपोर्ट पर ही सवाल उठने लगा है. मामले में विपक्ष ने भी बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली पर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने घटना की निष्पक्ष जांच और रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है।
सुलगते सवाल, जिसका जवाब आना है बाकी:
अग्निकांड आखिर कैसे हुआ, क्या चोरी और भ्रष्टाचार छिपाने इसकी साजिश रची गई ?
– जांच रिपोर्ट में वजह क्यों स्पष्ट नहीं बताई है ?
– किसी भी जिम्मेदार अधिकारियों जांच के दायरे में क्यों नहीं लाया गया ?
– स्पष्ट जांच और कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री निर्देशों को क्यों अनदेखा किया गया ?
– गोडाउन की कमान संभालने वाले अधिकारी पिक्चर से क्यों गायब हैं ?
बिजली विभाग में यह भी बना चर्चा का विषय
बिजली विभाग में इस बात की भी चर्चा जोरों पर है, कि गोडाउन में लंबे समय से बिजली उपकरणों की चोरी हो रही थी। भ्रष्टाचार को लेकर गोडाउन में कुछ लोगों की संलिप्तता की बात भी चर्चा में रही। ऐसे में अचानक लगी आग को लेकर भी बड़ा सवाल है।
बिजली कंपनी ने क्या कहा
मामले में छत्तीसगढ़ स्टेट पवार डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी एमडी राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि जांच रिपोर्ट शासन को सौंपी गई है। 50 करोड़ रुपये से अधिक के समान जल गए। अब तक किसी भी अधिकारी पर कार्रवाई नहीं हुई है और ना नोटिस दिया गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 16, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में प्रशासन को जनता के और करीब लाने के लिए सुशासन तिहार 2026 की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को विस्तृत निर्देश जारी करते हुए इस अभियान को प्रभावी और...
By User 6 /
April 16, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इस साल गर्मी ने समय से पहले ही अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अप्रैल के महीने में ही तापमान जून जैसी स्थिति पैदा कर रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने...
By User 6 /
April 21, 2026 /
बिलासपुर : में शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत गरीब बच्चों के एडमिशन में हो रही देरी को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है। कोर्ट ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से स्पष्ट...
By User 6 /
April 16, 2026 /
रायपुर : में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए साय सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। 20 अप्रैल से प्रदेश के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु...
By User 6 /
April 17, 2026 /
रायपुर, 16 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की पहल की गई है। इसी...
By User 6 /
April 16, 2026 /
रायपुर, 16 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के तहत ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ...
By User 6 /
April 16, 2026 /
रायपुर, 15 अप्रैल 2026।राजधानी रायपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि नारी...
By User 6 /
April 18, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में भ्रष्टाचार से जुड़े एक बड़े मामले में निलंबित IAS Sameer Vishnoi के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। ACB और EOW की टीम ने करीब 15 से 20 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्तियों को अटैच कर लिया है,...
By User 6 /
April 17, 2026 /
उदयपुर, राजस्थान: राजस्थान के उदयपुर जिले में एक महिला नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सनसनी फैला दी है। नर्स का शव एक डॉक्टर के सरकारी आवास के बाहर सीढ़ियों पर मिलने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया...
By User 6 /
April 18, 2026 /
रायपुर : में निजी स्कूलों द्वारा आरटीई के तहत प्रवेशित बच्चों की फीस बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंदोलन अब तेज होता दिखाई दे रहा है। प्रदेश के निजी स्कूल संचालकों ने इस मुद्दे पर बड़ा कदम उठाते हुए पूरे...