नवापारा अभयारण्य के सिरपुर जंगल में घूमते हुए बाघ की जानकारी जुटाने के लिए वन विभाग ने दूसरे राज्यों को चिट्ठी लिखी है। दरअसल, जंगल सफारी के दौरान एक बाघ यहां से निकल रहे सैलानियों की कार के एकदम पास तक आ गया। वह पूरी शान से बिना किसी हिचक आसपास घूमता रहा। करीब 5 मिनट तक बेखौफ घूमने के बाद वह जंगल में वापस चला गया।
इस बाघ को लेकर वन विभाग ने सरहदी राज्यों को पत्र लिखकर पूछा कि आपके जंगल से कोई बाघ गुम तो नहीं है।
30 साल बाद दिखा कोई बाघ
रायपुर से करीब 110 किलोमीटर दूर स्थित बार नवापारा अभयारण्य में मार्च के पहले सप्ताह में महासमुंद जिले के हिस्से आने वाले जंगल में गांव वालों को अचानक एक टाइगर नजर आया। ये 30 साल बाद था कि इस जंगल में कोई बाघ दिखा था। वन विभाग को पता चला तो उन्होंने भी तलाश शुरू की। इसी बीच उसी इलाके में अलग-अलग स्थानों से गांववालों ने बाघ के वीडियो वायरल किए।
‘ये टाइगर जिसका भी है ले जाए’
इसमें एक में वो रात में जंगल से लगे गांव की सड़क से निकल रहा था तो दूसरे वीडियो में गाय का शिकार कर रहा था। इसकी ट्रैकिंग कर रहा वन विभाग पहले तो इन वीडियो को बार नवापारा का होने से इनकार करते रहे, लेकिन बाद में विभाग को भी यह बाघ दिख ही गया। इसके बाद विभाग ने वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया और नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथारिटी (एनटीसीए) को पत्र लिखकर कहा कि उनके जंगल में कहीं से बाघ भटक कर आ गया है। फिर एनटीसीए ने छत्तीसगढ़ से लगे महाराष्ट्र के ताड़ोबा नेशनल पार्क, मध्यप्रदेश के कान्हा नेशनल पार्क, ओडिशा वन विभाग और पश्चिम बंगाल के सुंदरवन प्रशासन को पत्र लिखकर पूछा कि क्या उनके यहां का कोई बाघ गुम है। अब इन सभी जगहों पर बाघों की गिनती शुरू कर दी। जैसे ही कहीं से बाघ कम होने की जानकारी मिलेगी, इसकी पहचान हो जाएगी फिर इसे वहां भेजने पर विचार होगा।
अब आगे क्या
• कैमरे की फोटो नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी को भेजी गई है। इसकी धारियों से अनुमान लगाया जाएगा कि ये किस इलाके का है।
मॉनीटरिंग की जा रही एनटीसीए और वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया को सूचना दे दी गई है। वहीं इस मामले को लेकर मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी विश्वेश झा ने कहा कि, गाइडलाइन का पालन कर मॉनीटरिंग की जा रही है। सभी नेशनल पार्क प्रबंधन को जानकारी दे दी गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...
By User 6 /
September 7, 2026 /
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...