शुक्रवार के दिन एसीबी ने राज्य भर में ताबड़तोड़ कार्रवाई कर घूसखोर अधिकारी कर्मचारियों पर एक्शन लिया। इस कार्रवाई के जद में बिलासपुर में राजस्व विभाग की भू-अर्जन शाखा के RI संतोष देवांगन व रायगढ़ में घरघोड़ा के डिप्टी रेंजर मिलन भगत, अंबिकापुर से सहायक संचालक बालकृष्ण चौहान व मानचित्रकार नीलेश्वर कुमार ध्रुव शामिल हैं।
कोंडागांव में 50 हजार की घूस लेते ईई पकड़ा गया
कोंडागांव के माकड़ी ब्लाक के ओटेंडा में एनीकट के कार्य की समय सीमा बढ़ाने के लिए 7 लाख रुपये की रिश्वत कार्यपालन अभियंता ने मांगी। इसकी शिकायत ठेकेदार तुषार देवांगन ने एसीबी से कर दी जिसके बाद एजेंसी ने घूसखोर अफसर को पकड़ने जाल बिछाया। कार्यपालन अभियंता (ईई) टीआर मेश्राम को रंगे हाथ 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा। जिसके बाद मेश्राम को कोंडागांव की विशेष न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
शिकार के आरोपी से घूस लेते डिप्टी रेंजर पकड़ाया
इसी तरह शिकार के आरोपी से घूस लेने के आरोप में जांच एजेंसी ने डिप्टी रेंजर घरघोड़ा रेंज मिलन भगत को गिरफ्तार कर लिया। भगत ने जंगली मुर्गे के शिकार के आरोपित जगमोहन मांझी से तीन हजार रुपये लिए थे जिसके बाद पांच हजार की और मांग कर रहा था। मामले की शिकायत एसीबी बिलासपुर से की गई थी। जिसके बाद टीम ने पांच हजार रुपए लेते हुए रिश्वतखोर डिप्टी रेंजर मिलन भगत को रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी डिप्टी रेंजर को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रविधान के तहत कार्यवाही की जा रही है।
बिलासपुर में रिश्वतखोर आरआइ पकड़ाया
इसी तरह बिलासपुर में भी कार्यालय में आरआइ संतोष देवांगन को किसान से काम के एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। जूना बिलासपुर निवासी संतोष देवांगन की मौजूदा पोस्टिंग फिलहाल भू-अर्जन शाखा में है। एसीबी को शिकायत मिली थी मुआवजे से संबंधित प्रकरण के लिए संतोष देवांगन किसान से रुपये मांग रहा था। एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर आरोपित को कार्यालय से ही रिश्वत की रकम के साथ पकड़ लिया।
प्रमाण पत्र देने के नाम पर मांगी रिश्वत
नगर व ग्राम निवेश कार्यालय में एसीबी ने सहायक संचालक बालकृष्ण चौहान और मानचित्रकार नीलेश्वर कुमार ध्रुव को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता मोमिनपुरा निवासी वसीम बारी से उसके रिश्तेदार की भूमि उपयोगिता का अनापत्ति प्रमाण पत्र देने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। दोनों को निलंबित कर दिया गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...
By User 6 /
June 3, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...
By User 6 /
June 3, 2026 /
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी अब पूंजी बाजार की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए उच्च...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...
By User 6 /
June 4, 2026 /
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...
By User 6 /
June 4, 2026 /
Bhabhiji Ghar Par Hain फेम एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इन दिनों सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले भाभीजी के मेकर्स पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। अब हाल ही में उन्होंने स्वीकार किया कि शो के निर्माता पर...
By User 6 /
June 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं, जिसके चलते अगले पांच दिनों तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहने की संभावना...