Google Analytics Meta Pixel रजिस्ट्री में पेंच, गोलबाजार के व्यापारी फंसे दुविधा में - Ekhabri.com

रजिस्ट्री में पेंच, गोलबाजार के व्यापारी फंसे दुविधा में

रायपुर। गोलबाजार की दुकानों के मालिकाना हक की प्रक्रिया में कई तरह के पेंच सामने आ रहे हैं। निगम के रिकार्ड में 960 कारोबारियों को दुकानें आबंटित करने का ब्योरा है, लेकिन यहां इससे लगभग दोगुने कारोबारी काबिज हैं। निगम के रिकार्ड में जिन लोगों के नाम पर दुकान का आवंटन है उनमें से ज्यादातर ने उसे दूसरों को बेच दिया है। यानी निगम के रिकार्ड में किसी का नाम और वहां कब्जा किसी और का है। इसी को लेकर तकनीकी उलझन है। निगम दुकान किसे बेचेगा? हालांकि निगम की ओर से तय है कि जमीन की रजिस्ट्री उसी के नाम पर होगी, जिनके नाम पर आबंटन है। या जितने में कब्जा है। कारोबारी चाहते हैं, जिन्होंने अपनी दुकानें बेच दी है, उनके नाम पर रजिस्ट्री नहीं होनी चाहिए। दुकान पर कब्जा जिनका है, उनके नाम पर रजिस्ट्री करनी चाहिए। इसी तरह के दर्जनभर सवाल लेकर कारोबारी निगम मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने मेयर से सारे सवालों के जवाब लिखित में मांगे हैं। गोलबाजार क ऐतिहासिक और शहर का सबसे पुराना बाजार है।
कई लोगों की छठवीं-सातवीं पीढ़ी कारोबार कर रही
यहां कई लोगों की छठवीं-सातवीं पीढ़ी कारोबार कर रही है वहीं कई ने दुकानें बेच कर कारोबार समेट ली है। निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि दुकानों की रजिस्ट्री मूल कारोबारी के नाम पर होगी न कि जिन्होंने उसे बाद में खरीदी है। आबंटित 960 व्यापारियों में लगभग आधे में इस तरह का पेंच हैं। कारोबारियों ने जानना चाहा कि रजिस्ट्री भूमिस्वामी हक से होगी या फिर लीज डीड होगी। एक मुश्त रकम अदा करने पर क्या प्रति माह किराया भी अदा करना पड़ेगा। किस दर पर रजिस्ट्री होगी।
–जिनके नाम पर दुकानें आबंटित की गई है उनमें से अधिकांश या लगभग सभी का निधन
कितनी जमीन की रजिस्ट्री होगी। अर्थात जितना आबंटित है या फिर जितने पर कब्जा है। आबंटन से अधिक में कब्जा होने पर क्या किया जाएगा। जिनके नाम पर दुकानें आबंटित की गई है उनमें से अधिकांश या लगभग सभी का निधन हो गया है। कब्जा उनके वारिशानों का है। रजिस्ट्री किसके नाम पर होगी। दुकान में काबिज कोई और है और किराये की रसीद किसी और के नाम पर कटती है तो रजिस्ट्री किसके नाम पर होगी। जो दुकान खरीदने की स्थिति में नहीं हैं, उनका क्या होगा। पाटे या खुली जगह में बैठकर कारोबार करने वालों को कहां व्यवस्थापित करेंगे। कुछ दुकानों में पारिवारिक विवाद है, जो कोर्ट में भी लंबित हैं। उसका क्या होगा। मूलभूत सुविधा किस तरह विकसित की जाएगी। इस तरह व्यापारियों ने करीब दजज़्नभर सवालों के महापौर से लिखित जवाब मांगे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...

सावन के सोमवार और भी होंगे खास, जानिए कैसे मिलेगी असीम कृपा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
सावन का महीना वैसे तो हर दिन महादेव के लिए समर्पित होता है लेकिन सोमवार के अगर बात की जाए तो इसमें चार गुना असीम कृपा भगवान की हमें मिल सकती है. इस दिन अभिषेक और आराधना करने से भगवान...