मेष राशि : आज आप अपनी शारीरिक समस्याओं पर ध्यान दें। खान-पान की आदतों पर ध्यान दें। आप साझेदारी में किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। व्यवसाय में आप किसी और प्रोडक्ट को भी शामिल कर सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों को लेकर किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बनाएंगे। पारिवारिक समस्याएं मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें। आपको किसी विशेष व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है।
वृष राशि : आज किसी वाद विवाद से दूर रहें। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। माता-पिता से आप अपने मन की किसी इच्छा को लेकर बातचीत करेंगे। संतान को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी वह आपसे कुछ नहीं कहेंगे। परिवार में किसी सदस्य को किसी पुरस्कार के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोग किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई उपहार मिलता दिख रहा है।
मिथुन राशि : आज आप किसी बड़े निवेश के बारे में विचार करेंगे। इस निवेश को अनुभवी व्यक्तियों से पूछ कर करना बेहतर रहेगा। आप अपने जीवनसाथी की सेहत के प्रति सचेत रहें। संतान के करियर को लेकर यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। बिजनेस में आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा, जो जिससे आप खुला खर्च करेंगे। आपको दूसरों से ज्यादा अपने काम को प्राथमिकता देनी होगी।
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। बिजनेस में भी उतार-चढ़ाव रहने के कारण आपका काम करने में मन थोड़ा कम लगेगा। आपको किसी कानूनी मामले में धक्के खाने पड़ेंगे। उसके बाद आपको कोई राहत मिलती दिख रही है। आप किसी नए घर मकान आदि की खरीदारी की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होती दिख रही है। आपको अपने पिताजी से अपने पारिवारिक बिजनेस को लेकर कुछ बातचीत करनी होगी। आप अपनी संतान से अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं।
सिंह राशि : आज आप अपने बिजनेस में कोई बड़ा बदलाव करेंगे जो आपके लिए समस्या लेकर आएगा। यदि आपको कोई शारीरिक समस्या महसूस हो, तो आप उसे नजरअंदाज ना करें। आपकी कोई पुरानी गलती कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के सामने आ सकती है। अधिकारियों से आपको खरी खोटी सुनने को मिल सकती हैं। आप अपने आय और व्यय में संतुलन बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी को नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है।
कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए निर्णय लेने की क्षमता का लाभ लेकर आएगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी षड्यंत्र का हिस्सा बनने से बचना होगा। परिवार में आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है, जिसमें आप जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपका तनाव भी दूर होगा और आप अच्छा महसूस करेंगे। आपकी सुख सुविधाओं की वस्तुओं में इजाफा होगा।
तुला राशि : आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। बड़ा लेनदेन करने से बचें। बिजनेस कर रहे लोग किसी बड़े निवेश को करने की योजना बना सकते हैं, जिसे आप सोच विचार कर बनाएं। कुछ घरेलू समस्याएं आपको परेशान करेंगी जिनको दूर करने के लिए आपको समय निकालना होगा। आप अपनी संतान की संगति को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे, जिसके लिए आप उनके कुछ मित्रों से बातचीत कर सकते हैं। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। गलत खान-पान के कारण आपको कोई पेट दर्द, गैस, अपच आदि की समस्या हो सकती है।
वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष करने के लिए रहेगा। व्यवसाय में यदि आपका कुछ धन लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह आपको प्राप्त हो सकता है। अपने मित्रों के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाए, जिनका भविष्य में आप पूरा लाभ उठाएंगे। ऑनलाइन यदि आप कोई आर्डर करेंगे, तो उसमें आपके साथ कोई गड़बड़ी हो सकती है।
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। परिवार में किसी बड़े काम के होने से परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। यदि कुछ सदस्यों में लंबे समय से मतभेद चल रहे हैं, तो आप उन्हे दूर करने की कोशिश करेंगे। पिताजी को आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए खोरी खोटी सुनने को मिल सकती है। यदि आप परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले, तो उसमें उनके मन की राय अवश्य लें। आपका कोई प्रॉपर्टी संबंधित मामला गति पकड़ेगा, जिससे आपको समस्या होगी।
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं, जिसमें आपको जीत अवश्य हासिल होगी। आपका कोई कानूनी मामला आपके लिए समस्या बन सकता है। मित्रों व परिजनों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपने यदि किसी से कोई वादा किया है, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आप यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा आवश्यक करें।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपका मान सम्मान बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने काम पर पूरा फोकस बनाएंगे, उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आप कुछ जन सभाएं भी करेंगे, जिससे उन्हें नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। बिजनेस कर रहे लोग किसी बड़े परिवर्तन को कर सकते हैं, जिससे उनको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। संतान किसी खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकती है।
मीन राशि : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोग कुछ नए उपकरणों को शामिल करके अच्छा धन कमाएंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का बोझ तो अधिक रहेगा, लेकिन फिर भी वह उससे पीछे नहीं हटेंगे। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। परिवार में यदि किसी बात को लेकर लंबे समय से वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होता दिख रहा है। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो आप उसे दूर करने की कोशिश करें।
More News:
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...
आज है हलषष्ठी की व्रत, इन चीजों को करें पूजा में शामिल
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...
रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन को HLL ने किया बर्खास्त
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...
जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...










