Google Analytics Meta Pixel विष्णुदेव साय कैबिनेट में होगा बदलाव ! - Ekhabri.com

विष्णुदेव साय कैबिनेट में होगा बदलाव !

लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद विष्णुदेव साय कैबिनेट में बदलाव की चर्चा है। नए चेहरे कौन होंगे, इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। वही कैबिनेट विस्तार को लेकर भाजपा नेता अपना अपना दाव ठोक रहे हैं। 4 जून के बाद केंद्र में नई सरकार की तस्वीर सामने आ जाएगी और आचार संहिता भी खत्म हो जाएगी। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में विधायकों की परफॉर्मेंस मंत्री पद का आधार बनेगी। सत्ताधारी दल में बड़े बदलाव की सुग– बुगाहट की तेज हो गई है। पहले से ही राज्य में एक मंत्री पद खाली है। अगर बृजमोहन अग्रवाल सांसद बने तो एक और पद खाली हो जाएगा। इस तरह से मंत्रियों के दो पद खाली हो जाएंगे। इसलिए लोकसभा चुनाव में परफॉर्मेंस के आधार पर भी कई मंत्रियों के बदलाव की चर्चा चल रही है।

 

 

 

 

भाजपा सूत्रों की माने तो लोकसभा चुनाव के परिणाम तय करेगा कि छत्तीसगढ़ में अगला कैबिनेट के मंत्री कौन होगा? चुनाव से पहले मंत्रियों को कई लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। अब केंद्रीय टीम मंत्रियों की रिपोर्ट कार्ड तैयार कर रही है। जातिगत समीकरण के आधार पर भी मंत्री पद मिल सकता है। विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमंत्री को छोड़ कर बीजेपी ने कैबिनेट में जिन 9 विधायकों को जगह देने का फैसला किया था। उसमें सबसे ज्यादा संख्या ओबीसी समुदाय की है। माना जा रहा है की ओबीसी वर्ग को छोड़ कर आदिवासी और सामान्य वर्ग से मंत्री बनाया जा सकता है।

 

Read Also  जबरन ऊंची आवाज मौलिक अधिकार का उल्लंघन

 

 

साय कैबिनेट में शामिल होने के लिए बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में रेस शुरू हो गई है। कैबिनेट मंत्री बनने की रेस में विधायक अमर अग्रवाल, राजेश मूणत, अजय चंद्राकर, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, रेणुका सिंह और लता उसेंडी शामिल हैं। हालांकि अमर अग्रवाल, अजय चंद्रकार और राजेश मूणत का नाम आगे चल रहा है।

 

 

 

बताया जा रहा है कि साय कैबिनेट में बदलाव इसलिए भी मुमकिन है, क्योंकि बीजेपी ने रायपुर लोकसभा सीट से कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया है। चर्चा रही कि बृजमोहन अग्रवाल जीत के लिए नहीं, बल्कि बड़ी लीड के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। अभी उनके पास स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन और संस्कृति विभाग की जिम्मेदारी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *