Google Analytics Meta Pixel बस्तर में नोटा का कमाल - Ekhabri.com

बस्तर में नोटा का कमाल

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे के बीच नोटा ख़ासा चर्चा में है। मध्य प्रदेश के इंदौर लोकसभा सीट पर मतदाताओं ने नोटा का जमकर प्रयोग किया। बीजेपी ने यह सीट जीत तो ली। मगर, नोटा दूसरे नंबर पर रहा। इंदौर के बाद अब नोटा छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा सीट पर चर्चा में है। बस्तर से बीजेपी प्रत्याशी महेश कश्यप ने जीत दर्ज की है। विधानसभा चुनाव की तरह बस्तर लोकसभा सीट पर तीसरे स्थान पर नोटा में वोट पड़े हैं। यानी बीजेपी-कांग्रेस के प्रत्याशी के बाद तीसरे स्थान पर कोई प्रत्याशी नोटा से ज्यादा वोट नहीं ला पाया है। सबसे ज्यादा दंतेवाड़ा में 9 हजार 467 लोगों ने नोटा पर बटन दबाया है। पूरे बस्तर लोकसभा सीट में कुल 36 हजार 753 वोट नोटा को पड़े हैं।

 

 

 

छत्तीसगढ़ के 11 सीटों पर हुए लोकसभा चुनाव में पिछले विधानसभा चुनाव की तरह ही इस बार भी बस्तर लोकसभा सीट पर नोटा का बस्तरवासियों ने जमकर इस्तेमाल किया। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में यह बटन सबसे अंत में था। आलम यह है कि बस्तर सीट पर नोटा तीसरे स्थान पर रहा। पिछले दो चुनावों में विधानसभा और लोकसभा चुनाव में यह देखा जा रहा है कि बस्तरवासी प्रत्याशियों के ना पसंद करने पर नोटा पर बटन दबा रहे हैं। इस बटन का बस्तर में शुरू से जमकर उपयोग हो रहा है। शहरी क्षेत्र के साथ बस्तर के आदिवासी अंचलों में भी ग्रामीणों ने नोटा पर बटन दबाया है।

 

 

 

माना जा रहा था कि बस्तर में सीपीआई, सर्व आदिवासी दल के प्रत्याशी और हमर राज पार्टी के प्रत्याशियों को बीजेपी-कांग्रेस के बाद ज्यादा वोट मिल सकते हैं, लेकिन पूरे लोकसभा सीट में ऐसा देखने को नहीं मिला और तीसरे नंबर पर नोटा पर ही सबसे ज्यादा वोट पड़े। इधर नोटा में वोट पड़ने से बीजेपी और कांग्रेस को भी नुकसान हुआ है। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत 8 विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी को काफी कम वोट मिले। अगर इन सीटों पर नोटा की जगह बीजेपी-कांग्रेस को वोट पड़ता तो नतीजे भी बदल सकते थे, लेकिन बस्तरवासियों की प्रत्याशियों को लेकर नाराजगी ऐसी थी कि इस चुनाव में बस्तर वासियों ने जमकर नोटा का इस्तेमाल किया है।

Read Also  कांकेर में रह-रह कर आफत की बारिश ,जल भराव, बिजली बंद

 

 

 

बस्तर लोकसभा के अंतर्गत 8 विधानसभा से मिले आंकड़ों के मुताबिक, नोटा बटन पर कुल 36 हजार 733 वोट पड़े हैं। इनमें सबसे ज्यादा दंतेवाड़ा में 9467, नारायणपुर में 4845, बस्तर में 2326, चित्रकोट में 6588, जगदलपुर में 2429, कोंटा विधानसभा में 4694, बीजापुर में 3453 और कोंडागांव में 2931 वोट पड़े हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *