बेंगलुरु की एक अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि मामले में जमानत दे दी है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 30 जुलाई को है। कोर्ट में पेश होने के लिए राहुल गांधी बेंगलुरु पहुंचे, जहां उनका मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और डिप्टी सीएम शिवकुमार ने स्वागत किया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए थे कि वो किसी भी प्रकार के राजनीतिक नारेबाजी करने से बचें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए एक अपमानजनक विज्ञापन अखबारों में प्रकाशित करवाया था। इन विज्ञापनों में कांग्रेस ने कर्नाटक सरकार पर सभी परियोजनाओं में 40 फीसद कमीशन खाने का आरोप लगाया था। इसके अलावा विज्ञापन में कहा गया था कि कर्नाटक सरकार भ्रष्टाचार के कई मामलों में लिप्त है। राहुल ने इस संबंध में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट भी किया था।
कांग्रेस के इन आरोपों के बाद बीजेपी नेता केशव प्रसाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इससे पहले, 1 जून को विशेष अदालत ने सिद्दारमैया और शिवकुमार को जमानत दी थी। जमानत मिलने के बाद राहुल हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन करते हुए रवाना हो गए। उन्होंने इस दौरान मीडिया के सामने कुछ भी कहने से परहेज किया।
इससे पहले एक और मानहानि मामले में राहुल गांधी को सुल्तानपुर कोर्ट में पेश होना था, लेकिन उनके वकील ने प्रार्थना पत्र दायर कर कहा कि अस्वस्थ होने की वजह से राहुल पेश नहीं हो सकेंगे। अमित शाह के संबंध में विवादास्पद टिप्पणी करने की वजह से एक बीजेपी नेता ने 2018 में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...