रायपुर, 20 जून 2024/ बलौदाबाजार जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं। इसके तहत अब तक 55 संदिग्ध प्रकरणों की पहचान की गई है। ये प्रकरण फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और एक्स की आईडी से संबंधित हैं।
जिला स्तरीय सोशल मीडिया निगरानी समिति ने इन प्रकरणों को एसडीएम के माध्यम से एसडीओपी को भेजा है, जिनमें से 3 व्यक्तियों पर अपराध दर्ज किया गया है। इसके अतिरिक्त, 4 और व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बलौदाबाजार में 49, कसडोल में 5 और सिमगा में 1 प्रकरण शामिल हैं।
सायबर सेल गूगल, इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सएप कंपनियों के साथ मिलकर संदिग्ध आईडी की पहचान के लिए लगातार काम कर रही है। जिला कलेक्टर दीपक सोनी ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री पोस्ट करने से बचें। यदि किसी भी व्यक्ति का पोस्ट भड़काऊ या सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने वाला पाया गया, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि कानून और व्यवस्था के संदर्भ में सोशल मीडिया की बढ़ती भूमिका को देखते हुए जिला स्तरीय सोशल मीडिया निगरानी समिति का गठन किया गया है। यह समिति 24 घंटे निगरानी रखती है और नकारात्मक गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई करती है। अवैधानिक और आपत्तिजनक पोस्ट, कमेंट्स आदि पाए जाने पर समिति संबंधित अधिकारियों को जानकारी भेजती है ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...