रायपुर, 18 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राजधानी रायपुर स्थित नालंदा परिसर लाइब्रेरी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने लाइब्रेरी के आधुनिक मॉडल और व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए मध्यप्रदेश के रीवा में भी इसी तर्ज पर लाइब्रेरी स्थापित करने की घोषणा की।

निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री ने लाइब्रेरी के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया और वहां उपलब्ध पुस्तक वितरण प्रणाली एवं अध्ययन सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कम शुल्क में विद्यार्थियों को उच्चस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल युवाओं को सही दिशा देने के साथ उनकी ऊर्जा का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करती है।
उन्होंने कहा कि नालंदा परिसर लाइब्रेरी में बड़ी संख्या में विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर रहे हैं, जो प्रदेश और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि युवाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस लाइब्रेरी की स्थापना की गई है, जहां 24 घंटे अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने जानकारी दी कि इस परियोजना का निर्माण डीएमएफ फंड और अन्य सहयोग से किया गया है तथा वर्तमान में इसका संचालन शुल्क और दानदाताओं के सहयोग से किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि राजधानी सहित प्रदेश में कुल 42 नालंदा लाइब्रेरी स्थापित की जा रही हैं।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बताया कि लाइब्रेरी संचालन के लिए एक समिति का गठन किया गया है, जिससे सभी लाइब्रेरियों को एकीकृत कर सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यहां से हर वर्ष यूपीएससी और सीजीपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन हो रहा है।
लाइब्रेरी में बीपीएल वर्ग के विद्यार्थियों से 200 रुपये प्रति माह और सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों से 500 रुपये प्रति माह शुल्क लिया जाता है।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, एडीएम उमाशंकर बंदे, जिला रोजगार अधिकारी केदार पटेल सहित अन्य अधिकारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...