- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से शुरू हुआ कुंकुरी सेवा सदन, मरीजों और परिजनों के लिए इलाज और ठहरने की उत्तम व्यवस्था
रायपुर, 30 जून 2024: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों से रायपुर आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए कुनकुरी सेवा सदन की शुरुआत की गई है। इस सदन में मरीजों और उनके परिजनों के ठहरने और अस्पताल लाने ले जाने की उत्तम व्यवस्था है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कुनकुरी सेवा सदन का दौरा किया और वहां रह रहे मरीजों और उनके परिजनों से चर्चा की। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा और विधायक पुरंदर मिश्रा भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने मरीजों से उनकी बीमारी और चल रहे उपचार के बारे में जानकारी ली और सदन में मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया।

कांसाबेल की सात वर्षीय बालिका रिया पिछले दो महीने से यहां फिजियोथेरेपी करवा रही है और उसकी सेहत में सुधार दिखने लगा है। वहीं, कुनकुरी से आयी रीटा कायतर दुर्घटना के बाद चलने में असमर्थ थीं, लेकिन अब फिजियोथेरेपी के निरंतर उपचार से उनकी स्थिति में भी सुधार हुआ है। बस्तर में सड़क दुर्घटना में घायल नीतिश कुमार का एक पैर काटना पड़ा था, लेकिन अब उनका इलाज डीकेएस हॉस्पिटल में हो रहा है और उन्हें कुनकुरी सदन में ठहरने और भोजन की अच्छी व्यवस्था मिल रही है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कुनकुरी सदन में महिला एवं पुरुष डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ की टीम है, जो मरीजों की सेवा में तत्पर है। यहाँ दूरस्थ अंचलों से आए मरीजों को मार्गदर्शन और सहयोग भी मिलता है। उन्होंने कहा कि इस सदन का नाम मेरे विधानसभा क्षेत्र के नाम पर रखा गया है। यहाँ पर सभी को उचित मार्गदर्शन और सहयोग मिलता है।

रायपुर में अंबेडकर मेडिकल कॉलेज, मेकाहारा, एम्स सहित निजी चिकित्सा संस्थानों की सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रदेश के दूरस्थ अंचलों से रोजाना सैकड़ों लोग पहुंचते हैं। इनकी जरूरतों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने कुनकुरी सेवा सदन की शुरुआत की है। 50 बिस्तरों की क्षमता वाले इस सेवा सदन का शुभारंभ इस साल मार्च में हुआ है और अब तक हजार से अधिक लोग इसका लाभ उठा चुके हैं।

मुख्यमंत्री साय ने शपथ लेने के बाद एंबुलेंस सेवा को सुधारने और सभी सरकारी अस्पतालों में सस्ती जेनरिक दवाओं की व्यवस्था का निर्देश दिया था। उनके प्रयासों से प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार हुआ है और कुनकुरी सेवा सदन दूरदराज के मरीजों के लिए आशा का केंद्र बन गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By User 6 /
September 2, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...
By User 6 /
September 2, 2026 /
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...