देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का संक्रमण तेजी से फैल रहा है और पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 3722 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 78003 हो गई तथा इस दौरान 134 लोगों की मौत होने से मरने वालों का आंकड़ा 2549 पर पहुंच गया। संक्रमितों की संख्या 78 हजार के पार होने के बाद भारत 50 हजार से अधिक संक्रमण के आंकड़ों वाले देशों की सूची में 12वें स्थान पर पहुंच गया है।
वहीं दूसरी तरफ रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक कर्मचारी के कोरोना विषाणु से संक्रमित पाए जाने पर रेल मंत्रालय के मुख्यालय रेल भवन को 2 दिन के लिए बंद करने का फैसला किया गया है। रेल मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि बुधवार देर रात फैसला किया गया कि रेल भवन गुरुवार एवं शुक्रवार को बंद रहेगा। शनिवार एवं रविवार को अवकाश होने के कारण अब रेल भवन सोमवार को खुलेगा। सूत्रों के अनुसार यह निर्णय चौथे तल पर आरपीएफ के कार्यालय में एक कर्मचारी के कोरोना पॉज़िटिव पाए जाने के मद्देनज़र लिया गया है। रेल भवन को गुरुवार एवं शुक्रवार को अच्छी तरह से सैनेटाइज़ कराया जाएगा। रेल भवन के चौथे तल पर तैनात करीब 7-8 कर्मचारियों को उनके घरों में ही क्वारंटाइन किया गया है जो संक्रमित कर्मचारी के संपर्क में आए थे।
बता दें कि केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश के विभिन्न राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक 78003 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं तथा 2549 लोगों की मौत हुई है। वहीं अब तक 26235 लोग इसके संक्रमण से पूरी तरह ठीक हुए हैं और उन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।
देश में कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित हुआ है और इसके कारण राज्य की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। महाराष्ट्र में 25922 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं तथा 975 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं राज्य में 5547 लोग इसके संक्रमण से ठीक भी हुए हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 23, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...
By User 6 /
July 24, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...
By Reporter 5 /
July 26, 2026 /
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...
By User 6 /
July 24, 2026 /
नई दिल्ली. दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुक्रवार को 35वें दिन भी जारी है। आज दोपहर 12:30 बजे CJP के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हो सकती है।...
By User 6 /
July 24, 2026 /
रायपुर, 23 जुलाई 2026।मातृ एवं शिशु पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूनिसेफ द्वारा रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ आहार” विषय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। होटल सयाजी में आयोजित इस कार्यशाला में प्रिंट,...
By Reporter 5 /
July 25, 2026 /
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके वर्तमान मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश...
By Reporter 5 /
July 25, 2026 /
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में छात्रों के लगातार प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने इस्तीफे में कहा कि बीते...
By User 6 /
July 23, 2026 /
आज के समय में हर पेरेंट्स चाहता है कि उनका बच्चा सबसे तेज, होशियार हो....लेकिन सिर्फ कहने और चाहने से ऐसा नहीं होता. कई बच्चे ऐसे होते है जो मेहनत तो करते हैं लेकिन उन्हें उतना रिजल्ट नहीं मिल पाता,...
By User 6 /
July 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
July 22, 2026 /
नई दिल्ली। NEET एग्जाम पेपर लीक मामले में विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ अपना रुख कड़ा कर लिया है। नाराजगी व्यक्त करने विपक्षी राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत कई सांसदों ने काले कपड़े पहनकर जबरदस्त विरोध...