Google Analytics Meta Pixel स्वच्छ सर्वेक्षण-2024: रायपुर को नंबर-1 बनाने के प्रयास - Ekhabri.com

स्वच्छ सर्वेक्षण-2024: रायपुर को नंबर-1 बनाने के प्रयास

रायपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के अंतर्गत राष्ट्रीय रैंकिंग में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए नगर निगम रायपुर ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। महापौर एजाज़ ढेबर और नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे जोनवार अधिकारियों और नागरिकों के साथ बैठकें कर रहे हैं। वे हर नागरिक को स्वच्छता की गतिविधियों में शामिल होने की अपील कर रहे हैं। इसी बीच, कमिश्नर अबिनाश मिश्रा सेंट्रल और जोनल टीम के अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं और स्वच्छता संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं।

 

आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर शहरी क्षेत्र में “गंदगी हटाओ-बीमारी भगाओ” अभियान की शुरुआत हो चुकी है। नगर निगम ने आम लोगों को जागरूक करने और अभियान के संचालन के लिए व्यापक रोडमैप तैयार किया है।

 

निगम कमिश्नर मिश्रा के अनुसार, देश के 4447 नगरीय निकायों में रायपुर इस समय 12वें स्थान पर है और पिछले स्वच्छता सर्वेक्षण में राज्य में अग्रणी रहा है। रायपुर इस बार फिर से स्वच्छतम शहरों की रेस में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयारियों में जुटा हुआ है। नागरिकों से फीडबैक लिया जा रहा है और शिकायतों व सुझावों पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। जोन और वार्डवार स्वच्छता प्रभारियों की तैनाती कर मॉनिटरिंग को मजबूत किया जा रहा है और मुख्यालय के अधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गई है।

 

नागरिक समितियों, कॉलोनी वेलफेयर सोसायटी, मोहल्ला समितियों और स्थानीय जन प्रतिनिधियों की अगवाई में स्वयंसेवी और सामाजिक संगठनों को स्वच्छता गतिविधियों में शामिल किया जा रहा है। हर आयु वर्ग को स्वच्छता कार्यक्रमों में शामिल कर प्रोत्साहित और सम्मानित करने की योजना बनाई गई है। 01 जुलाई से “गंदगी हटाओ-बीमारी भगाओ” अभियान शुरू किया गया है और सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। स्वच्छता संबंधी शिकायत या सुझाव के लिए टोल फ्री नंबर निदान-1100 या नगर निगम के व्हाट्सएप्प चैट बॉट नंबर-9111666207 पर संपर्क किया जा सकता है।

Read Also  पत्नी ने सोते समय कैंची से काट लिया पति का प्राइवेट पार्ट, यह है वजह

 

स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर स्वच्छता को लेकर महा-अभियान की शुरुआत की जा चुकी है। सामूहिक प्रयासों से रायपुर को स्वच्छतम शहर के रूप में प्रतिष्ठित करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम का परीक्षण, मोबाइल पर अलर्ट जारी

By Reporter 5 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...

छत्तीसगढ़ का मौसम अचानक बदला: तपती गर्मी के बीच बारिश और ओलों ने दी राहत, अलर्ट जारी

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 44 डिग्री के पार, बारिश से मिल सकती है राहत की उम्मीद

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: गर्मी ने इस समय अपना सबसे तीखा रूप दिखा दिया है। हालात ऐसे हैं कि सूरज की तपिश लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के...

ऑनलाइन बेटिंग की लत ने बिगाड़ा भविष्य…52 दिन बाद नागपुर में मिला लापता बी-फार्मा छात्र

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : बिलासपुर से सामने आई एक चौंकाने वाली घटना ने ऑनलाइन बेटिंग और डिजिटल गेमिंग की लत को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिहार के गया जिले का एक बी-फार्मा छात्र, जो सीवी रमन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई...

छत्तीसगढ़ में बोर्ड रिजल्ट जारी, मेरिट सूची में नाम चमके, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं 

By User 6 / April 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ई-क्लिक के माध्यम से परीक्षा परिणाम घोषित किए। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा...

छत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल: दो अफसरों के ट्रांसफर से बदला समीकरण

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...

LPG Cylinder Price में बड़ा बदलाव का संकेत, क्या फिर बढ़ेंगे दाम? बाजार में नई हलचल से उपभोक्ता चिंतित

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
LPG Cylinder Price: मिडिल ईस्ट में चल रहे लंबे संघर्ष ने पूरी दुनिया की तेल और गैस सप्लाई चेन को झटका दिया है। फरवरी में शुरू हुई यह जंग अब तक थमी नहीं है और किसी ठोस समाधान के आसार...

बीजापुर अस्पताल में चमत्कार जैसा इलाज…दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे नवजात को मिला नया जीवन

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर (छत्तीसगढ़) : बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण मामले में सफलता हासिल की है। यहां एक नवजात शिशु, जो एक अत्यंत दुर्लभ और गंभीर बीमारी से पीड़ित था, उसे सफल उपचार...

छत्तीसगढ़ में 5वीं और 8वीं के रिजल्ट का बड़ा अपडेट, आज खत्म होगा लाखों छात्रों का इंतजार

By User 6 / April 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। राज्य शिक्षा केंद्र और स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से दोनों कक्षाओं का परिणाम आज दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा।इसको...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं की बढ़ी आय और आत्मनिर्भरता

By User 6 / April 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभाव अब प्रदेश की महिलाओं के जीवन में साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। महतारी वंदन योजना के जरिए महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने का अवसर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *